Mahindra Scorpio N का नया डिजाइन आया सामने, जल्दी ही होगा लॉन्च। 

महिंद्रा अपनी Scorpio N का Facelift लॉन्च करने की तैयारी में है इसके लिए लगातार गाड़ियों की रोड पर टेस्टिंग की जा रही है इसी बीच सोशल मीडिया पर Scorpio N Facelift का एक नया फोटो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और बताया जा रहा है की Upcoming Scorpio N ऐसा ही होने वाला है इमेज में आप भी साफ-साफ देख सकते हो कि पुरानी स्कॉर्पियो से इसकी फ्रंट की डिजाइन बिल्कुल ही अलग है लेकिन इस फोटो का सच्चाई कुछ और ही है। 

यह जो वायरल फोटो है यह महिंद्रा द्वारा जारी किया गया डिजाइन नहीं है यह सिर्फ एक कॉन्सेप्ट है की अपकमिंग स्कॉर्पियो N इस तरह की हो सकती है। लेकिन यह ऑफिशियल नहीं है। 

Viral Image में क्या दिख रहा है?

scorpio n facelift

वायरल इमेज में Scorpio N की आगे और पीछे की डिजाइन को बिल्कुल ही चेंज कर दिया गया है लेकिन साइड से देखने पर  पुरानी वाली स्कॉर्पियो का भी फील देता है। आगे की तरफ सार्क के दांत जैसी एग्रेसिव ग्रिल, उसके बीच में महिंद्रा का लोगो नया LED लाइट नया T Shape DRLs और अपडेटेड बंपर दिख रहा है। पीछे की तरफ भी बिल्कुल नई टेल लाइट्स दिख रही हैं। अगर Scorpio N Facelift इसी वायरल कॉन्सेप्ट पर आती है तो यह रोड पर काफी जबरदस्त रोड प्रेजेंस देगी। 

Mahindra Scorpio N अभी Big Daddy Of SUV है। अगर इस वायरल कॉन्सेप्ट पर गाड़ी लॉन्च हो जाती है तो यह अपने कंपीटीटर्स की परेशानी को और ज्यादा बढ़ा देगी। 

scorpio n facelift

Read Also: 2026 नई Hyundai Verna लॉन्च हो गई, फीचर्स और डिजाइन आपका दिल जीत लेगी। 

क्या है इमेज की सच्चाई? 

ये वायरल इमेज ऑफिशियल महिंद्रा इमेज नहीं है यह अनऑफिशियल डिजिटल रेंडर हैं, Scorpio N की एक्चुअल डिजाइन लॉन्च के समय अलग हो सकता है, ऑटो इंडस्ट्री में अक्सर अपकमिंग कार्स के अनऑफिशियल रेंडर्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 

फिलहाल वायरल हो रहा डिजाइन सिर्फ एक कॉन्सेप्ट रेंडर है असली Scorpio N Facelift का फाइनल डिजाइन महिंद्रा के ऑफिशियल रिवील के बाद ही सामने आएगा

Scorpio-N Facelift में क्या मिलने की उम्मीद है?

नई Scorpio N में अपडेटेड ग्रिल और बंपर 12.3 इंच का बड़ी इन्फोटेनमेंट सिस्टम 10.25 इंच का, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, डॉल्बी एट्मॉस सपोर्ट के साथ

इसके अलावा पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, Level 2 ADAS, स्टैंडर्ड 6 एयर बैग्स, नई डिजाइन के साथ 18 इंच और 19 इंच के 5 स्पोक एलॉय व्हील्स।

Read Also: सिर्फ 2 महीने में इस SUV को 14000 से ज्यादा लोगों ने खरीदा, बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच गई और वेटिंग 7 महीने का। 

इंजन में क्या बदलाव होंगे?

Scorpio N के इंजन में संभवतः कोई बदलाव नहीं होगा, वही पहले वाली 2.0L mStallion टर्बो पेट्रोल और 2.2L mHawk Diesel इंजन 6-speed manual और 6-speed automatic के साथ मिलेंगे और कुछ वेरिएंट्स में 4WD का भी ऑप्शन जारी रहेगा। 

कब होगा लॉन्च?

महिंद्रा ने अभी लॉन्च से लेकर कोई भी ऑफिशल अपडेट नहीं दिया है लेकिन ऐसा उम्मीद है कि यह 2026 के लास्ट तक लॉन्च हो सकती है। 

Image Source

Leave a Comment