Mahindra XUV 3XO नए GST नियमों के बाद कीमत में भारी कटौती, 3XO के सभी वेरिएंट्स पर 75,000 रुपये से लेकर 1,10,000 रुपये तक का विशाल डिस्काउंट मिल रहा है।
सितंबर 2025 से GST 2.0 लागू होने के बाद भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में गाड़ियों की कीमत मे कटौती देखने को मिल रहा है। कई कंपनियों ने अपने पॉपुलर SUV मॉडल्स की कीमतों में बड़ी कटौती की है, उन्हीं में से एक है Mahindra XUV 3XO। जी हां, ग्राहकों के लिए Mahindra XUV 3XO अब और भी सस्ती हो गई है, और इसकी वजह केंद्रीय सरकार के नए GST रेट्स है। नए GST नियम के मुताबिक अब 4 मीटर से छोटी SUV और 1200 CC पेट्रोल इंजन और 1500 CC डीजल इंजन वाली गाड़ियों पर सिर्फ 18% GST लगेगा, जो पहले 28% लगता था। मतलब ग्राहक को अब 10% का लाभ मिलेगा।
नया GST क्या है और कितना होगा फायदा
पहले बड़े वाहनों और SUV सेगमेंट पर करीब 28% GST के साथ 22% तक सेस (Cess) भी लगता था, जिससे कुल टैक्स 50% तक पहुंच जाता था। ‘GST 2.0’ तहत सरकार ने अब SUV पर कुल टैक्स घटाकर 40% कर दिया है। यानी टैक्स 10% तक सीधा घटा दिया गया है, जिसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा, और जितनी भी 4 मीटर से छोटी SUV और 1200 CC पेट्रोल इंजन और 1500 CC डीजल इंजन वाली गाड़िया है। उनके ऊपर 28% से कम कर के 18% कर दिया गया है।
Read Also: Mahindra Scorpio N: क्या GST कट के बाद ये SUV खरीदने का सही वक्त हैं? जानिए पूरी डिटेल
Mahindra XUV 3XO की कीमत पर कितना असर?
GST रेट कटौती के बाद Mahindra XUV 3XO के बाद ग्राहक मॉडल और वेरिएंट के आधार पर 1.56 लाख तक का लाभ उठा सकते है। अगर आप XUV 3XO पेट्रोल मे लेते है तो 1.40 लाख तक का फायदा होगा और अगर आप डीजल मे लेने की सोच रहे है, तो इसके ऊपर आपको 1.56 लाख तक का लाभ मिल सकता है। Mahindra नए कीमत 6 सितंबर से ही पूरे इंडिया में लागू कर दी है और Mahindra के सभी अधिकृत डीलरशिप व ऑनलाइन बुकिंग पर नई कीमतें प्रभावी हो चुकी हैं।
कंपनी ने क्या कहा?
Mahindra ने आधिकारिक बयान में कहा है कि वे GST कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों तक सीधे पास कर रहे हैं। यानी नई कीमत में कोई छुपा चार्ज या डिलेवरी फीस नहीं लगेगी। सभी नई डिलीवरी और बुकिंग पर ये GST संशोधित कीमतें लागू होंगी।
Read Also: Tata Nexon: GST कट के बाद हुई ₹1.5 लाख तक सस्ती, नई कीमत जानें!
आखिर में
अगर आप XUV 3XO खरीदने की सोच रहे थे, तो यह आपके लिए बिल्कुल सही समय है। कम कीमत और नई टैक्स सिस्टम का सीधा फायदा।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.