Tata Sierra ने क्रैश टेस्टिंग मे 5-Star सेफ्टी रेटिंग हासिल किया और जानिए बच्चों के लिए कितनी सुरक्षित है यह SUV?
अगर आप एक SUV लवर हैं तो आपको नई Tata Sierra तो जरूर ही पसंद आ गई होगी। क्यों कि Tata Sierra में सिर्फ फीचर्स, टेक्नोलॉजी और अच्छा डिजाइन ही नहीं मिलता, बल्कि इसमें 5-Star सेफ्टी रेटिंग भी मिलती है। ब्रांड ने इसे ऑफिशियली शेयर किया है। और ये तो होना ही था क्योंकि अगर गाड़ी टाटा की हो, उसमें सेफ्टी में कोई कमी भला हो सकती है।
Tata Sierra Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार की रेटिंग प्राप्त किया है इसी के साथ अब Tata Sierra सेगमेंट की सबसे सेफेस्ट एसयूवी में से एक बन गई है और यह अपने कंपटीशन जैसा हुंडई क्रेटा को भी पीछे छोड़ दिया है सेफ्टी के मामले में चलिए मैं आपको डिटेल में बताता हूं कि कितना स्कोर मिला है क्रैश टेस्ट में नई Tata Sierra को।
एडल्ट की सुरक्षा
Tata Sierra ने सेफ्टी के मामले में काफी मजबूत प्रदर्शन दिखाया है और इसे Bharat NCAP में 5-स्टार रेटिंग मिली है। खास बात यह है कि एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 32 में से 31.14 अंक मिले हैं, जो बताता है कि फ्रंट और साइड क्रैश के दौरान कार ने यात्रियों को अच्छी सुरक्षा दी। फ्रंटल टेस्ट में करीब 15.14/16 स्कोर और साइड इम्पैक्ट में पूरे 16/16 अंक मिला है। जो इसकी मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और सेफ्टी इंजीनियरिंग को साफ दिखाता है।
वहीं चाइल्ड सेफ्टी में भी Sierra ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 49 में से 44.73 अंक हासिल किए हैं, जिससे यह फैमिली के लिए भी एक भरोसेमंद SUV बनती है। क्रैश डाटा में ज्यादातर बॉडी पार्ट्स को “ग्रीन” यानी अच्छा प्रोटेक्शन मिला है, जो रियल-वर्ल्ड एक्सीडेंट में बेहतर सुरक्षा का संकेत देता है। कुल मिलाकर, Sierra सिर्फ फीचर्स ही नहीं बल्कि सेफ्टी के मामले में भी एक मजबूत और भरोसेमंद पैकेज के रूप में सामने आई है।

Tata Sierra में कौन-कौन से सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं?
Tata Sierra क्रैश टेस्ट में तो फाइव स्टार की रेटिंग प्राप्त कर ली लेकिन इसके अलावा इस गाड़ी में बहुत सारे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं इसमें Level 2 ADAS, 7 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक ऑटो होल्ड फंक्शन के साथ, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, 360 डिग्री कैमरा और हिल होल्ड एसिस्ट

मेरी राय
टाटा मोटर्स की फाइव स्टार क्रैश सेफ्टी रेटिंग और एक गाड़ी में जारी रहता है जैसे टाटा पंच से लेकर सफारी और हैरियर और आप Sierra में भी आ गई है। अगर टाटा की सभी SUV को एक बार देखा जाए तो सभी में शानदार फाइव स्टार की क्रैश सेफ्टी रेटिंग मिलती है। अब आप जब टाटा की गाड़ियां खरीदने जाओगे तो अंदर से एक खुशी मिलेगी कि आप अपने परिवार के लिए एक बहुत ही सुरक्षित कार खरीद रहे हैं। सेफ्टी से भी ज्यादा जरूरी है कि आप अपनी गाड़ी को स्पीड लिमिट के अंदर ही चलाएं ज्यादा ओवर स्पीडिंग ना करें क्योंकि ज्यादातर एक्सीडेंट ओवर स्पीडिंग के कारण ही होता है इसलिए हमेशा सेफ ड्राइविंग करें।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.