Mahindra ने अपनी पॉपुलर ऑफ रोड SUV, Thar का इलेक्ट्रिक वर्जन Mahindra Thar E पेश किया है। यह एक फ्यूचरिस्टिक इलेक्ट्रिक 4×4 (4WD) SUV होगी, जो इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजी का शानदार कॉम्बिनेशन होगी। और इसकी लॉन्च डेट 15 अगस्त 2026 को रखी गई है। Mahindra Thar E भारत की सबसे शानदार इलेक्ट्रिक ऑफ–रोड SUV हो सकती है यह गाड़ी उन लोगों के लिए है, जिन्हें एडवेंचर, ऑफ–रोडिंग और इलेक्ट्रिक गाड़ियां पसंद है। इसकी रेंज, डिजाइन और पावर इसे भविष्य की एक दमदार SUV बना सकती हैं। अगर आप Thar खरीदने की सोच रहे हो और इलेक्ट्रिक गाड़ी चाहते हैं, तो Mahindra Thar E का इंतजार करना अच्छा ऑप्शन हो सकता है, आइए देखते है इसमें क्या कुछ मिलने वाला हैं।
डिजाइन
Mahindra Thar E का डिजाइन पूरी तरह से फ्यूचरिस्टिक और बॉक्सी है यह पारंपरिक Thar की पहचान को बरकरार रखते हुए एक नई इलेक्ट्रिक पहचान बना सकती है, क्योंकि इसके सीधी लाइनें और ज्योमैट्रिक बॉडी, मजबूत और ऑफ–रोडिंग के लिए हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसका पूरा डिजाइन Explore the Impossible थीम पर आधारित है। जैसे:
- स्क्वायर LED हैडलाइट्स
- हाई ग्राउंड क्लीयरेंस
- बड़े ऑफ–रोड टायर
- 3 डोर और 5 डोर ऑप्शन
- रग्ड SUV लुक
इसका डिजाइन काफी हद तक इंटरनेशनल ऑफ–रोड SUVs जैसा दिखता है, और इसके डिजाइन देख कर ही लगता है कि एडवेंचर के लिए डिजाइन किया गया हैं।
बैटरी और रेंज
Mahindra Thar E में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है, कई रिपोर्ट के अनुसार इसमें 80 kwh का बैटरी मिलेगा जिससे यह लगभग 450–500 km तक का रेंज दे पाएगी। और ये सिर्फ 31-45 मिनट में ही 1000% चार्ज हो जाएगी क्यों इसके बैटरी में BYD की ब्लेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
Read Also: भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाला Compact-SUV, आ रही है नए अवतार में
फीचर्स और सेफ्टी फीचर्स
Mahindra Thar E एक Electric off-Road SUV होगी, इसलिए इसमें टेक्नोलॉजी + ऑफ-रोड फीचर्स दोनों मिलेंगे। यह INGLO-P1 EV प्लेटफार्म पर बनेगी और इसमें कई मॉडर्न फीचर्स भी मिलेगी जैसे:-
- बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी
- ऑफ – रोड ड्राइव मोड
- क्रूज कंट्रोल
- पार्किंग सेंसर
- ABS, ESP, Hill Descent control
- 6 एयरबैग्स
- हिल होल्ड असिस्ट
- 360° कैमरा
मतलब Thar EV में फीचर्स के मामले में कोई कमी नहीं होने वाली हैं।
Off-road Capability
Mahindra Thar.e को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह शहर की सड़कों से लेकर मुश्किल ऑफ-रोड रास्तों तक हर जगह आसानी से चल सके। इसमें करीब 300 mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है, जो इसे बड़े गड्ढों, ऊबड़-खाबड़ रास्तों और पत्थरीले इलाकों पर भी बिना नीचे टकराए चलने में मदद करता है। आसान भाषा में समझें तो यह SUV खराब सड़कों और एडवेंचर ड्राइव के लिए ज्यादा सक्षम है, जबकि शहर में भी बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल की जा सकती है।
Mahindra Thar EV की कीमत
इस कार SUV की कीमत लगभग 20 लाख से 25 लाख (Ex-showroom) के बीच होने की उम्मीद हैं।
- बेस मॉडल: लगभग 20 लाख
- मिड वेरिएंट: 22 लाख से 23 लाख
- टॉप मॉडल: 25 लाख से ऊपर भी जा सकता है।
Thar EV की ऑन-रोड कीमत लगभग 23 लाख से 30 लाख तक भी हो सकती है। क्योंकि इसमें RTO, Insurance, Tax भी शामिल होते हैं।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.