इस SUV के सामने नहीं टिक पाएगी Creta और Seltos, इसके बेस मॉडल से ही मिलता हैं सनरूफ और इन्फोटेनमेंट सिस्टम कीमत सिर्फ ₹10.69 लाख से शुरू। 

आपने देखा होगा कि सनरूफ, इन्फोटेनमेंट सिस्टम और और एलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स गाड़ी के टॉप मॉडल में मिलते हैं लेकिन इस गाड़ी के बेस मॉडल से ही आपको इन्फोटेनमेंट सिस्टम, स्पीकर, सनरूफ और एलॉय व्हील्स मिलने लगते हैं जी हां, हम बात कर रहे हैं नई Skoda Kushaq 2026 की। स्कोडा ने हाल ही में 2026 फेसलिफ्ट Skoda Kushaq लॉन्च की है इसके बेस मॉडल से ही ऐसे फीचर्स मिलने लगते हैं जो आपको कई गाड़ियों में टॉप मॉडल में जाकर मिलते हैं।  चलिए मैं आपको बताता हूं कि Skoda Kushaq के बेस वेरिएंट में क्या-क्या फीचर्स मिलता है और यह आपको लेना चाहिए या नहीं। 

Skoda Kushaq Base Variant

Skoda Kushaq के वेरिएंट का नाम है Classic Plus। इसके बेस वेरिएंट में ही आपको वह हर एक जरूरी के फीचर्स मिल जाते हैं जो आपने सोचा भी नहीं होगा कि यह फीचर्स किसी गाड़ी के बेस वेरिएंट में भी मिल सकता है और इसकी कीमत ₹10.69 लाख (एक्सशोरूम) है। 

Read Also: एक ऐसी SUV जो Creta और Seltos को भी टेंशन देने वाली है, कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख से शुरु।

Exterior

इस कार का एक्सटीरियर शुरुआत से ही प्रीमियम फील देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स, LED DRLs, LED fog lamps और LED टेल लैम्प्स मिलते हैं, जो लुक और विजिबिलिटी दोनों को बेहतर बनाते हैं। बेस वेरिएंट से ही 16-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जहां दूसरी बेस वेरिएंट गाड़ियों में स्टील रिम्स मिलता हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेल लैम्प्स नहीं मिलता हैं लेकिन बीच में इल्यूमिनेटेड “Skoda” लोगो इसे और मॉडर्न टच देते हैं।

Interior

इस कार में कम्फर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स को शुरुआत से ही अच्छे तरीके से शामिल किया गया है, जिससे हर वेरिएंट प्रैक्टिकल और यूज़र-फ्रेंडली बन जाता है। रोज़मर्रा की ड्राइविंग को आसान और आरामदायक बनाने के लिए इसमें ऑटोमेटिक और स्मार्ट फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं जैसे:

  • Electric sunroof (सभी वेरिएंट में, बेस से ही और ऊपर के वेरिएंट्स में पैनोरमिक सनरूफ मिलता है)
  • Automatic climate control (Climatronic AC + rear AC vents)
  • Height-adjustable driver seat + tilt & telescopic steering
  • Rain-sensing wipers + automatic headlamps + auto-dimming IRVM
  • Rear wiper, washer और defogger, जो फीचर्स बाकी गाड़ियों के टॉप मॉडल में मिलते है 

Technology

इस कार में बेसिक लेकिन जरूरी के टेक्नोलॉजी और फीचर्स दिए गए हैं, जो रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए इसे काफी प्रैक्टिकल बनाता हैं। इसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता हैं जिसमें 6 स्पीकर्स के साथ मतलब आफ्टर मार्केट लगवाने की जरूरत ही नहीं है इसके बेस वेरिएंट में ही सब कुछ है। और यह wired Apple CarPlay और Android Auto को सपोर्ट करता है। ड्राइवर के लिए 3.5-इंच का मोनोक्रोम इंफॉर्मेशन डिस्प्ले दिया गया है, जो जरूरी की सभी जानकारी दिखाता है, जबकि स्टीयरिंग पर ऑडियो और फोन कंट्रोल्स मिलते हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान चीजें आसानी से कंट्रोल की जा सकती हैं।

Safety 

इस कार की सेफ्टी सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं है, बल्कि हर सफर में असली भरोसा देने के लिए तैयार की गई है। इसकी शुरुआत होती है 6 एयरबैग्स से, जो हर यात्री की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, और इसके साथ Electronic Stability Control (ESC), ABS और EBD जैसे सिस्टम गाड़ी को मुश्किल हालात में भी कंट्रोल में रखते हैं। टायर प्रेशर पर नजर रखने के लिए TPMS भी बेस वेरिएंट से ही मिलता है, जिससे छोटी सी लापरवाही बड़े खतरे में न बदले। वहीं चढ़ाई पर गाड़ी पीछे न लुढ़के, इसके लिए hill hold control, पार्किंग को आसान बनाने के लिए rear parking sensors, और बच्चों की सुरक्षा के लिए ISOFIX सीट एंकर जैसे जरूरी फीचर्स इसे एक भरोसेमंद फैमिली कार बना देते हैं। और इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसे Global NCAP में 5 स्टार की सेफ्टी रेटिंग मिली हुई हैं।  

Read Also: मिडिल क्लास के लिए Defender होगी लॉन्च कीमत सिर्फ ₹15 लाख से शुरू। 40 kmpl का माइलेज, बड़ा सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और ADAS भी। 

Engine

इस कार का बेस वेरिएंट दिखने में भले ही एंट्री-लेवल हो, लेकिन इसके अंदर छिपी परफॉर्मेंस आपको सरप्राइज कर सकती है। इसमें 1.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 115 PS पावर और 178 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यानी ड्राइविंग में आपको अच्छी पिकअप और मज़ा दोनों मिलता है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस सेगमेंट में जहां बेस वेरिएंट आमतौर पर सिर्फ मैनुअल तक सीमित होते हैं, वहीं यहां आपको 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ नया 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ऑप्शन भी मिलता है। मतलब, चाहे आप खुद ड्राइव का मजा लेना चाहें या ट्रैफिक में आराम से ऑटोमैटिक चलाना दोनों विकल्प शुरुआत से ही उपलब्ध हैं।

ये गाड़ी किसे खरीदना चाहिए?

अगर आप पहली बार एक SUV खरीदने का प्लान कर रहे है और आपकी बजट सीमित है तो Skoda Kushaq 2026 के इस बेस वेरिएंट से अच्छा ऑप्शन कोई नहीं हैं। ना ही Kia Seltos, Hyundai Creta, Tata Sierra और ना ही New Renault Duster। इसमें बस एक चीज की कमी है कि इसके बेस वेरिएंट में पार्किंग कैमरा नहीं मिलता हैं। इसके अलावा इसमें सभी ज़रूरी के फीचर्स हैं जो एक SUV में होना चाहिए। 

Leave a Comment