MG Majestor vs Fortuner: Result देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे!

अगर किसी के पास 50 लाख रुपए होते हैं और बात SUV खरीदने की हो तो वो बिना कुछ सोचे Toyota Fortuner ले आता है, लेकिन अब Majestor ने आ कर सारा गेम पलट दिया है। 

भारत में जब भी बड़ी और दमदार SUV की बात होती है, तो Toyota Fortuner का नाम लगभग default choice माना जाता है। या अगर किसी के पास 50 लाख रुपए होते हैं और बात SUV खरीदने की हो तो वो बिना कुछ सोचे Toyota Fortuner ले आता है। सालों से यह reliability, resale value और strong road presence के कारण segment पर राज करती आई है। लेकिन अब MG Motor अपनी नई flagship SUV MG Majestor के साथ सीधे इसी सिंहासन को चुनौती देने आ गई है।

MG Majestor सिर्फ एक नई SUV नहीं है, बल्कि technology, luxury और size के मामले में Fortuner से अलग approach लेकर आती है। तो सवाल सीधा है, क्या Majestor सच में Fortuner को टक्कर दे सकती है? चलिए आसान भाषा में पूरी तुलना समझते हैं।

Design और Road Presence, Size में MG का दबदबा

पहली नजर में ही दोनों SUVs का character अलग दिखता है। Fortuner traditional rugged SUV है, जबकि MG Majestor ज्यादा modern और premium appeal के साथ आती है।

MG Majestor dimension के मामले में Fortuner से बड़ी है, यह लगभग 5,046 mm लंबी और ज्यादा चौड़ी SUV है, जिससे इसका road presence और cabin space दोनों बड़े लगते हैं।
Fortuner अभी भी muscular और commanding दिखती है, लेकिन MG ने size advantage के जरिए “bigger is better” strategy अपनाई है।

LengthWidthHeight
MG Majestor5,046 mm2,016 mm1,876 mm
Toyota Fortuner4,795 mm1,855 mm 1,835 mm

Read Also: New Tata Punch vs Hyundai Exter दोनों मे से कौन है आपके लिए अच्छा?

Engine और Performance

MG Majestor में 2.0-litre twin-turbo diesel इंजन मिलता है जो लगभग 215 hp power और 478.5 Nm torque देता है, साथ में 8-speed automatic gearbox और 4WD option भी मिलते हैं।

दूसरी तरफ Toyota Fortuner का 2.8-litre diesel इंजन करीब 204 hp power और 450–500 Nm torque देता है, और manual व automatic दोनों gearbox विकल्प उपलब्ध हैं।

Numbers के हिसाब से MG ज्यादा powerful दिखती है, लेकिन Fortuner का engine reliability और durability के लिए जाना जाता है।

Features और Interior Experience, यहाँ MG आगे निकलती है

यहीं सबसे बड़ा फर्क दिखाई देता है।

MG Majestor पूरी तरह feature-loaded SUV है और MG की गाड़ियाँ Features के लिए जानी भी जाती हैं। MG Majestor मे ventilated और massage seats, dual 12.3-inch screens, panoramic sunroof, 64-color ambient lighting, JBL sound system और Level-2 ADAS जैसे advanced features मिलते हैं।

Fortuner का cabin practical और solid है, लेकिन comparatively simpler है। इसमें touchscreen infotainment, powered seats, dual-zone climate control और JBL audio मिलता है, लेकिन luxury-focused features कम हैं। और इसका Interior भी काफी पुराना हो चुका है। और इस जमाने में सभी लोगों की यही डिमांड होती है कि उनकी गाड़ी में sunroof हो, जो Fortuner में बिल्कुल भी नहीं आता है।

Off-Road Capability

MG Majestor advanced 4WD system, crawl control और multiple terrain modes के साथ आती है, साथ ही front, rear और centre differential locks भी मिलते हैं।

Fortuner में proven 4×4 system, traction control और hill assist जैसे systems हैं, जो सालों से real-world off-roading में tested हैं।

MG technology-heavy approach लाती है, जबकि Toyota experience-based reliability पर भरोसा करती है।

Price और Brand Trust, असली फैसला यहीं होता है

MG Majestor की expected कीमत लगभग ₹40-45 लाख (ex-showroom) के बीच रहने वाली है।
Toyota Fortuner की कीमत लगभग ₹34 लाख से ₹49.5 लाख तक जाती है।

लेकिन SUV buyers सिर्फ price नहीं देखते, Toyota का after-sales network, resale value और long-term trust अभी भी Fortuner की सबसे बड़ी ताकत है। और अभी के समय में Fortuner एक status symbol जैसा है। जब आप इस गाड़ी को रोड पर लेकर निकलते हो तो आपको एक अलग ही फीलिंग्स आती हैं और काफी सारे लोगों की ये ड्रीम कार भी है। इस लिए अभी भी ₹50 लाख होने पर बहुत काम फीचर्स के साथ भी लोग Toyota Fortuner खरीद लेते है।

MG Majestor vs Toyota Fortuner

FeatureMG MajestorToyota Fortuner
Engine2.0L Twin-Turbo Diesel2.7 Petrol / 2.8 Diesel
Power~215 hp~204 hp
Torque478.5 Nm450–500 Nm
Gearbox8-speed Automatic6-MT / 6-AT
Drivetrain2WD / 4WDRWD / 4WD
Length5,046 mm4,795 mm
Interior FocusLuxury & TechnologyRugged & Practical
ADASLevel-2 ADASLimited driver assist tech
Off-road TechMultiple terrain modes + diff locksProven mechanical 4×4
Expected Price₹40-45 lakh ₹34.16–49.59 lakh

क्या MG Majestor, Toyota Fortuner को पीछे छोड़ पाएगी?

सच्चाई यह है कि MG Majestor Fortuner को replace नहीं कर रही बल्कि पहली बार इस segment में buyers को luxury vs legacy का असली option दे रही है। अगर मुझे इन दोनों गाड़ियों मे से किसी एक को सिलेक्ट करना हो तो मैं MG Majestor की तरफ जाऊंगा, क्यों की जब ₹40-45 lakh रुपए लगाने हो तो इस technology से भरी दुनिया के हिसाब से गाड़ी लेना ज्यादा फायदेमंद रहेगा, और सेफ़्टी की लिहाज से भी ये ज़्याद सेफ़्टी देगी। ये तो हो गई मेरी बात।

लेकिन क्या लोगों के दिलों में Fortuner जैसी जगह बना पाएगा Majestor, क्योंकि Fortuner सिर्फ बड़ी और दमदार SUV ही नहीं बल्कि लोगों की ईमोशन बन चुकी है। अब देखना ये है कि क्या Toyota भी Fortuner का Facelift लॉन्च करेगी काफी सारे फीचर्स के साथ? जिससे मुकाबला बराबर का हो।

Leave a Comment