Maruti अपने Brezza का फेसलिफ्ट लॉन्च करने का प्लान काफी जोरों शोरों से कर रही है, इस बार उम्मीद है कि Brezza में काफी बड़े-बड़े बदलाव देखने को हमें मिल सकते है।
Maruti Brezza को बार- बार टेस्टिंग के दौरान सरक पर देखा जा रहा हैं, Maruti अपने Brezza का फेसलिफ्ट लॉन्च करने का प्लान काफी जोरों शोरों से कर रही है, ब्रेजा का पिछला फेसलिफ्ट 2022 में लॉन्च किया गया था जब 4 साल हो गए हैं इसलिए इस बार उम्मीद है कि Brezza में काफी बड़े-बड़े बदलाव देखने को हमें मिल सकते हैं। लेकिन यह कब तक लांच होगी इसका कंपनी अभी तक ऑफीशियली डेट शेयर नहीं किया है लेकिन अगर मीडिया रिपोर्ट की माने तो अगले 5 से 6 महीने में इसे लॉन्च किया जा सकता है
क्या नया आने वाला है Maruti Brezza Facelift में?
यह मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है इसलिए मारुति इस पर बहुत ज्यादा ध्यान देगा इस नए फेसलिफ्ट वर्जन में मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जो CNG टैंक पहले इसके बूट में आता था वह अब Underbody कर दिया जाएगा ताकि बूट में और ज्यादा स्पेस मिल सके। उम्मीद है कि इसमें नया गियर बॉक्स भी देखने को मिलेगा
Read Also: क्यों Tata Punch बन रही है Middle Class की पहली पसंद?
कैसा होगा Brezza Facelift का डिजाइन?
Spy testing और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसमें ग्रिल और बंपर देखने को मिलेगा हैडलाइट्स बदले मिलेंगे 12 टच स्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ADAS तक मिलने की उम्मीद है।
हालांकि यह गाड़ी Sub-4 meter SUV सेगमेंट में आती है, तो Nexon और Mahindra 3XO जैसी गाड़ियों से कंपटीशन करने के लिए इसमें भी पैनोरमिक सनरूफ दिया जा सकता है अभी तक इसमें सिंगल पेंन सनरूफ आता है।
इंजन
Brezza Facelift फेसलिफ्ट में इंजन में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है अभी जो इसमें 1.5L पेट्रोल इंजन आता है वहीं से इंजन फेसलिफ्ट में भी आने की उम्मीद है लेकिन इसमें एक और टर्बो पैट्रोल इंजन भी ऐड किया जाने का रिपोर्ट सामने आया है। जिसे जो परफॉर्मेंस लवर है जो गाड़ी ज्यादा भागते हैं और ज्यादा हाईवे पर ड्राइव करते हैं उनके लिए यह बहुत अच्छा हो जाएगा।
कब तक होगा लॉन्च?
वैसे मारुति ने अभी तक इसका कोई ऑफिशियल डेट शेयर नहीं किया कि कब तक यह गाड़ी लांच किया जाएगा लेकिन इसके लगातार टेस्टिंग को देखते हुए मार्केट में कई ऐसे रिपोर्ट आ गए हैं कि यह गाड़ी 5- 6 महीने में लॉन्च की जाएगी।
Read Also: Nissan Gravite लॉन्च: इतनी सस्ती 7- Seater देखकर Triber और Ertiga पर खतरा?
क्यों ये Facelift ज़रूर है?
इस सेगमेंट में काफी ज्यादा कंपटीशन हो गया है Nexon, Mahindra 3XO, Kia Sonet और हाल ही में वेन्यू का फेसलिफ्ट ने मार्केट में और ज्यादा कंपटीशन को हार्ड कर दिया है इसलिए ब्रेजा का भी फेसलिफ्ट अब जरूरी है क्योंकि इसका फेसलिफ्ट 2022 में ही पिछली बार आया था उसके बाद से इसमें कोई अपडेट नहीं किए गए हैं। इस लिए इस बार के Brezza Facelift में बड़े बदलावों देखने को मिल सकते हैं।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.