Mahindra ने लॉन्च कर दिया Bolero Neo, जानिए कितना अलग है पुरानी Bolero Neo से और कीमत?

Mahindra ने भारतीय बाजार में अपनी आइकॉनिक SUV Bolero का नया अवतार Mahindra Bolero Neo लॉन्च कर के ये साबित कर दिया है कि भारत के गांवों, कस्बों और शहरों में भरोसे का दूसरा नाम आज भी Bolero ही है।

Mahindra ने भारतीय बाजार में अपनी आइकॉनिक SUV Bolero का नया अवतार—Mahindra Bolero Neo लॉन्च कर दिया है। इस लॉन्च के साथ Mahindra ने ये भी साबित कर दिया है कि भारत के गांवों, कस्बों और शहरों में भरोसे का दूसरा नाम आज भी Bolero ही है। नए Bolero Neo में डिजाइन, फीचर्स और प्राइसिंग तीनों में कई बड़े बदलाव हुए हैं, ताकि हर तरह के ग्राहक को ज्यादा प्रीमियम अहसास मिल सके। 

क्या बदला गया है इस बार?

नए Mahindra Bolero BEO में आपको नया फ्रंट ग्रिल, ताज़ा अलॉय व्हील्स, फॉग लैंप्स, और तगड़ा ‘Stealth Black’ कलर ऑप्शन मिलेगा, जिससे SUV का लुक और भी रग्ड और प्रीमियम लगता है। केबिन के अंदर अब लैदराइट सीट्स, सीटों पर नई मेष डिज़ाइन, यूएसबी टाइप C चार्जिंग पोर्ट, नया स्टियरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल और एक स्मार्ट छोटी इंफोटेनमेंट यूनिट (17.8 सेमी) दी गई है। Bolero Neo में डैशबोर्ड पर नए कलर थीम—Mocha Brown और Lunar Grey—मिल रहे हैं। दोनों SUVs पहले से कहीं ज्यादा यूटिलिटी और आरामदायक बन गई हैं।

Read Also: Mahindra Thar Facelift 2025: नए लुक ने सबको किया हैरान

वेरिएंट-स्ट्रक्चर और प्राइसिंग

Mahindra Bolero अब चार वेरिएंट्स—B4, B6, B6 (O), और नया टॉप वेरिएंट B8 में आती है, जिनकी कीमत ₹7.99 लाख (B4) से शुरू होकर ₹9.69 लाख (B8, एक्स-शोरूम) तक जाती है। Bolero Neo के भी पांच वेरिएंट्स (N4, N8, N10, N10(O), N11) हैं, जिनमें बेस N4 की प्राइस ₹8.49 लाख और टॉप N11 की ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। GST कटौती के चलते कंपनी ने कीमतों में 50,000 से 80,000 रुपये तक की राहत दी है, जिससे ये SUVs और ज्यादा आकर्षक हो गई हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

Bolero और Bolero Neo दोनों में आपको वही भरोसेमंद 1.5 ली. mHawk75/ mHawk डीजल इंजन मिलता है। Bolero 75bhp/210Nm, वहीं Bolero Neo 100bhp/260Nm बनाता है। दोनों में 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है और माइलेज 16–17 kmpl के बीच है—जो ग्रामीण रूट से लेकर सिटी ड्राइव तक, हर जगह प्रभावी है। Bolero Neo के हाई वेरिएंट में लॉकिंग डिफरेंशियल और माइक्रो-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है, जिससे ऑफ-रोड कैपेबिलिटी और इंजन स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम काफी यूनीक हो जाता है। 

Read Also: Mahindra XUV 3XO Price: जानिए इसके कीमत एक्स-शोरूम से ऑन-रोड तक!

Bolero Neo का अनुभव

नई Bolero Neo का राइड क्वालिटी मुझे पहले जैसा ही लगा क्यों कि इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन केबिन में फीचर्स बढ़ाने से ड्राइविंग क्वालिटी काफी अच्छा हो गया हैं क्यों कि केबिन की फिनिश ज्यादा बेहतर और फीचर्स पैकेज पहले से ज्यादा यूटिलिटी फोकस्ड है। फैमिली ट्रिप्स से लेकर कमर्शियल यूज़ तक, इसका माइलेज, सीटिंग और फीचर्स वैल्यू फॉर मनी है।

Leave a Comment