अगर आप 10-12 लाख के बजट में एक दमदार SUV लेने का प्लान कर रहे हों तो हाल ही में लॉन्च हुई नई Renault Duster का बेस वेरिएंट आपके दिमाग में ज़रूर आया होगा, लेकिन सवाल यह है की क्या Duster का बेस वेरिएंट लेना असल में Smart फैसला है या नहीं और ये किस लोगों को लेना चाहिए। सबसे पहले समझते हैं कि नई Renault Duster के बेस वेरिएंट में आपको असल में क्या मिलता है और इसमें क्या कुछ कमियाँ हैं?
New Renault Duster की डिजाइन

Renault Duster के बेस वेरिएंट का नाम Authentic है। रेनॉल्ट डस्टर के ऑथेंटिक वेरिएंट में चीजों को काफी सिंपल रखा गया है, लेकिन इस SUV की सबसे अच्छी बात यह है कि इसकी पुरानी वाली कैरेक्टर को बरकरर रखा गया है। जब बेस वेरिएंट को आगे की तरफ से देखोगे तो इसमें एलईडी हेडलैंप और एलईडी डीआरएल स्टैंडर्ड दिए गए हैं मतलब बेस से लेकर टॉप वेरिएंट तक आपको एलईडी डीआरएल और एलईडी हेडलैंप मिलेंगे और यही आपको बेस वेरिएंट फील नहीं होने देगा, हल्की टॉप वेरिएंट में मिलने वाले कुछ एलिमेंट्स की इसमें कमी रखी गई है। क्योंकि अगर सब कुछ बेस वेरिएंट में ही मिल जाएगा तो फिर इनका टॉप वेरिएंट कौन खरीदेगा इसमें सिल्वर स्किड प्लेट या एलईडी फॉग लैंप की कमी है।
अगर साइड प्रोफाइल पर गौर करें तो इसमें मस्कुलर और स्क्वेयर्ड-ऑफ डिज़ाइन मिलता है अगर सच में बोलूं तो इसका रोड प्रेजेंस काफी जबरदस्त होने वाला है। लेकिन इस गाड़ी के बेस वेरिएंट में रूफ रेल्स और एलॉय व्हील्स की कमी है यहां पर आपको थोड़ा कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा, इसमें 17-इंच के स्टील व्हील्स मिलते हैं। और साइड से देखने पर आप एक और चीज नोटिस करोगे कि रियर डोर हैंडल को डोर पर न देकर ऊपर C-पिलर पर दिया गया है जो मुझे अच्छा लगा यह गाड़ी के साइड लुक को काफी क्लीन बना रहा है।
पीछे की तरफ इसमें C-शेप्ड LED टेल लाइट्स और रूफ-माउंटेड स्पॉइलर दिए गए हैं। लेकिन इसमें कनेक्टेड टेल लाइट्स, सिल्वर बंपर या शार्क फिन एंटीना की कमी है, और इसके साथ रियर वाइपर और वॉशर भी नहीं दिया गया है, जो कंपनी को कम से कम वाइपर देना चाहिए था।
और इसमें आपको सिर्फ 3 ही कलर ऑप्शन देखने को मिलते हैं मूनलाइट सिल्वर, पर्ल व्हाइट और स्टेल्थ ब्लैक।
इंटीरियर

डस्टर ऑथेंटिक मतलब बेस वेरिएंट काफी फंक्शनल और प्रैक्टिकल लगता है इस गाड़ी के इंटीरियर में ऑल ब्लैक कलर थीम के साथ फैब्रिक सीट दी गई है जिससे इसे क्लीन और बेसिक लुक मिलता है, इसके डैशबोर्ड पर सिल्वर फिनिश दिया गया है जो इंटीरियर के ब्लैक थीम पर अच्छा लगता है और थोड़ा प्रीमियम फील करवाता है।
बेस वेरिएंट होने के बाद भी इसमें 7 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है, जो सभी ज़रूरी जानकारी देता है हालंकी इसके इंटीरियर में मुझे एक काफी बड़ी कमी महसूस हुई कि इसमें इंफोटेनमेंट स्क्रीन नहीं दी गई है जो मुझे काफी बड़ी कमी लगी। इसके अलावा इस वेरिएंट में फ्रंट और रियर पैसेंजर के लिए तो कप होल्डर, वन-टच LED केबिन लाइट दी गई है और इसमें इल्यूमिनेटेड ड्रॉपबॉक्स भी दिया गया है।
Read Also: आ रहा है भारत के बाजारों में मचाने धमाल, Tata Sierra EV जानिए कब होगी लॉन्च और क्या है इसमें खास?
बेस वेरिएंट में क्या फीचर्स मिलता हैं?
फीचर्स के नाम पर बेस वेरिएंट में ज़्यादा लंबी फीचर लिस्ट तो नहीं मिलती लेकिन इसमें कम्फर्ट और प्रैक्टिकैलिटी पर ज़्यादा ध्यान दिया गया है। इस वेरिएंट में मैनुअल AC, वन-टच अप/डाउन पावर विंडो, रियर AC वेंट और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लेकिन नई Renault Duster के बेस वेरिएंट से ही हाईट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, ऑटो हेडलैंप, टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सेफ्टी कितना मिलेगा?
बेस वेरिएंट में फीचर्स में तो कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा लेकिन सेफ्टी में नहीं, Duster के बेस वेरिएंट से ही 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-स्टार्ट असिस्ट और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। अभी गाड़ी का क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है तो इसका क्रैश टेस्ट रेटिंग नहीं बताया जा सकता है अगर आगे होता है तो हम आपको ज़रूर बताएंगे कि क्रश के टाइम पर गाड़ी में बैठे लोगों को गाड़ी कितना सेफ़ रखेगी।
इंजन और पावर
डस्टर के ऑथेंटिक वेरिएंट यानी बेस वेरिएंट में सिर्फ़ एक इंजन ऑप्शन मिलता है 1 लीटर टर्बो पेट्रोल मैनुअल गियर बॉक्स के साथ जो 100 PS का पावर और 160 NM टॉर्क जेनरेट करता है और यह फ्रंट व्हील ड्राइव है।
क्या इसे खरीदना सही है?
अब सवाल यह है कि क्या रेनॉल्ट डस्टर का बेस वेरिएंट लेना सही रहेगा? इसका सीधा सा जवाब है कि यह जिस कीमत पर आता है उस हिसाब से तो यह काफी सही है मतलब 10.49 लाख (एक्स-शोरूम) में और अगर इसको 31 मार्च 2026 से पहले आर-पास के साथ बुक किया जाए तो इस पर ₹20,000 रुपये का और डिस्काउंट मिलेगा। और आपको ज्यादा फीचर्स से मतलब नहीं हैं और बजट भी इसके ऊपर नहीं का सकता और एक SUV भी चाहिए तो ये आपके लिए सही साबित होगी।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.