रोड पर फिर दिखी Mahindra Scorpio N Facelift की टेस्टिंग, इस बार मिलेगा बड़ा Sunroof और Touch Screen 

Mahindra Scorpio N का फेसलिफ्ट लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है इसको फिर टेस्टिंग के दौरान रोड पर देखा गया है, रिपोर्ट है कि यह अगस्त 2026 तक लॉन्च हो सकती है।

Scorpio N महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से एक है। फरवरी 2026 में महिंद्रा ने Scorpio N और Classic को मिलाकर 14,665 यूनिट सेल किया था। महिंद्रा 27 जून 2022 को पहली बार अपनी Scorpio N और को लांच किया था तब से स्कॉर्पियो काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ और यह महिंद्रा के सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बन गई। लेकिन उसके बाद से Scorpio N में कोई मेजर अपडेट नहीं आया है, बस बीच में एक बार ADAS का अपडेट आया था। 

लेकिन अब Mahindra Scorpio N का फेसलिफ्ट लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है इसको फिर टेस्टिंग के दौरान रोड पर देखा गया है और इससे पहले भी कई बार देखा जा चुका है इससे यह साफ होता है कि Mahindra Scorpio N Facelift को जल्दी से जल्दी लॉन्च करने की प्लान में है। 

क्या बदलेगी इसमें?

कई खबरों के मुताबिक Mahindra Scorpio N के अपडेटेड वर्जन में गाड़ी की बाहरी डिजाइन, इंटीरियर, टेक्नोलॉजी और नए-नए फीचर्स ऐड करेगी फ्रंट ग्रील और रीयर लुक मे भी अपडेट देखने को मिल सकती है 

Read Also: सिर्फ 2 महीने में इस SUV को 14000 से ज्यादा लोगों ने खरीदा, बुकिंग 1 लाख के पार पहुंच गई और वेटिंग 7 महीने का। 

कैसा होगा इंटीरियर?

Scorpio N के फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंटीरियर में देखने को मिलेगी इसमें नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है मौजूदा Scorpio N में पहले ही एक बड़ी टच स्क्रीन है लेकिन अब अपडेटेड मॉडल में इससे भी बड़ी 10.25-इंच का डिस्प्ले मिलने वाली है कई लीक तस्वीर से पता चला है कि इसका इन्फोटेनमेंट सिस्टम थार रॉक्स जैसा हो सकता है। और छोटी सनरूफ की जगह बड़ी panoramic sunroof मिलने की उम्मीद है। और ADAS जो पहले सिर्फ टॉप मॉडल में मिलते थे, अब इसके नीचे की मॉडल में भी ADAS देखने को मिल सकती है।

इंजन में बदलाव नहीं होगी?

Scorpio N में मौजूदा 2.0-लीटर टरबो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है मैन्युअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स जैसे ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध रहेंगे जो पहले भी आते थे और कुछ मॉडल में फोर-व्हील ड्राइव का भी विकल्प मौजूद रहेगा। 

कब होगा लॉन्च? 

लॉन्च की तारीख को लेकर ब्रांड ने अभी तक कोई ऑफीशियली जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लगातार टेस्टिंग को देखते हुए मीडिया में यह रिपोर्ट है कि यह अगस्त 2026 तक लॉन्च हो सकती है। 

Leave a Comment