Tata Sierra ने रचा इतिहास एक दिन में 70,000 से ज्यादा बुकिंग्स, जानिए इसके पीछे की वजह?

Tata Sierra ने बुकिंग के मामले में जबरदस्त इतिहास रच दिया है। बुकिंग ओपन होते ही पहली ही दिन में इस SUV ने 70,000 से ज्यादा कन्फर्म बुकिंग्स हासिल कीं, जो मिड‑साइज़ SUV सेगमेंट में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। 

Tata Sierra ने बुकिंग के मामले में जबरदस्त इतिहास रच दिया है। बुकिंग ओपन होते ही पहली ही दिन में इस SUV ने 70,000 से ज्यादा कन्फर्म बुकिंग्स हासिल कीं, जो मिड‑साइज़ SUV सेगमेंट में एक रिकॉर्ड माना जा रहा है सिर्फ इतना ही नहीं, करीब 1.35 लाख से ज़्यादा लोगों ने अपनी पसंद के वेरिएंट और कन्फ़िगरेशन भी लॉक कर दिए हैं, यानी प्रैक्टिकली डेढ़ लाख से ज़्यादा buyers ने Sierra में क्लियर इंटरेस्ट दिखा दिया है।

70,000+ बुकिंग्स: इतना बड़ा हाइप क्यों?

Tata Sierra की बुकिंग 16 दिसंबर 2025 से शुरू हुई, 21,000 रुपये के टोकन अमाउंट के साथ, और 24 घंटों के भीतर ही बुकिंग्स 70,000 यूनिट्स के आंकड़े को पार कर गईं यह सिर्फ online नहीं, बल्कि डीलरशिप नेटवर्क के ज़रिए ऑफलाइन बुकिंग्स को मिलाकर कन्फर्म किया गया नंबर है, जिसे Tata Motors ने आधिकारिक बयान में शेयर किया है कंपनी ने यह भी बताया कि लगभग 1.35 लाख कस्टमर्स ने अपने पसंदीदा वेरिएंट, इंजन और कलर कॉम्बो को कॉन्फ़िगर कर लिया है और बुकिंग formalities पूरी करने की प्रक्रिया में हैं यानी demand सिर्फ curiosity नहीं, actual conversion की तरफ बढ़ रही है। ​

Read Also: Mahindra XEV 9S Price: कौन-सा Variant कितना महंगा है? Features और Range के साथ पूरी लिस्ट

कीमत, वेरिएंट और डिलीवरी टाइमलाइन

Sierra के लिए इतनी strong बुकिंग्स की एक बड़ी वजह इसकी aggressive, लेकिन प्रीमियम प्राइसिंग भी है। Introductory prices फिलहाल ₹11.49 लाख से शुरू होकर ₹21.29 लाख एक्स‑शोरूम तक जाती हैं, वेरिएंट और powertrain के हिसाब से. SUV सात trims में मिलती है Smart+, Pure, Pure+, Adventure, Adventure+, Accomplished और Accomplished+ – जिनमें अलग‑अलग इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं।

डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू होने वाली है, और इतनी ज़बरदस्त डिमांड देखते हुए Tata को production ramp‑up करने की ज़रूरत पड़ेगी, ताकि waiting periods कंट्रोल में रखे जा सकें।

बुकिंग्स इतनी तेज़ क्यों भागीं?

कई कारण हैं जिनकी वजह से Sierra ने पहले दिन ही 70,000+ बुकिंग्स हासिल कर लीं इतनी जल्दी इतनी बुकिंग के पीछे कई कारण है। ​

  • Nostalgia + Modern package: 90s वाली iconic Sierra का नाम और silhouette, लेकिन अब triple‑screen cabin, बड़ा panoramic sunroof, ADAS और premium interior के साथ – पुराने और नए दोनों buyers को appeal करता कॉम्बो।
  • Aggressive प्राइसिंग: ₹11.49–21.29 लाख की range में Creta/Seltos जैसी SUVs के ऊपर more presence और features मिल रहे हैं, जिससे value‑per‑rupee strong बनती है।
  • Tech और सेफ्टी: triple‑screen डैशबोर्ड, JBL 12‑speaker + soundbar setup, Level‑2 ADAS, multiple airbags, strong Tata build – tech‑savvy buyers के लिए बड़ा attraction। ​
  • Fuel efficiency buzz: Hyperion TGDi petrol automatic ने controlled NATRAX टेस्ट में 29.9 kmpl का रिकॉर्ड माइलेज दिखाया, जिससे petrol buyers के बीच भी curiosity और trust बढ़ा।

Leave a Comment