टाटा मोटर्स भारत में इलेक्ट्रिक कारों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है और पहले से भी भारत में EV गाड़ियों को लेकर Tata Motors सबसे आगे रही हैं, इसी को देखते हुए टाटा मोटर्स ने फिर से एक अपनी नई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार Tata Avinya को हाल ही पेश की थी। यह कार भविष्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ध्यान में रखकर बनाई गई है, यह सिर्फ एक कार नहीं बल्कि टाटा की आने वाली नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों की पूरी सीरीज का बेस मॉडल माना जाता है। Avinya, Tata के नए Gen – 3 इलेक्ट्रिक प्लेटफार्म पर आधारित है, जो केवल इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए बनाया गया हैं।
डिजाइन
Tata Avinya का डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक और मॉडर्न है। यह कार SUV, Hatchback और MPV तीनों का मिश्रण लगती हैं, क्योंकि इसमें आगे की तरफ T- shape LED लाइट, बड़ा केबिन और ज्यादा स्पेस, साथ ही हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और कूपे-स्टाइल SUV डिजाइन और मिनिमलिस्ट इंटीरियर इन सब के साथ ही इसका इंटीरियर बहुत ही प्रीमियम और सिंपल नजर आता हैं। इसमें बड़ी स्क्रीन, डिजिटल डिस्प्ले और आरामदायक सीटें मिल सकती हैं।

Read Also: VinFast ला रही है, भारत के बाजारों में अपनी एक नई इलेक्ट्रिक 7-सीटर कार
बैटरी और रेंज
Tata Avinya में नई पीढ़ी की बैटरी टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जो लगभग 75 kWh से 90 kWh तक का बैटरी पैक हो सकती है, जो एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज दे सकती है। इसके साथ ही यह अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी जिससे 30 मिनट से कम समय में बैटरी चार्ज हो सकती हैं। यह कार Tata के नए Gen 3 स्केटबोर्ड प्लेटफार्म पर आधारित है, इसलिए इसमें फ्लैट फ्लोर और ज्यादा केबिन स्पेस मिलने की उम्मीद हैं।
फीचर्स और टेक्नोलॉजी

Tata Avinya को एक फ्यूचरिस्टिक और टेक्नोलॉजी से भरपूर इलेक्ट्रिक कार के रूप में डिजाइन किया गया है इसमें Ai स्मार्ट कनेक्टिविटी और एडवांस सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेगा जैसे:
- Level – 2 ADAS
- 360° कैमरा
- पैनोरमिक सनरूफ
- वायरलेस चार्जिंग
- Ai और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- Vehicle to Load (V2L) और Vehicle to Vehicle (V2V) टेक्नोलॉजी
यह सब टेक्नोलॉजी और फीचर्स भविष्य की इलेक्ट्रिक कारों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी। क्योंकि यह कार आराम, टेक्नोलॉजी और सेफ्टी पर ज्यादा फोकस करती है।
लॉन्च डेट और कीमत
Tata Avinya कार का संभावित लॉन्च डेट 15 जून 2026 है। और इस कार की कीमत की बात करे तो इसकी कीमत लगभग 30 लाख से 60 लाख (Ex-showroom) तक हो सकती हैं।
- बेस मॉडल – 30 लाख – 35 लाख
- मिड मॉडल –35 लाख – 45 लाख
- टॉप मॉडल –45 लाख – 60 लाख

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.