अगर आप पहली बार EV कार खरीदने का प्लान बना रहे है तो नया Tata Punch EV का Base Variant आपकी पहली पसंद बन सकती है क्यों की इसके Base Variant मे ही सभी जरूरी के फीचर्स मिल जाते है।
Tata Punch EV भारत में सबसे कम कीमत पर मिलने वाली EV कार है। जो लोग पहली बार EV खरीदने का प्लान बना रहे है और EV कार पर 20-25 लाख नहीं लगाना चाहते हैं उनके लिए Tata ने काम और आसान कर दिया है। क्यों कि New Tata Punch EV का बेस वेरिएंट Smart लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत ₹9.69 लाख एक्सशोरूम है।
Tata Punch EV टोटल 5 variants में आता हैं: Smart, Smart Plus, Adventure, Empowered और Empowered Plus S जिसकी कीमत ₹12.59 लाख एक्सशोरूम तक जाती है।
Tata Punch EV Smart Exterior
वैसे एक नजर देख कर कोई ये भी बता सकता हैं कि गाड़ी बेस वेरिएंट है। इसके फ्रंट में आपको हेलोजन प्रोजेक्टर हैडलैंप्स मिलता है LED DRLs के साथ, LED ऑटोमैटिक हैडलैंप्स और फॉग लैंप्स इसको टॉप वेरिएंट्स में मिलते है। टर्न इंडेक्टर इसके ORVM पर मिलता है जो इसे काफी Premium लुक देता हैं। बेस वेरिएंट में बिना कवर वाले 15 इंच के स्टील व्हील लगे हैं।
पीछे को तरफ इसमें कनेक्ट टेल लैंप नहीं मिलते है ये सिर्फ Empowered और उसके ऊपर के वेरिएंट्स में ही मिलते है इसमें रियर वाइपर और डिफॉगर भी नहीं मिलता हैं जो हमारी राय में ये एक बड़ी कमी है ये बेस वेरिएंट में भी मिलना चाहिए था। और इसके टॉप में रुफ रेल भी नहीं दिया गया हैं।
Read Also: Tata Punch EV में कौन-सा Battery Pack पैसा वसूल है? पूरा सच जानिए
Tata Punch EV Smart Interior
इसका केबिन काफी नॉर्मल लगता है, इसमें कोई Touch screen नहीं मिलता ना ही डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर टू स्पोक स्टीरिंग व्हील मिलता है और AC कंट्रोल। केबिन आपको Premium फील नहीं देगा, बल्कि एक काम चलाऊ और उपयोगी केबिन का एहसास दिलाएगा।
Powertrain
Smart वेरिएंट में सिर्फ एक 30 kWh का बैटरी ऑप्शन मिलता है। Punch EV में एक और 40 kWh बैटरी का भी ऑप्शन है लेकिन वो टॉप वेरिएंट्स में मिलता हैं।
| Tata Punch EV | |
| Battery Pack | 30 kWh |
| Claimed Range | 365-375 km |
| Power | 88 PS |
| Torque | 154 Nm |
क्या बेस वेरिएंट खरीदना सही फैसला होगा?
अगर आप पहली बार EV कर खरीदने का प्लान बना रहे हैं और बजट भी ज्यादा नहीं है तो Punch EV पहली EV कार हो सकती है इसके बेस वेरिएंट में भी आपको ज़रूरी के सभी फीचर्स मिल जाते है जो आपके डेली ड्राइविंग को काफी आसान बना देती हैं। और Tata है तो सेफ्टी भी भरपूर मिलेगी भले ही बेस वेरिएंट ही क्यों न हो।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.