Fortuner का भौकाल खत्म करने आ गई MG Majestor! साइज़ और फीचर्स देखकर Toyota की भी उड़ी नींद

MG ने हाल ही में अपनी एक नई SUV Majestor को रिवील किया है और इसके सामने आते ही इसने मार्केट में हलचल मचा दी है। क्यों कि इसमें ऐसे-ऐसे फीचर्स आए है जो फॉरच्यूनर में दूर-दूर तक नहीं दिखता है।

अगर मैं आपको Toyota Fortuner का परिचय दूँ तो शायद आपको अच्छा न लगे क्योंकि भारत में बच्चे से लेकर बूढ़े तक सबको पता है कि Fortuner क्या चीज है। इसका दबदबा इसका भौकाल एक अलग ही लेवल पर है, हम सिर्फ Fortuner देख कर उसमें बैठे इंसान का पता लगा लेते हैं कि ये किस लेवल का है। कुछ ऐसी दीवानगी है Fortuner के लिए। लेकिन शायद अब इसका ये दबदबा खत्म होने वाला है, क्यों कि मार्केट में अब MG अपना Majestor को उतार रही हैं। 

लेकिन Majestor ही कई इसके भौकाल को खत्म कर सकती हैं। इससे पहले MG Gloster और Ford Endeavour भी आए, लेकिन ये Fortuner के सामने टिक भी नहीं पाई। 

इसमें कोई सोचने वाली बात नहीं है कि Fortuner इस सेगमेट का किंग है, लेकिन MG ने अपने Majestor के साथ कुछ ऐसा कमाल कर दिया है कि ये फॉरच्यूनर को भी पीछे छोड़ सकती है और दबदबा और भौकाल अपने नाम कर सकती हैं। लेकिन कैसे? आइए जानते हैं। 

MG Majestor क्यों है इतना खास? 

MG ने हाल ही में अपनी एक नई SUV Majestor को रिवील किया है और इसके सामने आते ही इसने मार्केट में हलचल मचा दी है। क्यों कि इसमें ऐसे-ऐसे फीचर्स आए है जो फॉरच्यूनर में दूर-दूर तक नहीं दिखता है। 

इसकी डिलीवरी मई से स्टार्ट होगी इसका कीमत ₹39.50 – 43.25 लाख एक्सशोरूम रखा गया है। ये आपको 7-seater के साथ आता है लेकिन इसमें केवल Diesel इंजन ही मिलता हैं यहां पर पेट्रोल वालों को थोड़ा सा निराशा मिला है। हो सकता है आगे चल कर ये पेट्रोल इंजन के साथ भी मिलने लगेगा। 

Read Also: MG Majestor की 5 खास बातें, क्या यह सच में Fortuner की टेंशन बढ़ाने वाली SUV है?

लेकिन Toyota Fortuner अभी भी सेगमेंट किंग है। 

सेगमेंट किंग होने का सबसे बड़ा कारण है इसका रोड प्रेजेंस और इसका Reliability, Fortuner इतना ज्यादा Reliable है कि लोग अभी तक इसके पुराने वर्जन को ही चला रहे है और अभी तक उनको कोई दिक्कत नहीं आई है। और नई यूथ के लिए सोने पर सुहागा कर देती है इसका बोल्ड लुक, जब रोड पर चलती हैं तो एक अलग ही फील आता है। और अभी भी Strong off-road के लिए सबसे आगे निकलकर यही आती है। 

Design और Road Presence 

Fortuner की रोड प्रेजेंस की तो हम बात ही नहीं करेंगे क्यों कि हमें और आपको अच्छे से पता है कि इस सेगमेंट में ऐसा किसी और का रोड प्रेजेंस है ही नहीं। 

लेकिन ये बात भी सच है कि MG Majestor का रोड प्रेजेंस Fortuner को भी पीछे कर देगी। इसका सबसे बड़ा कारण है इसका साइज। 

Length Width Height 
MG Majestor 5,046 mm2,016 mm1,876 mm
Toyota Fortuner 4,795 mm1,855 mm1,835 mm

Majestor Fortuner से 251mm लंबी और ज्यादा चौड़ी है। 

लेकिन इसके अलावा भी कुछ है जो दोनों के रोड प्रेजेंस में मैटर करता हैं, जहां Fortuner muscular लुक देता हैं तो वही Majestor premium लुक ऑफर करता हैं।  

Engine और Performance 

Feature MG Majestor Toyota Fortuner 
Engine 2.0L Twin Turbo Diesel 2.8L Diesel 
Power 215 hp204 hp
Torque 478 Nm500 Nm
Gearbox 8-speed AT6-speed AT

Majestor में हमें पावर ज्याद देखने को मिलती है तो Fortuner में Torque ज्याद है, fortuner से रियल off-road किया जा चुका है जिसमें ये काफी अच्छी है, लेकिन Majestor सिर्फ कंपनी द्वारा ही किया गया है वो एक ऐसे ग्राउंड पर किया जाता है जहां सब कुछ खुद से प्लान कर के off-road का कंडीशन बनाया जाता हैं। 

रियल और इसमें जमीन-आसमान का फर्क है। इसलिए अभी Majestor के off-road पर ज़्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

Read Also: New Tata Punch vs Hyundai Exter दोनों मे से कौन है आपके लिए अच्छा?

Features में कौन है आगे?

MG Majestor 

यहां majestor बाजी मार जाती हैं क्यों कि इसमें ऐसे फीचर्स आते हैं जो अभी तक fortuner में नहीं है। 

  • ADAS 
  • 64-color ambient lighting 
  • Massage seats
  • Advanced off-road modes
  • Triple differential locks
  • Sunroof 
  • 360 degree camera 

Toyota Fortuner 

Fortuner में आपको ये एडवांस फीचर्स नहीं देखने को मिलते है इसका इंटीरियर काफी पुराना हो चुका है। लेकिन एक ruggedness वाला फील आता है। 

सबसे ज़रूर सवाल, कीमत 

MG Majestor की कीमत ₹39.50 – 43.25 लाख एक्स-शोरूम है और Fortuner की कीमत ₹34 – 49.5 लाख तक जाती है। Majestor में अगर पैसा लगता है तो ये काफी सारे फीचर्स देता हैं जो अभी के ड्राइविंग और लोग ट्रिप के लिए मददगार हैं। और Fortuner इस कीमत पर reliability के साथ अपना ब्रांड वैल्यू देता है। 

क्या सच में Fortuner को टक्कर मिलेगी?

इसका सीधा जवाब है, हां 

Majestor Fortuner को काफी टक्कर देने वाली है। इसका रीजन ऊपर मैने बताया ही है। 

अपने यहां गाड़ी खरीदने का एक बड़ा लॉजिक ये भी है कि अगर गाड़ी में पैसा लग रहा है तो समाज में इससे एक अलग इज्जत बन जानी चाहिए, ये काफी मैटर करता हैं यहां पर इस लिए लोग 50 लाख के बजट में fortuner ही खरीदते है। 

लेकिन इस बात से भी मुंह नहीं फेरा जा सकते कि इसके पहले इस सेगमेंट में कोई ऐसी दूसरी गाड़ी ही नहीं थी जो इसका दूसरा ऑप्शन बन सके। 

गाड़ी से समाज में बनाने वाली इज्जत जो majestor काफी हद तक पूरा करती हैं, लेकिन बात इमोशन पर आती है क्यों कि Fortuner सिर्फ एक गाड़ी नहीं बल्कि एक इमोशन बन चुकी हैं 

लेकिन Majestor के लुक भी कुछ कम नहीं हैं रोड पर आने के बाद ये भी लोगों का इमोशन बनने का दम रखती है। 

दोनों में से कौन सा खरीदना समझदारी वाला फैसला हैं?

इसका जवाब बहुत ही आसान है आप खुद से इसका जवाब पता कर सकते है। 

आपको बस ये 3 चीजों पर ध्यान देना है। 

  • क्या आपको ज्याद Tech और कंफर्ट चाहिए तो Majestor 
  • अगर आपका reliability ज्याद जरूर है तो Fortuner 
  • Status और Resale value तो Fortuner 

आगर आप मेरी माने तो Majestor को रोड पर आने तक का इंतजार करना सही रहेगा। ताकि हम उसको रियल लाइफ में टेस्ट करके सच्चाई आपके सामने रख सके। 

FAQ

Q1: MG Majestor का कीमत कितनी होगी?

Answer: ₹39.50 – 43.25 लाख एक्सशोरूम 

Q2: Fortuner vs Majestor में कौन अच्छा है?

Answer: अगर आपको काफी ज्याद टेक और फीचर्स से प्यार है तो आपके लिए majestor और अगर आपको reliable और स्टेटस सिंबल चाहिए तो Fortuner बेस्ट है। 

Q3: क्या Majestor की resale value fortuner जैसी होगी। 

Answer: हां, क्यों कि majestor फीचर लोडेड गाड़ी है।

Leave a Comment