टेस्टिंग से मिली तस्वीर में ये दिख रहा हैं कि इसमें 18 इंच के पहिए लगे हैं और अपडेटेड Hyundai का नया 4-डॉट लोगों वाल स्टीयरिंग व्हील, बॉस मोड और अपडेटेड ADAS फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Hyundai Creta मिड-साइज SUV सेगमेंट की किंग है। इस सेगमेंट में इसके सामने कई गाड़ियाँ हैं, जैसे Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Hyryder, Tata Sierra, लेकिन किसी ने भी इसका ज्यादा कुछ बिगाड़ नहीं पाया। लेकिन अब जब दूसरी कॉम्पटीशन की गाड़ियाँ अपनी Facelift लॉन्च कर रही हैं तो ऐसे में Creta को काफी ज्यादा कंपटीशन मिल रहा है।
इसलिए ब्रांड ने New Generation Hyundai Creta की टेस्टिंग शुरू कर दी है Creta की नई जनरेशन को दक्षिण कोरिया में फिर से देखा गया है टेस्टिंग के दौरान।

New Generation Hyundai Creta में क्या फीचर्स मिलेंगे?
टेस्टिंग से मिली तस्वीर में ये दिख रहा हैं कि इसमें 18 इंच के पहिए लगे हैं, लेकिन इसमें रुफ रेल और 360 डिग्री कैमरा नहीं दिखा। हो सकता है कि ये टेस्टिंग मॉडल में नहीं लगाया गया हो।
अंदर की तरफ आपको बड़ी स्क्रीन, अपडेटेड Hyundai का नया 4-डॉट लोगों वाल स्टीयरिंग व्हील, बॉस मोड और अपडेटेड ADAS फीचर्स मिलने की उम्मीद है। और बाकी ज़रूरी के सभी फीचर्स जो पहले Creta में मिलते हैं।
Read Also: Mahindra Scorpio N का नया डिजाइन आया सामने, जल्दी ही होगा लॉन्च।

बाहर से कैसा दिखेगा नई जनरेशन Creta?
नई जनरेशन की हुंडई क्रेटा K3 प्लेटफार्म पर होने वाला हैं आगे की तरफ बहुत बड़ी चेंज देखने को मिलेगी पिक्सल स्टाइल में लाइटिंग्स एलिमेंट्स, नई डिजाइन की ग्रिल और कनेक्टेड टेल लैंप्स और फ्रंट में और भी ज्यादा भारी डिजाइन। और नई क्रेटा के साइज में भी काफी बदलाव होने वाला हैं क्योंकि कंपटीशन के सभी गाड़ियों की साइज काफी बढ़ चुकी है और केट उसके सामने बहुत छोटी हो गई है। अभी के Creta की लंबाई 4330 mm की है लेकिन नई क्रेटा की लंबाई उम्मीद है कि यह 4500 mm की होगी जिससे केबिन स्पेस भी बढ़ेगी और सेफ्टी भी ज्यादा मिलेगी।

इंजन में बदलाव
अभी मिलने वाले इंजन ऑप्शन नई Creta में भी मिलेगी
- 1.5L NA Petrol – 115 PS
- 1.5L Turbo Petrol – 160 PS
- 1.5 L Diesel – 116 PS
इसके अलावा ब्रांड, क्रेटा के लिए Strong Hybrid Powertrain पर काम कर रहा हैं।
Read Also: Hyundai i20 Facelift का इंटीरियर काफी जबरदस्त है। अब क्या होगा Tata Altroz का?

कब होगा लॉन्च?
लॉन्च से जूरी अभी तक कोई भी ऑफिशल अपडेट नहीं आया है ब्रांड की तरफ से लेकिन उम्मीद है कि ये 2027 तक लॉच होगी।
Mid-size SUV सेगमेंट में फिर से राज करने के लिए और सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों को जैसे Tata Sierra, रेनॉल्ट डस्टर, kia Seltos जैसी गाड़ियों को अच्छा कंपटीशन देने के लिए अपने नेक्स्ट जेनरेशन क्रेटा को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर रहा है जिससे वह फिर से सेगमेंट किंग बन सके।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.