Mahindra Bolero 2025 वर्जन लॉन्च हो चुका है, इसके B8 वेरिएंट जिसमें और भी एडवांस फीचर्स मिलते हैं और ये वेरिएंट Bolero को देखने का नजरिया बदल दिया हैं।
भारत के कैसी भी सड़कों पर चलनी हो या हाईवे पर दौड़नी हो इसमें Bolero का नाम सबसे पहले आता हैं। भरोसे, मजबूती और आसान सर्विसिंग के मामले में कोई SUV भारत की सबसे ज़्यादा चर्चित और पसंद की जाती है, तो वो है महिंद्रा बोलेरो। अब Mahindra Bolero 2025 वर्जन लॉन्च हो चुका है और इसमें कंपनी ने वही पुरानी विश्वसनीयता बनाए रखते हुए स्टाइल, आराम और टेक्नोलॉजी में शानदार बदलाव किए हैं, जिससे यह SUV गॉंवों, कस्बों और शहर की सड़कों पर फिर नया ट्रेंड सेट करने वाली है। आइए जानते हैं क्या नया फीचर्स मिले हैं Bolero 2025 में।
डिजाइन में ताजगी, लुक में मजबूती
2025 Bolero में बाहर से ही ताजगी महसूस होती है। नया बम्पर, बड़ा ग्रिल, शार्प हेडलाइट्स और Stealth Black जैसा नया आकर्षक रंग इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न लुक देते हैं। पुराने वर्जन की दमदार, बॉक्सी डिजाइन को कायम रखा गया है जिससे इसका रोड प्रजेंस आज भी लोगों में वही डर और सम्मान पैदा करता है।
Read Also: Mahindra ने लॉन्च कर दिया Bolero Neo, जानिए कितना अलग है पुरानी Bolero Neo से और कीमत?
केबिन: आराम और फीचर्स में बड़ा बदलाव
पहले के Bolero में बिल्कुल भी फीचर्स नहीं मिलते थे लेकिन इस बार Bolero के अंदर लक्ज़री और प्रैक्टिकलिटी दोनों को महत्व दिया गया है। ड्युअल-टोन डैशबोर्ड, नई मेष डिज़ाइन वाली सीट्स, USB टाइप-C चार्जिंग, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, स्टियरिंग-माउंटेड कंट्रोल और स्मार्ट इंटरफेस जैसी चीजें अब इसमें मिलती हैं। अरामदायक सस्पेंशन सिस्टम और बढ़िया NVH लेवल की वजह से अब बोलेरो में लंबा सफर भी बहुत आरामदायक हो गया है कंपनी ने इसमें एक नया वेरिएंट एड किया है B8 जिसमें और भी एडवांस फीचर्स मिलते हैं और ये वेरिएंट Bolero को देखने का नजरिया बदल दिया हैं क्यों कि इसमें सभी फीचर्स के साथ अब टचस्क्रीन भी मिलता हैं जो इसके केबिन को और प्रीमियम फील देता हैं।
पावर और परफॉर्मेंस
Bolero की इंजन की बात ही क्या करना क्यों कि इसे खराब रोड और हाईवे से कोई फर्क नहीं पड़ता है ये हर कंडीशन में अपना ताबड़तोड़ परफोर्मेंस देती हैं। Bolero 2025 में वही पॉपुलर 1.5-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलता है, जो 75 bhp/210Nm (Bolero) और 100 bhp/260Nm (Bolero Neo) ट्यूनिंग में आता है। 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन, 16-17 kmpl की ग्राउंडेड माइलेज और टॉप वेरिएंट में डिफरेंशियल लॉक—यह SUV खेत, पहाड़, सिटी, या खराब सड़कों हर जगह दमदार चलती है। डायरेक्ट ड्राइव, लो मेंटेनेंस और बढ़िया सर्विस नेटवर्क आज भी बोलेरो को कैब, कमर्शियल या फैमली सब को आकर्षित करती हैं।
कीमत और वेरिएंट्स
नई बोलेरो की कीमत ₹7.99 लाख (B4) से शुरू होकर ₹9.69 लाख (B8, एक्स-शोरूम) तक जाती है। Bolero Neo में N4, N8, N10, N10(O), N11 वेरिएंट मौजूद हैं जिनकी प्राइस ₹8.49 लाख से ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। सेक्टर में GST रेट में कटौती का फायदा अब प्राइस में साफ दिखता है।
Read Also: Mahindra Thar Facelift 2025: नए लुक ने सबको किया हैरान
क्यों बोलेरो अब भी पहली पसंद है?
सिंपल मैकेनिक्स, इलेक्ट्रोनिक्स की कम जटिलता, टिकाऊपन और ऑफरोड क्षमता और कम मेंटेनेंस, यही वजह है कि भारत के लाखों ड्राइवर्स आज भी बोलेरो को अपना साथी मानते हैं। और मुझे भी ये ड्राइव करने में काफी मजा आता हैं।
निष्कर्ष
Mahindra Bolero 2025 उस हर भारतीय के लिए है जिसे लंबी दूरी, हर रोड कंडीशन के साथ दम, कम रखरखाव और ज्यादा संतुष्टि चाहिए। नए बदलाव इसे पहले से ज्यादा प्रैक्टिकल और मॉडर्न बना रहा हैं।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.