Tata Punch Facelift आ गई नए अंदाज़ में, ये बदलाव आपको चौंका देंगे

Tata Punch Facelift में नया डिजाइन, अपडेटेड फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी देखने को मिलती है। जानिए पुराने मॉडल से क्या बदला है और यह SUV अब कितनी बेहतर हो गई है।

Tata Punch Facelift की नई स्पाई इमेजेस से साफ हो गया है कि Tata अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली माइक्रो‑SUV को बड़ा अपडेट देने जा रही है। डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी तीनों मोर्चों पर Punch को और मॉडर्न व प्रीमियम बनाया जा रहा है, ताकि यह Hyundai Exter जैसी नई राइवल्स के सामने और मजबूत पैकेज बन सके इसके स्पाई इमेजेस से इसके नए डिजाइन का काफी हद तक पता चलता है।

नया एक्सटीरियर डिज़ाइन

Tata Punch Facelift बाहर से काफी हद तक Punch.ev और Tata की नई SUV फैमिली डिज़ाइन भाषा से इंस्पायर्ड दिखेगी। स्पाई शॉट्स में पूरी कार भारी कैमुफ्लाज में दिखी है, लेकिन कुछ key बदलाव साफ नज़र आते हैं।
फ्रंट में नई ग्रिल, और पहले से अलग LED सेटअप मिलने वाला है ऊपर पतली LED DRLs और नीचे बंपर में प्रोजेक्टर/LED हेडलैम्प्स, जो Nexon और Punch.ev की तरह split‑headlamp लुक देंगे। इससे कार का फेस ज़्यादा शार्प और हाई‑टेक लगेगा।

Read Also: Tata की इस SUV में आई बड़ी गिरावट, 79% तक गिरी सेल। 

इंटीरियर और फीचर्स

स्पाई इमेजेस से इसके इंटीरियर का भी काफी कुछ पता चलता है। कैबिन में Tata Punch Facelift को सबसे ज़्यादा अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। स्पाई तस्वीरों में बड़ा, फ्री‑स्टैंडिंग 10.25‑इंच टचस्क्रीन दिखा है जो Tata के नए यूजर‑इंटरफेस के साथ आएगा यही सेटअप Nexon, Altroz और Punch.ev में भी देखने को मिलता है।
नई दो‑स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ इल्युमिनेटेड Tata लोगो और फुल‑डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी नजर आया है, जो केबिन को साफ‑सुथरा और फ्यूचरिस्टिक बनाता है। ड्यूल‑टोन डैशबोर्ड थीम, बेहतर मटीरियल फिनिश, नए एसी वेंट डिज़ाइन और updated सेंटर कंसोल के साथ overall cabin ambience मौजूदा Punch की तुलना में ज़्यादा प्रीमियम लगेगा।

सेफ्टी अपग्रेड: 6 एयरबैग और नई टेक

Punch पहले ही मजबूत सेफ्टी इमेज के लिए जानी जाती है, और फेसलिफ्ट में इसे और आगे ले जाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Tata Punch Facelift में 6 एयरबैग्स को स्टैंडर्ड या कम से कम ज़्यादातर वेरिएंट्स पर देने की दिशा में जा सकती है, ताकि नई सेफ्टी रेगुलेशन्स और कस्टमर expectation दोनों पूरे हों।
इसके साथ ESP, Hill‑Hold, Traction Control, TPMS, रियर‑पार्किंग सेंसर, रियर कैमरा और higher trims में 360° कैमरा का कॉम्बिनेशन micro‑SUV सेगमेंट में इसे सेफ्टी के मामले में benchmark के और करीब ले जाएगा। स्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव न भी हो, तो भी एक्स्ट्रा एयरबैग्स और ADAS‑like फीचर्स (जैसे blind‑spot view, 360 view) daily use में बड़ा फर्क डालेंगे।

Tata Punch Facelift Launch Date

Punch Facelift को 2026 की शुरुआत, 15 जनवरी को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, क्योंकि अभी इसे अलग‑अलग शहरों में भारी कैमुफ्लाज के साथ लगातार टेस्ट किया जा रहा है। मौजूदा Punch की एक्स‑शोरूम कीमत करीब 6 लाख रुपये से शुरू होती है

Leave a Comment