Mahindra Scorpio N आ रही है बाजार में तहलका मचाने अपनी नई अंदाज में। 

Mahindra Scorpio N भारतीय बाजारों की सबसे लोकप्रिय और दमदार SUVs में से एक है कंपनी Scorpio N का एक नया अपडेटेड मॉडल, इसी साल 2026 के अगस्त महीने में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है यह फेसलिफ्ट मॉडल पुराने Scorpio N से ज्यादा प्रीमियम, टेक्नोलॉजी से भरपूर और मॉडर्न फीचर्स के साथ आएगी। Scorpio N को पहली बार 2022 में लॉन्च किया गया था और अब कंपनी इसे मिड-साइकल अपडेट (Facelift) देने जा रही है ताकि यह SUV मार्केट में नई SUVs के साथ मुकाबला कर सके। इसके साथ ही इस नए फेसलिफ्ट मॉडल के डिजाइन में हल्का बदलाव, नया इंटीरियर, बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कई नई सेफ्टी फीचर्स भी देखने को मिल सकती है। 

डिजाइन

Mahindra Scorpio N Facelift का डिजाइन पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न बनाया जाएगा, लेकिन इसका दमदार और मस्कुलर लुक पहले जैसा ही रहेगा। कंपनी इस फेसलिफ्ट में पूरा डिजाइन बदलने की बजाए छोटे-छोटे बदलाव करेगी ताकि SUV का पहचान वाला लुक बना रहे। नई Scorpio N Facelift के एक्सटीरियर में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते है, जैसे नया फ्रंट ग्रील डिजाइन, अपडेटेड LED headlights और DRLs, नया फ्रंट बंपर और एयर इंटेक, नए डिजाइन के 18 – इंच अलॉय व्हील, पीछे की तरफ अपडेटेड LED टेल लैंप, नए कलर ऑप्शंस यह सभी इसमें देखने को मिलेंगे। इसके साथ ही फ्रंट से Scorpio N Facelift ज्यादा शार्प और मॉडर्न दिखेगी।

Read Also: Creta और Seltos को टक्कर देने आ रही है ये शानदार SUV। कीमत सिर्फ ₹10 लाख से शुरू। 

इंजन और परफॉर्मेंस 

Mahindra Scorpio N Facelift में इंजन और परफॉर्मेंस में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है, क्योंकि कंपनी इस फेसलिफ्ट में डिजाइन और फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दे रही है जबकि इंजन पहले जैसा ही पावरफुल होगा। इस कार में वही इंजन मिलेगा जो Scorpio N में मिलता है। 

पेट्रोल इंजन 

यह इंजन 2.0 लीटर की टर्बो पैट्रोल इंजन होगी जो लगभग 200 bhp की पावर और लगभग 370 से 380 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी। जो लगभग 11 – 13 km/l की माइलेज देगी। 

डीजल इंजन 

2.2 लीटर की mHawk डीजल इंजन होगा जो लगभग 172 bhp की पावर और लगभग 400 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगा। जो लगभग 14 – 17 km/l की माइलेज देगी। इसके साथ ही इस इंजन में 4×4 ड्राइव ऑप्शन भी मिलेगी। 

ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के साथ मिलेगा।

इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स 

Mahindra Scorpio N Facelift में इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम होगा और सेफ्टी फीचर्स भी काफी एडवांस मिलेंगे, खासकर टॉप मॉडल में ADAS और कई मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है।

इंटीरियर फीचर्स जैसे:- 

  • 12.3 – इंच की बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 
  • 10.25 – इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay 
  • ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल 
  • पैनोरमिक सनरूफ 
  • 6 और 7 सीटर ऑप्शन 
  • लेदर सीट्स 
  • 360° कैमरा 
  • प्रीमियम साउंड सिस्टम 
  • मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील

इन सब फीचर्स से इस SUV का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम और आरामदायक होगा। 

सेफ्टी फीचर्स जैसे:- 

  • टॉप वेरिएंट में Level – 2 ADAS 
  • 6 एयरबैग्स 
  • ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)
  • EBD 
  • ESC (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) 
  • हिल होल्ड असिस्ट 
  • हिल डिसेंट कंट्रोल 
  • 360° कैमरा 
  • TPMS (ट्राई प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)
  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट 
  • रियर पार्किंग सेंसर 
  • सीट बेल्ट वार्निंग 
  • सेंट्रल लॉकिंग 
  • इंजन इमोबिलाइजर

यह सभी सेफ्टी फीचर्स इस SUV को काफी सुरक्षित बनाएगी। 

Read Also: Skoda Kushaq 2026 की ये बड़ी कमियाँ हैं, कोई नहीं बताएगा। जान ले, खरीदने से पहले नहीं तो होगा बड़ा पछतावा। 

कीमत 

Mahindra Scorpio N Facelift की कीमत पहले की तुलना में थोड़ी ज्यादा हो सकती है, क्योंकि इसमें नए फीचर्स और प्रीमियम इंटीरियर भी मिल रहे हैं। इसके बेस मॉडल की कीमत लगभग 13.80 लाख (Ex-showroom) हो सकती है। और टॉप मॉडल की कीमत 24.80 से 26 लाख (Ex-showroom) के आसपास हो सकती हैं। इसकी कुल कीमत रेंज लगभग 13.80 लाख से 26 लाख (Ex-showroom) के आसपास हो सकती हैं। यह कीमत Scorpio N Facelift मॉडल की अनुमानित कीमत है, लॉन्च के समय इसमें थोड़ा बदलाव भी हो सकता हैं। 

Leave a Comment