Reliance Industries में गिरावट गिरावट का क्या है कारण, और कैसा है कंपनी का प्रदर्शन और क्या ये खरीदने का समय है,जाने सब कुछ
सोमवार 3 फरवरी, 2025 के बाजार कारोबार के दौरान Reliance Industries के शेयर प्राइस में गिरावट देखने को मिली। शेयर ₹1,204 प्रति शेयर पर खुला था और ₹1174 प्रति शेयर के मूल्य पर बंद हुआ है। पूरे कारोबारी सत्र के दौरान Reliance Industries में 2.40% का गिरावट आई, शेयर में गिरावट का कारण पर कई रिपोर्ट सामने आई, तो चाहिए समझते क्या हैं इसके पीछे का कारण।
Reliance Industries कारण
Reliance Industries के शेयर की कीमत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) 2.40% गिर कर अपने निचले स्तर के आस पास आ गई हैं। कई रिपोर्ट के अनुसार इसकी एक इकाई पर 125 करोड़ रूपये का जुर्माना लगाए जाने का संभावना हैं।
Bloomberg के एक रिपोर्ट के अनुसार, Reliance Industries की एक सहायक कंपनी रिलायंस न्यू एनर्जी को बैट्री सेल फैक्ट्री स्थापित न करने के कारण दंड का समाना करना पड़ सकता हैं, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का अभित्र अंग थी जो आयात पर निर्भरता कम करने के लिए था। रिलायंस न्यू एनर्जी उन कंपनियों में से एक है जिन्हें घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की पहल के तहत 2022 में बैट्री सेल उत्पादन के लिए अनुबंध किया गया था। उम्मीद ऐसा लगाया जा रहा हैं की कंपनी समय सीमा से चूक सकती हैं, जिसके कारण उसे दंड के रुप में 125 करोड़ रूपये ($14.3 मिलियन) का जुर्माना भरना पड़ सकता हैं। Financial Express के एक रिपोर्ट के अनुसार, राजेश एक्सपोर्ट्स भी जांच के घेरे में हैं। इसमें बैटरी सेल बनाने की सरकारी पहल के तहत आवेदन किया था।
Read Also:

Fii And Dii: Dii ने 2025 में अब तक शेयरों में 1 लाख करोड़ रूपये से अधिक का निवेश किया हैं।
Reliance Industries के शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा हैं?
अगर पिछले डाटा को देखा जाए तो रिलायंस इंडस्ट्रीज लागातार घाटे में चल रही हैं। और ये रिपोर्ट उनके के एक नकारात्मक झटका है। Nifty 50 में ये स्टॉक सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाला स्टॉक में से एक था। कोल इंडिया के बाद Nifty 50 में गिरावट में सबसे ज्यादा योगदान इसका रहा हैं।
पिछले करोबारी सत्र में Reliance Industries का कैसा प्रदर्शन रहा ?
पिछले पांच करोबारी सत्रों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमतों में 4% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। पिछले एक महीने में शेयर में 6.5% और पिछले छह महीने में लगभग 23% की गिरावट आई हैं। और पिछले एक साल की बात की जाए तो इसमें लगभग 23% की गिरावट आई हैं।
क्या खरीदने का समय है?
Reliance Industries के शेयर की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। जिससे निवेशक खरीदने का योजना बना रहे है। शेयर मार्केट ब्रोकर Groww के डेटा के अनुसार, 78% निवेशक इस समय खरीदारी कर रहे हैं। 12% लोग होल्ड किए हुए हैं। और सिर्फ 9% लोग बिकवाली कर रहे हैं। लेकिन सिर्फ इस डेटा के आधार पर कोई भी निवेश का निर्णय नहीं लिया जा सकता हैं। अगर आप खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार खुद से एनालिसिस जरूर करें या किसी एक्सपर्ट की राय लें।
कंपनी का Fundamentals
Market Cap – ₹16,23,343Cr
P/E Ratio – 23.46
P/B Ratio – 1.98
Industry P/E – 19.86
Debt to Equity – 0.44
Book Value – 605.55
Face Value – 10
Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना हैं। दी गई जानकारी Updatehindustan के अपने नहीं हैं। कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले खुद से एनालिसिस जरूर करें।