Tata Sierra की 70,000 से ज्यादा बुकिंग कंफर्म हो गई थी और अब इसकी बुकिंग एक लाख के पार चली गई है, फरवरी 2026 तक ब्रांड ने 14000 गाड़ियां डिलीवर की हैं।
कुछ दिनों पहले ही Tata Sierra का नया जेनरेशन भारत में लॉन्च हुआ है। जैसे ही गाड़ी सबके सामने आई, SUV लवर्स इसके दीवाने हो गए। क्योंकि नई Tata Sierra की डिजाइन से लेकर फीचर्स तक सब कुछ जबरदस्त है और इसकी बाहरी डिजाइन तो आपको डिफेंडर वाली फ़ील देगी, लॉन्च के 24 घंटा के अंदर में ही Tata Sierra की 70,000 से ज्यादा बुकिंग कंफर्म हो गई थी और अब इसकी बुकिंग एक लाख के पार चली गई है और वैटिंग पीरियड 7 महीने से भी ज्यादा की हो गई है फरवरी 2026 तक ब्रांड ने 14000 गाड़ियां डिलीवर की हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन से शहर में कितना गाड़ियां डिलीवर हुई है और क्या है टाटा सिएरा की खास बातें?
किस शहर में कितनी डिलीवरी हुई?
फरवरी 2026 तक ब्रांड ने पूरे भारत में 14000 गाड़ियां डिलीवर कर दी थी:
नई दिल्ली – 633
पुणे – 725
बेंगलुरु – 656
और बाकी अलग-अलग राज्यों मे, यह नंबर और जानकारी ब्रांड ने ऑफीशियली अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है टाटा सिएरा की अभी इतनी ज्यादा डिमांड है कि अगर आप अभी गाड़ी बुक करने जाते हो तो आपको काम से काम 7 महीने की वैटिंग पीरियड तो मिलेगी ही उससे पहले गाड़ी मिलने की उम्मीद बहुत काम है।
Tata Sierra की क्यों है इतनी मांग?
नई Sierra अभी के मॉर्डन जवाने के हिसाब से बनी हुई हैं। ये आइकानिक SUV, लग्जरी लाइफस्टाइल SUV, प्रीमियम SUV, डिजाइन, फीचर्स, टेक्नोलॉजी सब कुछ से भरी हुई हैं। इसमें दमदार इंजन, एडवांस फीचर्स और मजबूत सेफ्टी पैकेज मिलते हैं। इंजन ऑप्शन में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (लगभग 170hp, 280Nm) के साथ 1.5-लीटर डीजल इंजन का भी विकल्प है, जो मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्रिपल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे मॉडर्न फीचर्स दिया गया है। वहीं सेफ्टी के लिए SUV में 6 एयरबैग, ABS, EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी सिस्टम है और अगर गाड़ी टाटा की है तो सेफ़्टी मे कोई कमी नहीं मिलेगी। ये गाड़ी ग्राहक के सभी जरूरतों को पूरा करता है इस लिए टाटा सिएरा इतना ज्यादा डिमांड मे है। और SUV लवर्स इसके दीवाने हो गए हैं। और अब लोग इस सेगमेंट की Creta, Seltos से पहले इसे देखते है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.