EV कार खरीदना हैं तो जान लो Range बढ़ाने का ये 5 Tips। 20-30% तक बढ़ जाएगी रेंज। 

कोई भी इलेक्ट्रिक गाड़ी में कंपनी द्वारा बताया गया रेंज तो काफी अच्छा होता है लेकिन यह रियल लाइफ में बहुत ही काम हो जाता है लेकिन सिर्फ 5 टिप्स से आप अपनी गाड़ी का रेंज बढ़ा सकते है। 

जब भी कोई EV कार खरीदने का प्लान बनता है या अगर आपके पास पहले से EV Car है तो सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि यह गाड़ी एक चार्ज में कितना चलेगी मतलब गाड़ी का रेंज कितना है। EV गाड़ियों में कंपनी द्वारा बताया गया रेंज तो काफी अच्छा होता है लेकिन रियल लाइफ में यह रेंज बहुत ही अलग होती है इसके पीछे का भी कारण हम जानेंगे और कैसे हमारे ड्राइविंग हैबिट रेंज पर बड़ा असर डालती है इसको भी समझेंगे और जानेंगे पांच ऐसे टिप्स जो आपकी गाड़ी की रेंज 20 से 30% तक बढ़ा देगी।

EV Car में रियल लाइफ रेंज कम क्यों होती हैं?

कोई भी इलेक्ट्रिक गाड़ी में कंपनी द्वारा बताया गया रेंज तो काफी अच्छा होता है लेकिन यह रियल लाइफ में बहुत ही काम हो जाता है इसके पीछे कई कारण है जैसे अगर आप गाड़ी काफी तेज चलते हैं तो ऐसे में रेंज कम हो जाएगा रियल लाइफ में बिना AC के बहुत कम ही गाड़ी चलता है AC भी रेंज पर बड़ा असर डालती है इसके अलावा ट्रैफिक कंडीशन, बैटरी टेंपरेचर और गाड़ी में कितना लोड है यह सभी गाड़ी की रेंज पर असर डालते हैं। 

कंपनी जो रेंज बताती है वो स्पेशल रेंज टेस्ट करने के लिए बनाए गए ट्रैक पर कम स्पीड में बिना AC के और बिना कोई एक्स्ट्रा लोड के चेक किया जाता हैं जिसके कारण रेंज अच्छी निकलती हैं। 

Read Also: Tata Punch EV का ये Battery Pack देगा 468 km का लंबा रेंज। कीमत सिर्फ ₹10.29 लाख 

Range बढ़ाने के 5 Practical Tips 

मै आपको EV गाड़ियों का रेंज बढ़ाने का 5 Tips देता हूं जो रियल लाइफ में टेस्ट किया हुआ है और ये काम भी करता हैं इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें आपको कोई एक्स्ट्रा पैसे खर्च नहीं होने वाला है। बस आपको थोड़ा सा स्मार्ट बनना है।

Tip 1. Smooth Driving करें। 

Smooth Driving का मतलब है गाड़ी को आराम से चलाएँ, अचानक एक्सीलरेशन ना करें। इससे बैटरी जल्दी ड्रेन हो जाती है। और गाड़ी की स्पीड मेंटेन करें और ओवर स्पीडिंग बिल्कु भी ना करे। इससे गाड़ी की रेंज भी बढ़ जाएगी और आपकी सेफ्टी भी, क्यों कि 2023 में 68.1% एक्सीडेंट ओवर स्पीडिंग की वजह से हुई थी। इसलिए स्पीड लिमिट फॉलो करना बहुत जरूरी है। 

Tip 2. Regenerative Braking का सही इस्तेमाल करें। 

Regenerative Braking, EV कार में एक ऐसी टेक्नोलॉजी जो रेंज को काफी हद तक बढ़ा देती है। इसमें Regenerative Braking energy को वापस बैटरी में स्टोर करती हैं जिससे रेंज बढ़ जाता है। लेकिन इसका बेनिफिट्स आपको ट्रैफिक कंडीशन में ही ज्यादा मिलेगी क्योंकि इस कंडीशन में गाड़ी रुक-रुक कर चलती है।

Tip 3. AC का सही इस्तेमाल करें। 

मेरे कहने का मतलब है एक्ट्रीम लेवल पर AC का इस्तेमाल करने से बैटरी ज्यादा खत्म होती हैं जरूरत के हिसाब से AC का इस्तेमाल करें या सबसे अच्छा ऑप्शन है Eco climate mode का इस्तेमाल करे इसमें गाड़ी, टेंपरेचर के हिसाब से सब कुछ सेट करते रहता है और एनर्जी काफी ज्यादा सेव हो जाती है। 

Tip 4. हमेशा Tyre Pressure सही रखें। 

गाड़ी का tyre pressure सही रखना बहुत ही जरूरी है। लेकिन काफी लोग इसे इग्नोर कर देते हैं। अगर low tyre pressure होगा तो rolling resistance बढ़ जाएगी और रेंज कम हो जाएगी। 

Tip 5. Extra Weight Avoid करें। 

अगर आपकी गाड़ी में लोड ज्यादा होगी तो ज्यादा लोड से मोटर ज्यादा पावर डिमांड करता है और अगर मोटर ज्यादा पावर लेगी तो रेंज कम हो जाएगी। Boot से अननेसेसरी सामान को हटा दे क्योंकि एक्स्ट्रा वेट अवॉइड करना, रेंज बढ़ाने में काफी मदद करती है 

Range Improve कैसे होता है?

आपके पास कोई भी EV कार हो या आप खरीदने का प्लान बना रहे हो तो मैंने ऊपर जो पांच टिप्स बताए है की क्या करना है और क्या नहीं। अगर आप इसको अच्छे से फॉलो करते हो तो आपकी गाड़ी की रेंज बढ़ जाएगी। 

Read Also: Tata Punch EV में कौन-सा Battery Pack पैसा वसूल है? पूरा सच जानिए 

रेंज बढ़ाने की Bonus Tip 

सभी EV गाड़ी मे ड्राइविंग मोड्स होते हैं अगर आप ऊपर बताएंगे पांचो टिप्स को अच्छे से फॉलो करते हैं तो आप गाड़ी को Eco mode में चलाए इसमें पॉवर डिलीवरी को ऑप्टिमाइज़ करता है और बैटरी कंजम्पशन को कम करता हैं। लेकिन जो परफॉर्मेंस लवर हैं, उनके लिए ये नहीं है क्योंकि Eco mode में उनको वह वाला मज़ा नहीं मिलेगा। 

क्या ये सब रेंज बढ़ाने में काम करेगा? 

अगर आप ऊपर दिए गए टिप्स को फॉलो करते हो तो EV गाड़ी में रेंज बढ़ाना पॉसिबल है क्योंकि गाड़ी में रेंज बढ़ाना यह घटाना ड्राइविंग हैबिट का सबसे बड़ा फैक्टर है इसलिए मैंने पहले आपको बोला था कि इसमें आपको कोई एक्स्ट्रा पैसे खर्च नहीं करना है बल्कि आपको स्मार्ट बनने की जरूरत है। 

Leave a Comment