India में pickup trucks हमेशा एक ही problem से जूझते रहे हैं या तो वो सिर्फ commercial काम के लिए बने होते हैं, या इतने महंगे कि काम बजट वाले खरीद ही नहीं पाते है। लेकिन अब Mahindra एक ऐसी pickup लाने की तैयारी में है, जो ये दोनों problems एक साथ खत्म कर सकती है।
Mahindra Global Pik Up, नाम जितना simple है, कान्सेप्ट उतना ही powerful है। इसे ग्लोबल मार्केट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, लेकिन अगर सही तरीके से इंडिया में लॉन्च हुई, तो ये pickup segment का पूरा खेल बदल सकती है।
खास बात ये है कि इसे Mahindra Scorpio-N के प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है और यही इसकी सबसे बड़ी ताकत भी है।
डिजाइन देखकर ही समझ आ जाता है, ये सिर्फ काम के लिए नहीं बनी
पहली नज़र में ही ये साफ हो जाता है कि ये कोई साधारण pickup नहीं है।
बड़ा और aggressive grille, sharp LED headlights और ऊंचा ground clearance ये सब मिलकर इसे एक पूरा off-road machine का look देते हैं।
साइड से देखने पर इसका लंबा और मजबूत stance इसे भारी काम की गाड़ी जैसा feel देता है, और पीछे दिया गया बड़ा cargo bed इसे प्रैक्टिकल भी बनाता है। मतलब ये गाड़ी दिखावे के लिए नहीं, लेकिन सिर्फ काम के लिए भी नहीं है। ये दोनों के बीच बैलेंस करने की कोशिश है।

Read Also: Mahindra Thar आ रही हैं अब इलेक्ट्रिक अवतार में, रेंज 500 किलोमीटर
असली खेल engine और platform में है।
Mahindra Global Pik Up में वही 2.2L mHawk diesel इंजन मिलने की उम्मीद है, जो Scorpio-N में आता है, जो लगभग 170–175 hp की power और 370–400 Nm torque बनाएगा। ये पिकअप सिर्फ शहर की सड़कों तक सीमित नहीं रहने वाली है। 4×4 drivetrain और multiple drive modes इसे खराब रास्तों, पहाड़ों और off-roading के लिए तैयार करते हैं। जहां Toyota Hilux जैसे models ज्यादा premium और niche buyers के लिए हैं, वहीं Mahindra इसे ज्यादा practical और सुलभ बनाने की कोशिश कर सकती है।
फीचर्स
Mahindra इस pickup को सिर्फ raw machine बनाकर नहीं छोड़ेगी। इसमें modern features भी देखने को मिल सकते हैं जैसे:
- Level 2 ADAS (advanced safety)
- बड़ा touchscreen infotainment
- Apple CarPlay और Android Auto
- 360° camera और parking assist
- Multiple airbags
- 4WD system और drive modes
कुछ चीजें अभी भी confirm नहीं हैं, क्योंकि कंपनी ने अभी इसके ऊपर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
कीमत अगर सही रखी तो यहीं से खेल पलटेगा
इस pickup की कीमत भारत में करीब 22–25 लाख (ex-showroom) के आसपास हो सकती है। और यही पर इसका पूरा game depend करता है। अगर Mahindra इसे सही pricing में लाती है, तो ये सिर्फ एक और pickup नहीं होगी, ये India में pickup culture की शुरुआत हो सकती है।
क्या भारत मे ये चल पाएगी?
Mahindra Global Pik Up सिर्फ एक नई गाड़ी नहीं है ये एक test है। Test इस बात का कि क्या India में लोग SUV से आगे बढ़कर pickup लाइफस्टाइल को अपनाने के लिए तैयार हैं या नहीं।
अगर ये सफल हुई, तो आने वाले समय में roads पर सिर्फ SUVs ही नहीं बल्कि pickups भी दिखेंगे और अगर fail हुई तो फिर साफ हो जाएगा कि India अभी भी pickup के लिए ready नहीं है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.