BMW M5 Price in India: कितनी है इस सुपर लग्ज़री कार की कीमत?

BMW M5 की डिजाइन और कलर कुछ ऐसा है की देखते ही इससे आपको प्यार हो जाएगा, इसकी माइलेज भी 49.7kmpl (प्लग-इन हाइब्रिड मोड) तक देती है।

अगर आप परफॉर्मेंस, प्रीमियम क्वालिटी और टेक्नोलॉजी के हाईएंड सिंबल BMW M5 की तलाश में हैं, तो 2025 में इसकी कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे। BMW M5 की एक्स-शोरूम कीमत भारत में फिलहाल ₹2.01 करोड़ से शुरू होती है। GST 2.0 के बाद इसमें करीब 4.3 लाख रुपये की कटौती भी दिखी है, यानी अब इस प्रीमियम स्पोर्ट्स सिडान को खरीदना और भी स्मार्ट डील बन चुका है। आइए जानते है इसकी ऑन-रोड कीमत कितनी है।

BMW M5 की ऑन-रोड कीमत

एक्स-शोरूम प्राइस के अलावा RTO टैक्स, इंश्योरेंस, हैंडलिंग और डीलर पैकेजिंग जोड़ने के बाद BMW M5 की ऑन-रोड कीमत अलग-अलग शहरों में कुछ यूं बनती है:

  • दिल्ली: ₹2.31-2.33 करोड़
  • मुंबई: ₹2.37-2.52 करोड़
  • बेंगलुरु/हैदराबाद: ₹2.47-2.53 करोड़
  • चेन्नई/कोच्चि: ₹2.51-2.55 करोड़
  • अहमदाबाद/लखनऊ/जयपुर/चंडीगढ़: ₹2.11-2.35 करोड़
    यह रेंज EMI और डाउन पेमेंट भी उसी हिसाब से तय करती है – यानी प्रीमियम सेगमेंट वाले कस्टमर के हिसाब से प्लानिंग करनी होगी। और ये कीमत थोड़ा ऊपर नीचे भी हो सकता है।

Read Also: नया BMW iX3: 800V टेक्नोलॉजी और 805 km रेंज, EV मार्केट में तहलका मचाएगी?

क्या मिलता है BMW M5 में

BMW M5 प्लग-इन हाइब्रिड (4395cc टर्बो पेट्रोल+इलेक्ट्रिक), 717bhp पावर, 1000Nm टॉर्क, 8-स्पीड ऑटोमैटिक, AWD सिस्टम, ADAS, वेन्टिलेटेड सीट्स, फुल डिजिटल कॉकपिट, हेड्स-अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, 7 एयरबैग, क्रूज़ कंट्रोल, और सिग्नेचर BMW लक्ज़री सेटअप के साथ भारत में सबसे पावरफुल फोर-डोर परफॉर्मेंस सेडान बन जाता है। इसकी माइलेज भी 49.7kmpl (प्लग-इन हाइब्रिड मोड) तक देती है।

क्यों है M5 इतनी खास?

यह कार ना सिर्फ रफ्तार और टेक्नोलॉजी की मिक्सिंग है, बल्कि BMW के DNA को पूरी तरह बयां करती है इसकी डिजाइन और कलर कुछ ऐसा है की देखते ही इससे आपको प्यार हो जाएगा। M5 के मुकाबले में Mercedes MG E63, Audi RS7, BMW M4 Competition जैसी सुपर-मशीनें आती हैं, मगर M5 अपनी पावर, प्रीसिशन और इमेज के लिए हमेशा टॉप चॉइस रही है।

Read Also: BMW iX3 Price in India: लग्ज़री EV की कीमत सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे

निष्कर्ष

BMW M5 2025 की कीमत अब पहले से काम हो गई है GST 2.0 की वजह से इसमें लग्ज़री, सेफ्टी, रफ्तार और हाई ब्रांड स्टेटस—all-in-one पैकेज के तौर पर मिलते हैं। अगर बजट 2 करोड़ से ऊपर है और प्रीमियम स्पोर्ट्स सिडान का असली मज़ा चाहिए, तो BMW M5 का नया अवतार इस साल की सबसे क्रेजी सुपरसेडान साबित हो रही है।

Leave a Comment