Mahindra XUV 3XO: इस गाड़ी में है इतने फीचर की देखते ही बन जाएगी पहली पसंद!

Mahindra XUV 3XO लोगों की पहली पसंद भी बनी हुई हैं। लोगों की पहली पसंद बनने की वजह है इसकी शानदार कीमत, फीचर लोडेड वेरिएंट्स और सेगमेंट में सबसे ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी।

अगर आप कोई ऐसी मिड-साइज SUV की तलस मे है जिसमें सब कुछ मिले मतलब अच्छा फीचर्स, लुक और साथ ही इंडियन ब्रांड भी हो और बजट में भी आए तो Mahindra XUV 3XO आपके लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन है। वैसे महिंद्रा अपने बड़े साइज की SUV के लिए जानी जाती हैं। लेकिन 3XO महिंद्रा की एक मीड-साइज SUV है जो Tata Nexon, Kia sonet, Maruti Brezza जैसे सेगमेंट की टॉप गाड़ियों को सीधा टक्कर देती हैं। और कई लोगों की पहली पसंद भी बनी हुई हैं। लोगों की पहली पसंद बनने की वजह है इसकी शानदार कीमत, फीचर लोडेड वेरिएंट्स और सेगमेंट में सबसे ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी।

फीचर्स और वेरिएंट्स

इस SUV की कीमतें एक्स-शोरूम ₹7.28 लाख से शुरू होती हैं और सबसे टॉप वेरिएंट की कीमत ₹14.40 लाख तक जाती है। इसमें कुल 29 वेरिएंट्स हैं, यानि हर जरूरत, चाहे वो सिर्फ लो बजट वाली एंट्री लेवल SUV हो, या फिर पूरी तरह से टेक्नोलॉजी और कंफर्ट से लैस टॉप ट्रिम चाहिए—XUV 3XO हर कस्टमर के लिए फिट बैठती है। बेस वेरिएंट MX1 सिर्फ प्राइस की वजह से ही नहीं, बल्कि 6 एयरबैग, चारों डिस्क ब्रेक और कई बेसिक सेफ्टी फीचर्स से भी शानदार है। वहीं टॉप वेरिएंट AX7 L Turbo AT में आपको सेगमेंट की सबसे बड़ी पैनोरामिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, डॉल्बी एटमॉस साउंड, लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स जैसी हाई-एंड प्रीमियम SUV का एक्सपीरियंस मिल जाता हैं। 

Read Also: भारत में लॉन्च हुई Volvo EX30, कीमत जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

इंजन और माइलेज 

कोई भी गाड़ी खरीदने से पहले उसका इंजन और माइलेज पर ज्यादा ध्यान दिया जाता हैं। हर कोई यही देखता है कि गाड़ी माइलेज कितनी देती हैं। XUV 3XO में 1.2L टर्बो पेट्रोल (130PS) और 1.5L डीजल (115PS) दो पावरफुल इंजन मिलते हैं, दोनों ही क्लास में सबसे ज्यादा पावर और माइलेज (20.6kmpl तक) का देती हैं। और माइलेज आपके ड्राइविंग स्किल पर भी निर्भर करता हैं कि आप गाड़ी को कैसे चला रहे हैं। इसकी राइड क्वालिटी, स्टेबिलिटी और सस्पेंशन काफी अच्छा है। चाहे सिटी की ट्रैफिक हो या हाइवे की लंबी ड्राइव, XUV 3XO पैकेज में कहीं कोई कमी नहीं छोड़ती।

Read Also: BMW iX3 Price in India: लग्ज़री EV की कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे

GST 2.0 के बाद कीमत 

GST कटौती के बाद लोग इसे और पसंद कर रहे हैं क्यों कि इसके पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट्स पर अच्छी बचत हो रही हैं। XUV 3XO पेट्रोल पर 1.40 लाख और डीजल पर 1.56 लाख तक का बचत हो रहा हैं। जिससे यह SUV अब और ज्यादा वैल्यू-फॉर-मनी हो गई है।—ऐसे कस्टमर्स के लिए भी आसान हो चुका है, जो पहली बार SUV खरीद रहे हैं। 5-स्टार Global NCAP रेटिंग, एडवांस इंटरनेट फीचर्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, कूल्ड ग्लव बॉक्स, सनरूफ—XUV 3XO ने इन सब चीजों को किफायती कीमत में हर मिडिल क्लास फैमिली की पहुंच में ला दिया है। 

निष्कर्ष 

कुल मिलाकर, Mahindra XUV 3XO बेहतरीन प्राइस, दमदार  इंजन, प्रीमियम फीचर्स और भरोसेमंद सेफ्टी के साथ मार्केट की सबसे स्मार्ट और स्मार्टली प्राइस्ड SUV हैं। 

Leave a Comment