फिलहाल अभी भारत में Nissan का lineup काफी लिमिटेड है: Nissan Magnite, Nissan X-Trail और हाल ही में लॉन्च हुई Nissan Gravite। Nissan भारत के अंदर अभी थोड़ी-बहुत सिर्फ Nissan Magnite ही बेच पा रही हैं। मतलब ब्रैंड काफी समय से मार्केट के अंदर स्ट्रगल कर रहा हैं।
इसलिए Nissan Tekton के साथ कमबैक करना चाहती हैं। और ये सीधा Mid-sized SUV सेगमेंट को टारगेट करेगी जिसमें पहले से ही Creta और Seltos जैसी गाड़ियों का राज है।
कैसा होगा Nissan Tekton?
Tekton, Nissan की बिल्कुल ही नई गाड़ी होने वाली है, ये New generation Duster वाले CMF-8 platform पर आधारित होगी। Nissan Tekton एक mid-size SUV सेगमेंट की गाड़ी होने वाली है क्योंकि इस सेगमेंट की गाड़ियाँ भारत में बहुत बिकती हैं।
इसलिए कंपनी ने सीधा इसी सेगमेंट को टारगेट किया है ताकि एक अच्छा कमबैक हो सके।
Design
Nissan Tekton की डिजाइन कॉम्पटीशन के हिसाब से काफी अच्छी डिजाइन की गई है ताकि ये सबको पूरा कॉम्पटीशन दे सके। इसके सामने में L-shaped LED DRLs multi-slat grille और बीच में Nissan का लोगो। हालांकि की ये Duster के प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड होगी लेकिन देखने पर ये Duster के तुलना में अधिक आकर्षक दिखता है।
पीछे की तरफ, इसमें एक इंटीग्रेटेड स्पॉयलर लगाया गया है, कनेक्टेड LED tail lights, रियर वाइपर और शार्क-फिन एंटीना लगा है।
Interior और Features
वैसे अभी इसके interior और Features के लिए कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं है लेकिन ऐसा कुछ रिपोर्ट और spy shorts से पता चला है कि इसका इंटीरियर कॉपी मॉडल होने वाला है इसमें मल्टीप्ल स्क्रीन वाले डैशबोर्ड, Three-spoke स्टीयरिंग व्हील डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ मिलेगा और उम्मीद है की 360-degree Camera, sunroof, ventilated seats और ADAS तक मिल सकता हैं।
Nissan Tekton Engine और Performance
Nissan ने अभी तक Tekton के इंजन और टेक्निकल के बारे में कुछ भी नहीं रिवील किया है। लेकिन इसमें 1.0-litre turbo petrol, 1.3-litre turbo petrol और 1.8- litre petrol-hybrid का ऑप्शन देगी। और हम आसा करते हैं कि इन इंजन विकल्प के साथ Manual और automatic दोनों गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
किस गाड़ियों को करेगी टारगेट?
Tekton भारत के Highly competitive Mid-size SUV सेगमेंट को टारगेट करेगी। जिसने पहले से ही Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Hyryder, Tata Sierra जैसी गाड़ियाँ मौजूद हैं।
क्यों Tekton जरूरी है Nissan के लिए?
Nissan अभी भारत के अंदर बहुत ही ज्यादा स्ट्रगल कर रहा है और साथ ही भारत में फिर से Comeback करने का प्लान भी बना रहा है, तो Nissan Tekton सिर्फ एक कार लॉन्च नहीं, बल्कि Nissan के Comeback का एक Strategy भी है। Tekton को Nissan की india growth strategy का एक key product माना जा रहा है।
Read Also: MG Majestor vs Fortuner Facelift: अब शुरू हो चुकी हैं इन दोनों की लड़ाई।
कब होगा लॉन्च?
वैसे कंपनी ने अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसका लगातार टेस्टिंग को रोड पर देखा जा रहा है। ऐसा उम्मीद किया जा रहा हैं कि इसकी लॉन्च मार्च से जून 2026 के बीच हो सकती हैं।
क्या Nissan भारत में Comeback कर पाएगी?
अगर Nissan aggressive pricing और modern features का सही balance दे पाती है तो भारतीय mid-size SUV सेगमेंट में Tekton ब्रैंड के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती हैं।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.