MG ने Majestor को लॉन्च करके एक अच्छा गेम खेला है, क्योंकि अब Fortuner लवर भी Fortuner में फीचर्स चाहते हैं। और MG Majestor उसको पूरा करता है।
Toyota Fortuner अपने सेगमेंट की किंग है इसको खरीदने वाले फीचर्स नहीं देखते बस इसके नाम और Reliability पर खरीद लेते है क्यों कि इसमें Full-size SUV सेगमेंट में अपनी ऐसी जगह बनाई हुई हैं कि आज तक कोई इसको हिला नहीं पाया। Fortuner सिर्फ एक गाड़ी नहीं बल्कि लोगों की इमोशन बन चुकी हैं। लेकिन इस बात से भी मुंह नहीं फेरा जा सकता है कि इसमें फीचर्स के नाम पर हमे कुछ नहीं मिलता हैं और इंटीरियर भी काफी पुराना हो गया हैं।
इसको देखते हुए MG ने Majestor को लॉन्च करके एक अच्छा गेम खेला है, क्योंकि अब Fortuner लवर भी Fortuner में फीचर्स चाहते हैं। और MG Majestor उसको पूरा करता है।
इसको देखते ही Toyota ने भी अपनी Fortuner Facelift की टेस्टिंग शुरू कर दी है।
Read Also: New Toyota Fortuner Facelift Testing में दिखी, ADAS और पूरी तरह नए डिजाइन के साथ बड़ी तैयारी?
MG Majestor की Entry कोई Random Launch नहीं बल्कि Strategy है।
अभी फिलहाल ऐसी कोई भी Full-size SUV नहीं है जो Toyota Fortuner को टक्कर दे सके इससे पहले भी इस सेगमेट में कई गाड़िया आई जैसे Ford Endeavour, MG Gloster लेकिन कोई भी गाड़ी Fortuner के सामने नहीं टिक पाई ऐसा कुछ राज है Fortuner का इस सेगमेंट में। लेकिन एक बार फिर MG ने इस सेगमेंट में अपनी गाड़ी उतरी है Majestor को सीधा Fortuner को टक्कर देगी।
MG ने इसे एक नॉर्मल कार की तरह लॉन्च नहीं किया, बल्कि इस सेगमेंट की जगह बनाने के लिए इसको तैयार किया है। जो फॉरच्यूनर का पुराना इंटीरियर, बहुत कम फीचर्स नहीं लेना चाहते और चाहते है कि Fortuner के अलावा भी एक ऑप्शन मिले उन्हें, Majestor उन्हीं ग्राहकों को टारगेट करगी क्यों कि इसमें काफी एडवांस फीचर्स दिया गया हैं जो Fortuner में सोचा भी नहीं जा सकता है और Fortuner से भी ज्यादा चौड़ा और लंबा और ऊंचा है और काफी Muscular दिखती है।
Read Also: MG Majestor की 5 खास बातें, क्या यह सच में Fortuner की टेंशन बढ़ाने वाली SUV है?
Fortuner Facelift क्यों अचानक जरूरी हो गया?
अभी जो Fortuner चल रही हैं वो 2016 से मार्केट में हैं और 2021 के बाद से कोई इसमें मेजर अपडेट नहीं आया है, लेकिन फिर भी Fortuner अपने नाम और Reliability के लिए बिक रही है बिना कोई एडवांस फीचर्स के भी। लेकिन अब Majestor ने इसकी दिक्कतें बढ़ा दी हैं। क्योंकि काफी लंबे समय से लोग Fortuner Facelift के इंतजार कर रहे हैं।
इस बीच अगर उसी सेगमेंट में उसी कीमत पर उसको एक अच्छा ऑप्शन (Majestor) मिल जाए तो वो Fortuner की तरफ नहीं जाएंगे। इस लिए Fortuner का Facelift अब Toyota के लिए जरूरी हो गया हैं।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.