Budget 2025: 12 लाख तक के Income पर जीरो Tax, Middle Class के लिए खुश खबरी

Budget 2025 : इस बजट से मध्य वर्ग के लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। क्यों की अब 12 लाख रूपये तक के आय पर कोई Tax नहीं देना है। 

Budget 2025: 1 फरवरी, 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में अपना 8वा बजट पेश किया। Budget 2025 में सभी सेक्टर्स पर ध्यान दिया गया हैं

लेकिन इस बजट से मध्य वर्ग के लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। क्यों की अब 12 लाख रूपये तक के आय पर कोई Tax नहीं देना है। निर्मला सीतारमण ने “कहा नई संरचना से मध्य वर्ग को काफी फायदा होगा, उनके हाथों में अब ज्यादा पैसा बचेगा। जिससे नई कर व्यवस्था में घरेलू खपत, बचत और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।” वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा मुझे ये घोषणा करते हुए खुशी हो रही हैं की 12 लाख तक के आय पर कोई Income Tax नहीं देना होगा।  

अगर देखा जाए तो मोदी सरकार ने पिछले कुछ सालों में कई बार टैक्स कटौतियों (Tax Deductions) की घोषणा किया है। 2014 में NDA की सरकार बनने के बाद 2.5 लाख की सलाना आय पर “Nil Tax” नीति लागू किया। फिर साल 2019 इसे बढ़ा कर 5 लाख कर दिया। बजट के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा किया की 5 लाख रूपये तक के सलाना आय वालो को “Nil Tax” में रखा गया हैं। उसके बाद अब 2025 में 12 लाख तक के आय पर जीरो Tax कर दिया गया है। इस कदम से भारत के मध्य वर्ग और निम्न वर्ग के लोगों को काफी मदद मिलेगा।

Read Aslo: Economic Survey : क्या हैं Economic Survey, और क्यों बजट के पहले पेश किया जाता हैं इसे

Read Aslo: Old Tax Regime Vs New Tax Regime कौन है बेहतर ?

Budget 2025: गिग वर्कर्स को मिलेगा लाभ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की, की गिग वर्कर्स को PM जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सेवा प्रदान की जाएगी। और ये भी बताया की श्रमिकों के लिए पहचान पत्र और ई–श्रम पोर्टल पर पंजीकरण करने की योजना है।

किसानों पर रखा गया खास ध्यान

Budget 2025: निर्मला सीतारमण ने घोषणा की, किसंशोधित ब्याज सहायता योजना के तहत किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण सिमा बढ़ा कर 5 लाख रूपये कर दी गई हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की धन–धन्य कृषि योजना, (जिसे लॉन्ग किया जाना है) भारत के 100 कम उत्पादकता वाले जिलों को कवर करेगी। जिसका लक्ष्य 1.7 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचा है।

Budget 2025: अपडेट किया गया Tax Slab

निर्मला सीतारमण ने बताया की इस Budget में Tax Slab को अपडेट किया गया हैं।

  1. ₹0 से ₹4 लाख तक के आय पर– 0% Tax
  2. ₹4 से ₹8 लाख तक के आय पर– 5% Tax
  3. ₹8 से ₹12 लाख तक के आय पर– 10% Tax
  4. ₹12 से ₹16 लाख तक के आय पर– 15% Tax
  5. ₹16 से ₹20 लाख तक के आय पर– 20% Tax
  6. ₹20 से ₹24 लाख तक के आय पर– 25% Tax
  7. ₹24 लाख से अधिक की आय पर– 30% Tax

₹8 से ₹12 लाख तक के आय पर 10% Tax देख कर घबराने की जरूरत नहीं है। क्यों की ₹12 लाख रूपये तक के आय पर Rebate का Benefit मिलता हैं जिससे Tax जीरो हो जाएगा।

(ऐसी ही Budget 2025 से जुड़ी, जरूरी अपडेट के लिए हम से जुड़े रहे।)

Leave a Comment