जल्दी ही आने वाली है Honda की नई इलेक्ट्रिक SUV, जानिए कब तक लॉन्च होगी और क्या कुछ खास मिलेगा 

Honda 0 Alpha एक कॉम्पैक्ट SUV होगी जिसे 2027 में लांच किया जाएगा, और इसकी मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा BE6, मारुति E विटारा और टोयोटा एबेला जैसी गाड़ियों से रहेगी।

Honda ने हाल ही में घोषणा की थी कि उनकी एक इलेक्ट्रिक SUV, Honda 0 Alpha आने वाली है और अब उन्होंने यह घोषणा कर दी है कि होंडा जीरो अल्फा की टेस्टिंग शुरू हो गई है। यह होंडा की एक कॉम्पैक्ट SUV होगी जो 2027 में लांच होगी अगर मैं इसका साइज बताओ तो यह होंडा एलिवेट की साइज की ही होगी और इसी सेगमेंट की लेकिन यह इलेक्ट्रिक कार होगी। 

कंपनी ने यह भी घोषणा की थी कि 0 Alpha को भारत में ही तैयार किया जाएगा और यहां से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी एक्सपोर्ट किया जाएगा यह एक अच्छी बात है क्योंकि यह एक मेड इन इंडिया कार होगी।

Read Also: मिडिल क्लास के लिए Defender होगी लॉन्च कीमत सिर्फ ₹15 लाख से शुरू। 40 kmpl का माइलेज, बड़ा सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा और ADAS भी। 

Honda 0 Alpha से क्या उम्मीद है?

होंडा जीरो अल्फा एक कॉन्सेप्ट है जिसको जापान मोबिलिटी शो 2025 (टोकियो मोटर शो) में शोकेस किया गया था और अभी इसको लॉन्च करने के लिए कंपनी ने इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है गाड़ी को पूरी तरह से ढका गया है लेकिन इसकी बनावट देखने से काफी हद तक कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा ही लग रहा है 

Honda 0 Alpha

 कंपनी ने अभी इसके फीचर्स और कोई टेक्नोलॉजी के बारे में ऑफीशियली नहीं बताया है बस इसका कॉन्सेप्ट मॉडल को रिवील किया है कॉन्सेप्ट मॉडल के अनुसार इसका डिजाइन काफी फ्यूचरिस्टिक है जिसमें एक स्मूथ ब्लैक पैनल और उसके बीच में चमकता हुआ होंडा का लोगों और एक कनेक्ट LED लाइट बार लगी है साथ में नीचे की तरफ एक चौड़ी ग्रिल और दो तरह की होरिजेंटल एयर इनटेक भी है।

साइड से देखने पर इस SUV का डिज़ाइन काफी अलग और आकर्षक नज़र आता है। इसका सबसे खास एलिमेंट मोटा C-पिलर है, जिसमें क्वार्टर ग्लास नहीं दिया गया है, जिससे कार की प्रोफाइल काफी यूनिक दिखती है। रूफलाइन पीछे की ओर हल्की ढलान के साथ जाती है और ब्लैक-आउट पिलर्स की वजह से फ्लोटिंग रूफ इफेक्ट मिलता है। फ्रंट दरवाजों में फ्लश-टाइप डोर हैंडल दिए गए हैं, जबकि रियर डोर हैंडल C-पिलर के पास लगाए गए हैं। SUV में स्टाइलिश फाइव-स्पोक ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और व्हील आर्च के आसपास ग्लॉस-ब्लैक क्लैडिंग दी गई है, जो इसे ज्यादा रग्ड लुक देती है।

वहीं पीछे की तरफ वर्टिकल टेलगेट, बड़ा ग्लॉस-ब्लैक पैनल और U-शेप LED टेललाइट डिजाइन इसे और भी फ्यूचरिस्टिक बनाते हैं, जबकि रियर बंपर पर दिए गए शार्प ब्लैक और ब्लू एलिमेंट्स पूरे डिजाइन को स्पोर्टी टच देता है।

Honda 0 Alpha

बैटरी पैक और कीमत

बैटरी बैक और मोटर की जानकारी अभी कंपनी ने रिवील नहीं किया है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि होंडा जीरो सीरीज अल्फा SUV कांसेप्ट को एक डेडीकेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफार्म पर बनाया जाएगा। 

होंडा जीरो अल्फा EV की कीमत करीब ₹20 लख रुपए एक्स शोरूम रखी जा सकती है और इसका मुकाबला  हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा BE6, मारुति E विटारा और टोयोटा एबेला जैसी गाड़ियों से रहेगी।

Leave a Comment