GST 2.0 के बाद SUVs पर सबसे बड़ी बचत: Scorpio N, Tata Safari, Toyota Fortuner पर कितनी सस्ती हुई, जानिए पूरा डिटेल!

Scorpio N, Safari और Fortuner भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से है। और अब GST 2.0 रेट कम होने के बाद लाखों रुपये की बचत पक्की है। 

सितंबर 2025 की शुरुआत होते ही SUV खरीदने वालों के लिए बाजार में धमाकेदार न्यूज आई है। केंद्र सरकार की ओर से GST का नया स्ट्रक्चर लागू हो गया है, जिससे Mahindra Scorpio N, Tata Safari और Toyota Fortuner जैसी SUVs पर लाखों रुपये की सीधी छूट मिल रही है। अगर आप भी इन में से कोई SUV खरीदने का सोच रहे थे, तो ये आपके लिए सही मौका हो सकता हैं, आइए जानते हैं, किस गाड़ी पर कितनी बचत होगी?

नया GST 2.0 और इसका असर SUV मार्केट पर?

पहले SUVs पर जो 4मीटर से लंबी होती थी उनके ऊपर कुल टैक्स करीब 50% का लगता था। 28% GST और 22% तक सेस जो कुल मिला कर 50% हो जाता था,  यानि गाड़ी के कीमत का आधा सिर्फ टैक्स लग जाता था लेकिन GST 2.0 के बाद सरकार ने यह टैक्स घटाकर अब सिर्फ 40% कर दिया है। यह टैक्स रेट 22 सितंबर 2025 से पूरे देश में लागू होगी। और कार कंपनियों ने इसका पूरा फायदा ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपना नया प्राइस लिस्ट भी जारी कर दिया हैं। 

Read Also: Mahindra XUV700: GST कट के बाद कीमत घटी ₹1.43 लाख तक, नई प्राइस लिस्ट देखें

Mahindra Scorpio N

Scorpio N पहले से किफायती SUV मानी जाती थी, 20-25 लाख में बड़ी गाड़ी वाली फिल और फीचर्स का भरपूर मजा देती थी, लेकिन GST कटौती के बाद हर वेरिएंट पर ₹81,800 से ₹1.45 लाख तक की बचत होगी। 

  • लेटेस्ट एक्स-शोरूम कीमतें कम हो गई हैं
  • EMI और ऑन-रोड कीमत में भी सीधा फर्क पड़ा है

Tata Safari

GST 2.0 के बाद टाटा ने भी अपनी गाड़ियों का नया प्राइस लिस्ट जारी कर दिया हैं और बताया कि GST कटौती का फायदा सीधा ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। Tata Safari पर नए GST के बाद छूट का असर और भी दिखा। अब आपको Tata Safari पर 1.45 लाख तक का बचत होगा, Safari और सभी गाड़ियों के लिए नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होगी। 

Read Also: Mahindra XUV 3XO: GST कट के बाद नई कीमत जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे!

Toyota Fortuner

Toyota Fortuner की गिनती भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम SUVs में होती है। Toyota ने ऑफिशल प्राइस कट की घोषणा कर दी है GST में बदलाव के बाद अब ग्राहकों को इसमें ₹2.40 लाख से ₹3.49 लाख तक सीधा फायदा होगा। Diesel 4×4, GR-S वेरिएंट्स पर सबसे ज्यादा फायदा होगा, ₹3.49 लाख

कितना फायदा होगा इससे? 

तीनों SUVs—Scorpio N, Safari और Fortuner भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV में से है। और अब GST रेट कम होने के बाद लाखों रुपये की बचत पक्की है। मतलब अब लोग और इस गाड़ियों की तरफ आकर्षित होंगे और कंपनियों का भी सेल्स बढ़ जाएगा यानी इससे ग्राहक और कंपनी दोनों को फायदा होगा। 

  • Scorpio N: ₹1.45 लाख तक
  • Safari: ₹1.45 लाख तक
  • Fortuner: ₹3.49 लाख तक 

ये सभी बचत गाड़ी के Ex-showroom कीमत पर होगी। ऑन रोड कीमत अलग-अलग शहर में थोड़ा कम या ज्यादा हो सकता हैं। 

Read Also: Tata Nexon: GST कट के बाद हुई ₹1.5 लाख तक सस्ती, नई कीमत जानें!

SUV खरीदने का बेस्ट टाइम

अगर आप अपनी अगली कार या SUV के लिए प्लान बना रहे हैं, तो आज के GST बदलाव के बाद डीलरशिप पर जाएं, और नई कीमत पता करें, Mahindra, Tata और Toyota की प्रीमियम SUVs अब फिट बजट, दमदार छूट और कम EMI के साथ हर परिवार के लिए और भी आसान हो गई हैं।

Leave a Comment