भारत में Gravite का लॉन्च Nissan के लिए एक बड़ी उम्मीद है, क्योंकि Nissan अभी भारत में काफी ज़्यादा स्ट्रगल कर रहा है। ये अपनी गाड़ियां बेच ही नहीं पा रहा हैं।
Nissan ने आखिरकार India में Gravite लॉन्च कर ही दी जिसकी Starting price ₹5.65 लाख रखी है जिससे Gravite सीधे बजट 7- seater segment में एंट्री की है, अभी तक का बजट में सिर्फ एक ही गाड़ी थी Renault triber, लेकिन Gravite इस सेगमेंट में आकर ग्राहक को एक और ऑप्शन दी है।
ये लॉन्च Nissan के लिए बहुत important हैं क्योंकि Nissan अभी भारत में काफी ज़्यादा स्ट्रगल कर रहा है। ये अपनी गाड़ियां बेच ही नहीं पा रहा हैं।
Nissan के लिए Gravite क्यों बड़ी Launch है?
भारत में Gravite का लॉन्च Nissan के लिए एक बड़ी उम्मीद है क्योंकि अभी भारत में nissan सिर्फ एक ही गाड़ी बेच पा रही हैं “Nissan magnite” इसके भी सेल्स नंबर उतना अच्छा नहीं की बहुत कम बिकती हैं ये भी, कुल मिलाकर nissan अभी भारत में काफी स्ट्रगल कर रहा हैं। ऐसे में बजट में एक 7- seater लॉन्च करना कंपनी के लिए काफी उम्मीद भरा फैसला होता हैं।
भारत में nissan का Market presence काफी कमजोर है, गाड़ियां कम बिकने के कारण काफी लोग इसको भूल भी गए है। इस लिए एक बजट गाड़ी लॉन्च करना Strategy का पहला स्टेप है।
Read Also: Fortuner का भौकाल खत्म करने आ गई MG Majestor! साइज़ और फीचर्स देखकर Toyota की भी उड़ी नींद
Nissan Gravite क्या है?
Gravite एक Sub-4 meter 7-seater MPV है जो ₹5.65 लाख के बजट से इंडियन फैमिली को टारगेट करती है। ये CMF-A+ Platform पर बनी हुई है जिस पर Renault Triber बनी है, जो इसका कॉम्पटीशन है।
Design और Exterior
मुझे इसमें सबसे अच्छा लगा इसका डिजाइन, क्यों कि इस बजट में ये एक काफी जबरदस्त रोड प्रेजेंस देता है। इसके फ्रंट में Nissan सिग्नेचर C-shaped grille लगा हुआ है जो इसको एक जबरदस्त लुक देता है।
कॉम्पैक्ट होने के बाद भी इसको फैमिली फोकस डिज़ाइन दिया गया है।
Interior
एक Sub-4 मीटर गाड़ी होने के बाद भी इसमें आपको 7- सीटर मिलता हैं और इसकी अच्छी बात ये है कि इसके पीछे के 2 सीट निकाल कर आप बूट स्पेस भी बढ़ा सकते है, मतलब आपके जरूरत के हिसाब से ये आपको सुविधा देगी। ये आपको लॉन्ग ट्रिप से लेकर daily usage तक आपका अच्छा साथ देगी।
Technology और Features
इसमें आपको ज़रूरी के सभी फीचर्स मिल जाते हैं
- 8-inch floating touchscreen infotainment system
- Wireless Android Auto & Apple CarPlay
- 7-inch fully digital instrument cluster
- Wireless smartphone charger
- Steering-mounted controls
- Smart voice & connected interface layout
Technology
- Push-button start with smart key
- Walk-Away Lock & Approach Unlock
- Cruise control
- Auto LED headlamps (follow-me-home function)
- Rain-sensing wipers
- Front & rear parking sensors
ये सभी Technology डेली ड्राइविंग और लॉन्ग ट्रिप को काफी आसान बना देती है।
Safety Technology
इसमे आपको 30+ Safety Features मिलते है जो इस बजट के गाड़ी के लिए काफी अच्छी बात है जैसे:
- 6 airbags (सभी variants में)
- Electronic Stability Control (ESC)
- Traction Control System (TCS)
- Hill Start Assist
- ABS with EBD
- Brake Assist System
- Tyre Pressure Monitoring System (TPMS)
- ISOFIX child seat mounts
- Seatbelt reminders for all passengers
कुछ फीचर्स है जो आपको इसमें देखने को नहीं मिलते है जिसे: ADAS, 360 degree camera, Sunroof और एक और बड़ी कमी इंजन टेक पुराना और अंडरपावर
Engine, Mileage और Driving Focus
इस गाड़ी में यहां पर आपको थोड़ी सी निराशा मिल सकती है क्योंकि इसमें सिर्फ एक ही 1.0L NA petrol इंजन का ऑप्शन मिलता है जो 72PS पावर और 96Nm torque जेनरेट करता है। इसमें आपको Manual और AMT दोनों के ऑप्शन मिल जाते हैं। ये आपको 19 kmpl तक का माइलेज आराम से देगी।
अगर आपका use शहर या हाईवे पर है तो ये गाड़ी फैमिली के लिए अच्छी है इसके सभी जरूरी के फीचर्स मिल जाते है।
लेकिन अगर आप Performance lover हैं तो ये गाड़ी आपके लिए नहीं है। और ना हुए ज्यादा ऑफ-रोडिंग कर पाएगी।
Read Also: लोग Triber छोड़कर इस नई 7-Seater की तरफ क्यों जा रहे हैं?
Variants और कीमत
इसमें आपको टोटल 5 variants मिलते हैं जिनकी कीमत कुछ इस प्रकार है।
| Variants | Ex-showroom Price |
| Gravite Visia (Base Model) | ₹5.65 लाख |
| Gravite Acenta | ₹ 6.59 लाख |
| Gravite N-Connecta | ₹7.20 लाख |
| Gravite N-Connecta EZ Shift | ₹7.80 लाख |
| Gravite Tekna | ₹7.91 लाख |
क्या Gravite सच में Success होगी?
Gravite कोई ऑलराउंडर गाड़ी नहीं है इसको सिर्फ बजट 7- सीटर के तौर पर बनाया गया है, जिनको पावर और एडवांस फीचर्स से उतना मतलब नहीं हैं।
पहले इस सेगमेंट में सिर्फ एक गाड़ी थी Renault triber लेकिन इसके आने से अब ग्राहक को एक अच्छा ऑप्शन मिल जाता हैं जैसे फीचर्स भी उससे ज्याद मिलती है। तो ये इस सेगमेंट में सक्सेसफुल होने का काफी दम रखती है।
क्या इसको खरीदना सही है?
अगर आप फैमिली के लिए एक 7-सीटर गाड़ी की तलाश में है जो बजट में हो और ज़रूरी के सभी फीचर्स भी दे तो ये आपके लिए सही रहेगा। या अगर आप ज्यादा सीट और थोड़ा बहुत हाईवे पर चलते है तो आपके लिए ये सही हैं।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.