Mahindra B6 को टक्कर देने आ रही हैं ये नई इलेक्ट्रिक SUV, रेंज देखकर होश उड़ जाएंगे। 

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच JSW Motors एक नई SUV लाने की तैयारी में है, जो Jaecoo J5 पर आधारित होगी। यह SUV असल में चीन की ऑटो कंपनी Chery की कार है, जिसे भारत में JSW ब्रांड के तहत इसी साल नवंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। यह SUV ग्लोबल मार्केट में पहले से मौजूद Jaecoo ब्रांड की कार है, जिसे भारत में खास तौर पर लोकल मार्केट के हिसाब से पेश किया जाएगा। Jaecoo J5 एक सब-कॉम्पैक्ट/मिड-साइज SUV सेगमेंट में आती है और इसका डिज़ाइन काफी प्रीमियम और बेबी Range Rover जैसा माना जा रहा है। यह कार खास तौर पर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में आएगी और भारतीय बाजार में कई लोकप्रिय एसयूवीएस को टक्कर देगी जैसे: – 

  • Hyundai creta 
  • Hyundai Creta Electric 
  • Tata Nexon EV 
  • Mahindra BE 6 
  • VinFast VF6

JSW Jaecoo J5 भारत में एक नई और दमदार SUV के रूप में एंट्री कर सकती है। इसका प्रीमियम डिजाइन, नई टेक्नोलॉजी और EV फोकस इसे सीधे तौर पर Creta और Nexon जैसे पॉपुलर मॉडल के सामने खड़ा करेंगे।

डिजाइन 

JSW Jaecoo J5 का डिजाइन इसे एक प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक SUV बनाता है। इसका लुक काफी हद तक लग्जरी SUVs से इंस्पायर्ड है इसीलिए इसे बेबी Range Rover जैसा फील भी कहा जा रहा है। क्योंकि इसके एक्सटीरियर डिजाइन में, 

  • बोल्ड फ्रंट लुक सामने की तरफ बड़ी और यूनिक वर्टिकल-स्लैट (Waterfall) ग्रिल दी गई है, जो इसे एक मजबूत और प्रीमियम पहचान देती है।
  • स्लिम LED हैडलाइट्स – ग्रिल के साथ जुड़ी पतली LED हैडलाइट्स कार को एक मॉडर्न और शार्प लुक देती हैं।
  • EV वर्जन में अलग डिजाइन – इलेक्ट्रिक मॉडल में फ्रंट काफी क्लीन और मिनिमल रखा गया है, जिसमें ग्रिल की जगह स्मूद पैनल और अलग बंपर डिजाइन मिलता है।
  • बॉक्सी और मस्कुलर बॉडी – कार का डिजाइन थोड़ी बॉक्सी और SUV स्टाइल है, जिसमें उभरे हुए व्हील आर्च और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस इसे रग्ड लुक देती है।
  •  फ्लोटिंग रूफ डिजाइन – ब्लैक पिलर्स और डिजाइन के कारण रूफ फ्लोटिंग जैसा दिखाई देता है, जो इसे एक प्रीमियम टच देता है।
  • 18 इंच के बड़े अलॉय व्हील्स – एयरोडायनेमिक डिजाइन वाले बड़े व्हील्स कार की रोड प्रेजेंस बढ़ाते हैं। 
  • कनेक्टेड LED टेललाइट्स – पीछे की तरफ फुल LED लाइट दी गई है, जो दोनों टेललाइट्स को जोड़ती है और कार को प्रीमियम फिनिश देती है। 
  • क्लीन और मॉडर्न लुक रियर डिजाइन काफी सिंपल लेकिन स्टाइलिश है, जिसमें ब्रांड नेम बीच में दिया गया है। 
  • स्पॉइलर और मजबूत बंपर – रूफ पर स्पॉइलर और मजबूत बंपर SUV को और बोल्ड बनाते हैं।

Read Also: Kia के इस इलेक्ट्रिक कार में मिलेगी 605 किलोमीटर का रेंज; कीमत सिर्फ ₹20 लाख से शुरू

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस 

Jsw Jaecoo J5 का EV वर्जन इसकी पावरफुल बैटरी और संतुलित परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। यह SUV शहर और हाईवे दोनों के लिए एक अच्छा ऑप्शन बन सकती है। क्योंकि इस की बैट्री कैपेसिटी 58.9 kWh से 61 kWh की हैं। और इसमें लिथियम आयरन फास्फेट (LFP) बैटरी टाइप दी गई है। जिसके साथ यह 450 से 460 किलोमीटर तक की रेंज तय करेगी। इसका मतलब यह SUV रोजाना इस्तेमाल और लंबी ड्राइव दोनों के लिए काफी अच्छी रेंज देगी। और इसमें 130 kWh की DC फास्ट चार्जिंग स्पोर्ट दी गई हैं, जो सिर्फ 25 – 30 मिनट में ही 30% से 80% तक चार्जिंग पूरी करती हैं। इसके फास्ट चार्जिंग के कारण इसमें लंबी यात्रा में भी ज्यादा परेशानी नहीं होगी। इन सबके साथ ही यह कार लगभग 210 से 211 hp की पावर और 288 Nm की टॉर्क उत्पन्न करेगी। और यह कार 0 – 100 km/h की रफ्तार सिर्फ 7.5 – 7.7 सेकंड में पूरी करती हैं। इस कार की टॉप स्पीड लगभग 170 – 175 km/h की होगी। जिसके कारण यह परफॉर्मेंस इस कार को एक फास्ट और स्मूद ड्राइविंग SUV बनाती है।

इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स 

JSW jaecoo j5 का इंटीरियर काफी प्रीमियम, मॉडल और टेक्नोलॉजी से भरपूर है, जबकि सेफ्टी के मामले में भी यह SUV काफी एडवांस मानी जा रही है। जैसे:- 

इंटीरियर फीचर्स 

  • 13.2 – इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम 
  • 8.8 – इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर 
  • Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट 
  • वायरलेस चार्जिंग (50W तक) 
  • वॉयस कमांड 
  • 8 – स्पीकर साउंड सिस्टम 
  • वेंटीलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स 
  • पावर्ड सीट्स 
  • ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल 
  • पैनोरमिक सनरूफ 
  • एंबिएंट लाइटिंग 
  • फ्लोटिंग सेंटर कंसोल और मिनिमलिस्ट डैशबोर्ड 
  • बड़ा केबिन और 5 लोगों के लिए आरामदायक सीटिंग

कुल मिलाकर इसका इंटीरियर लग्जरी, टेक्नोलॉजी और कंफर्ट का बेहतरीन कॉन्बिनेशन है। 

सेफ्टी फीचर्स 

  • ADAS 
  • 6 एयरबैग्स 
  • ABS (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)
  • EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन)
  • इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल 
  • लेन डिपार्चर वार्निंग
  • ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग 
  • अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल 
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर
  • 360°/540° कैमरा 
  • पार्किंग असिस्ट 
  • ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट 
  • मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर

JSW jaecoo j5 का इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स इसे एक प्रीमियम और फैमिली-फ्रेंडली SUV बनाती है। अगर यह SUV भारत में इसी फीचर्स के साथ आती है, तो यह अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा फीचर्स-लोडेड SUVs में से एक बन सकती है।

कीमत

Jsw Jaecoo J5 की कीमत भारत में अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है, लेकिन इसकी कीमत भारत में 18 लाख से 22 लाख (Ex-showroom) के बीच होगी। और इस कार की ऑन-रोड कीमत लगभग 20 लाख से 25 लाख के बीच होगी। 

Image Source

Leave a Comment