Toyota Fortuner Facelift का नया डिज़ाइन पहले से ज़्यादा मस्कुलर, बोल्ड और प्रीमियम रखा जाएगा और अब इसमें कई नए फीचर्स भी ऐड किए जाएंगे।
Toyota Fortuner भारत की सबसे लोकप्रिय और दमदार फुल-साइज SUV में से एक है, जिसे खास तौर पर उसकी मजबूत, रिलायबिलिटी, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और शानदार रोड प्रेजेंस के लिए जाना जाता है, Fortuner का भारतीय बाजार में अपनी एक अलग पहचान है काफी सारे लोग इसे एक स्टेटस सिंबल की तरह देखते हैं और पिछले कई सालों से यह SUV सेगमेंट में राज करती आ रही है। अब कंपनी इसका नया Facelift वर्जन लाने की तैयारी कर रही है जो फॉरच्यूनर का अपडेट और ज्यादा एडवांस रूप होगा नई Fortuner Facelift 2026 में आपको ज्यादा मॉडर्न और बोल्ड डिजाइन, नई टेक्नोलॉजी और फीचर्स, और बेहतर सेफ्टी अपडेट्स देखने को मिलेंगे। नई जनरेशन फॉरच्यूनर TNGA-F प्लेटफार्म पर बनेगी जो टोयोटा का नया गोलोबल प्लेटफॉर्म है जिससे यह कार और भी प्रीमियम और फ्यूचर-रेडी बनेगी।
डिजाइन

Toyota Fortuner Facelift का नया डिज़ाइन पहले से ज़्यादा मस्कुलर, बोल्ड और प्रीमियम रखा जाएगा। जैसे बड़ी और बोल्ड फ्रंट ग्रील, शार्प LED हैडलाइट्स, अग्रेसिव फ्रंट बंपर, और फ्रंट में TOYOTA लिखा हुआ, नई DRLs और फॉग लैंप डिजाइन, कनेक्टेड LED टेललाइट्स और नए अलॉय व्हील्स ये सभी डिजाइन Fortuner Facelift में देखने को मिलेगी। और इसका डिजाइन काफी हद तक नई Hilux से इंस्पायर्ड होगा, जिससे इसमें मॉडर्न और रग्ड स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन भी देखने को मिलेगी।
Read Also: 20 KM माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग! जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये शानदार SUV; कीमत ₹8 लाख से शुरू
इंजन और परफॉर्मेंस
Toyota Fortuner Facelift में आपको वही भरोसेमंद और दमदार इंजन सेटअप मिलेगा, लेकिन इसमें कुछ एडवांस टेक्नोलॉजी और बेहतर ट्यूनिंग देखने को भी मिल सकती है। और Fortuner Facelift में दो इंजन विकल्प मिलेंगे। जैसे:-
2.8-लीटर डीजल इंजन (2755cc)
यह इंजन लगभग 201 bhp की पावर उत्पन करेगी, और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ यह 500 Nm तक का टॉर्क भी देगी। और इस नए मॉडल में 48V माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक भी शामिल की गई है। डीजल वेरिएंट में यह लगभग 14.2 से 14.6 km/l तक का माइलेज देगी।
2.7-लीटर पेट्रोल इंजन (2694cc)
यह कार पेट्रोल इंजन में लगभग 164 bhp की पावर देगी। और यह लगभग 245 Nm की टॉर्क भी उत्पन्न करेगी। पेट्रोल वेरिएंट में इसकी माइलेज लगभग 10.3 km/l तक हो सकती हैं।
Fortuner Facelift में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प देखने को मिलेंगे। और डीजल वेरिएंट में ड्राइविंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Eco, Normal और Sport Mods भी दिए जाएंगे, इन सबके साथ ही यह कार 4×2 और 4×4 दोनों विकल्प में आएगी, जो इसे कठिन रास्ते और पहाड़ पर चलने और एक बेहतर ऑफ रोडर भी साबित होगी।
इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स
Toyota Fortuner Facelift का इंटीरियर अब पहले से ज्यादा लग्जरी, कम्फर्टेबल और टेक्नोलॉजी से भरपूर होगा, साथ ही सेफ्टी के मामले में भी यह SUV काफी मजबूत और भरोसेमंद साबित होगा।
इंटीरियर फीचर्स
नई Fortuner Facelift में प्रीमियम केबिन और एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे जैसे:-
- लेदर सीट्स
- बड़ा टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर / TFT डिस्प्ले
- ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- वायरलेस चार्जिंग
- क्रूज कंट्रोल
- पेनारोमिक सनरूफ
- JBL प्रीमियम साउंड सिस्टम
- सॉफ्ट-टच मटेरियल और वुड फिनिश डैशबोर्ड
- 7-सीटर स्पेशियस केबिन
- मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील
- एंबिएंट लाइट और प्रीमियम केबिन फील
इन सब इंटीरियर फीचर्स के कारण यह कार लग्जरी SUV जैसा फील देगा।
सेफ्टी फीचर्स
Toyota Fortuner को अपने सेगमेंट की सबसे मजबूत और सुरक्षित SUV में से एक मानी जाती है और अब नई फॉरच्यूनर में सेफ्टी को और ज्यादा एडवांस कर दिया जाएगा क्योंकि इसमें बेसिक से लेकर एडवांस तक कई सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे जो ड्राइवर और पैसेंजर दोनों को बेहतर सुरक्षा देगी। जैसे:-
- 7 एयरबैग्स
- ABS + EBD + Brake Assist
- व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC)
- ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS)
- सीट बेल्ट रिमाइंडर
- स्पीड अलर्ट सिस्टम
- हिल असिस्ट कंट्रोल
- डाउन हिल असिस्ट कंट्रोल
- इलेक्ट्रॉनिक डिफरेंशियल लॉक
- रियर व्यू कैमरा
- फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
- 360° कैमरा
- ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट
- चाइल्ड लॉक और सेंट्रल लॉकिंग
- इंजन इमोबिलाइजर
- Level 2 ADAS
इन सब सेफ्टी फीचर्स के साथ यह कार आएगी।
Read Also: Mahindra की इस नई SUV का डिजाइन और फीचर्स देखकर आपके होश उड़ जाएंगे कीमत ₹9.30 लाख से शुरू।
लॉन्च डेट और कीमत
Toyota Fortuner Facelift को भारतीय बाजार में इसी साल जून 2026 के आस-पास लॉन्च किया जा सकता हैं। और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 34.16 लाख से 49.59 लाख के बीच रहने की संभावना है। अलग-अलग शहरों में इसकी ऑन-रोड कीमत अलग-अलग हो सकती है, जो लगभग 40.50 लाख से शुरू हो सकती हैं।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.