पेट्रोल की कीमत नीचे आने का नाम नहीं ले रही है और E20 की वजह से माइलेज भी कम गाय हैं और सरकार भी बोल रही है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदो, लेकिन इलेक्ट्रिक कार खरीदने में और भी ज्यादा कंफ्यूजन है पहला यह की इलेक्ट्रिक गाड़ियां बहुत ज्यादा महंगी आती है दूसरा की चार्जिंग का टेंशन होता है रेंज का टेंशन, रीसेल वैल्यू का टेंशन और बैटरी ऑप्शन इससी लिए इलेक्ट्रिक कार खरीदना एक टेंशन वाला काम हो गया है।
लेकिन आज मैं आपको 15 लाख तक की बजट में 3 ऐसी गाड़ियां बताऊंगा जिसमें रेंज, चार्जिंग, रीसेल वैल्यू, बैटरी ऑप्शन, और गाड़ी का लुक सब कुछ बैलेंस में मिलेगा
EV Cars खरीदते समय क्या देखना चाहिए?
जब भी कोई कर खरीदने की बात होती है तो हम उसके फीचर्स और कार के लुक्स चेक करते हैं की गाड़ी देखने में कैसी है लेकिन जब इलेक्ट्रिक कार खरीदने की बात होती है तो मन में सबसे पहला सवाल यह आता है कि आखिर यह रेंज कितना देगी। अगर आप अभी एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप उसमें यह जरूर चेक करना कि यह रियल वर्ल्ड में रेंज कितना देगी आपके एरिया में चार्जिंग की सुविधा कैसी है आपके रनिंग कितनी है और आप सिटी में कितना चलते हैं हाईवे पर कितना चलते हैं तब आप अपने लिए एक अच्छा ev कार चुन पाएंगे।
Read Also: नई कार लेनी है, तो ये मार्च है बहुत खास आ रही हैं कई दमदार cars
Best 3 EV Cars
| Car | Real Range | कीमत |
| Tata Punch EV Smart Plus 40kWh | 350 से 360 km | ₹10.89 लाख (ex-showroom) |
| Nexon EV Fearless MR 30kWh | 250-260 km | ₹13.29 लाख (ex-showroom) |
| Mahindra XUV 3XO EV AX5 | लगभग 250 km | ₹13.89 लाख (ex-showroom) |
Tata Punch EV

फिलहाल भारत के अंदर Tata Punch EV एक ऐसी गाड़ी है जो सबसे कम कीमत की इलेक्ट्रिक कार है इसमें दो बैटरी ऑप्शन मिलता है 30kwh और 40 kwh, इसके कम कीमत होने की वजह से आप इसमें बड़ा बैटरी ले सकते हो अपने बजट में, अगर आपकी ड्राइविंग हाईवे पर ज्यादा है तो 40 kwh की बैटरी पैक बहुत ही अच्छा रहेगा आपके लिए क्योंकि इसमें आपको लंबा रेंज मिलेगा अगर आप कभी-कभी लोंग ट्रिप पर निकल जाते है उसमें भी आपकी काफी मदद करेगी। यह गाड़ी Nexon और 3XO से साइज में छोटी है, लेकिन रेंज दोनों से ज्यादा देती है।
Nexon EV

Nexon, टाटा की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी है यही वह ऐसी गाड़ी है जो पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक सब में मिलती है Nexon के जिस वेरिएंट के बारे में मैंने आपको बताया है इसका ex-showroom प्राइस आपको 15 लाख से नीचे मिल तो जाएगा लेकिन इसमें बैटरी सिर्फ 30 kwh की मलेगी जिसमें आपको रेंज कम मिलेगा क्योंकि इसमें बैटरी छोटी है और गाड़ी का साइज भी बड़ा है। यह गाड़ी उन लोगों के लिए अच्छी है जो ज्यादातर सिटी में ही ड्राइव करते हैं हाईवे पर उनकी बहुत कम ड्राइविंग है।
Mahindra XUV 3XO EV

यह महिंद्रा की सबसे कम कीमत की इलेक्ट्रिक कार है इसमें सिर्फ दो ही वेरिएंट्स आते हैं एक टॉप और एक बेस, मैंने जो ऊपर बताया यह बेस वेरिएंट है इसकी ex-showroom कीमत15 लाख से नीचे है इस गाड़ी में भी आपको ज्यादा रेंज देखने के लिए नहीं मिलेगी क्योंकि यह गाड़ी बहुत ही ज्यादा भारी है और साइज में भी बड़ी है लेकिन इसमें आपको परफॉर्मेंस बहुत अच्छा मिलता है अगर आपकी ड्राइविंग सिटी में ज्यादा है तो यह गाड़ी आपके लिए बेस्ट हो सकती है। बेस मॉडल होने के बाद भी इसमें हर वो जरूरी फीचर्स मिल जाते हैं जो डेली ड्राइविंग को आसान बना सकें, इसके बेस वेरिएंट से ही infotainment system और सनरूफ मिल जाते हैं।
रिसेल वैल्यू किसकी अच्छा होगी?
इलेक्ट्रिक कार में अक्सर बड़ी बैटरी पैक वाली गाड़ी का रीसेल वैल्यू अच्छी होती है। क्योंकि इलेक्ट्रिक कार में एक दिक्कत है की यह टाइम के साथ इसमें बैटरी की पावर काम होने लगती है, अगर ज्यादा बड़ा बैटरी हुआ तो उसकी पावर काम होगी फिर भी रेंज पर उतना ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और अगर छोटी बैटरी का पावर काम हुआ तो उसमें रेंज बहुत ज्यादा काम जाएगी इसलिए जिस गाड़ी में बड़ी बैटरी पैक होती है उसकी रीसेल वैल्यू अक्सर अच्छी होती है। यह बात याद रखना। और बाकी आपकी कार की कंडीशन पर भी डिपेंड करता है कि आपकी गाड़ी किस कंडीशन में है।
Read Also: सिर्फ ₹5.60 लाख में ये दमदार SUV देती हैं 25 kmpl का माइलेज। पेट्रोल और CNG दोनों का हैं ऑप्शन।
EV कार से अच्छी रेंज कैसे निकाले?
मैंने जो आपको रियल रेंज बताया है वह मेरे ड्राइविंग स्टाइल के हिसाब से है मैं गाड़ी को ज्यादा तेज नहीं चलता हूं स्पीड लिमिट में चलता हूं और एक्सीलेटर भी आराम से लेता हूं। EV कार की रेंज सबसे ज्यादा इस बात पर डिपेंड करती है कि आप गाड़ी को किस तरीके से चलाते हैं अगर आपको ज्यादा फास्ट चलाने की आदत है अचानक से एक्सीलेटर लेते हो तो ऐसे में गाड़ी कम रेंज देगी और दूसरी बात यह की गाड़ी में AC कितना use हो रहा है और गाड़ी में लोड कितना है मतलब कितने लोग गाड़ी में बैठे हैं और गाड़ी के बूट में कितना ज्यादा सामान है इस लोड पर भी रेंज डिपेंड करता है अगर लोड ज्यादा हुआ तो रेंज ड्रॉप हो जाएगा।
अगर आपको EV कार से अच्छी रेंज निकालनी है तो ट्रैफिक में रीजन का इस्तेमाल करें जरूर के हिसाब से AC का टेंपरेचर सेट करें और गाड़ी को आराम से चलाएं और स्पीड लिमिट के अंदर ही।
EV कार खरीदते समय ये गलती ना करें।
कुछ ऐसी गलती है जो EV गाड़ी खरीदने समय आपको नहीं करनी है जैसे सिर्फ आपको कंपनी द्वारा बताया गया क्लेम रेंज नहीं देखना है आपको रियल लाइफ रेंज देखना है क्योंकि जो कंपनी बताती है रियल लाइफ में उससे अलग रेंज निकाल कर आता है चार्जिंग की प्लानिंग आपको गाड़ी खरीदने से पहले करनी है कि आप घर पर चार्जर लगवाओगे या फिर आपके शहर में कहीं फास्ट चार्जर है आप वहां पर चार्ज करोगे
और बिना मतलब के बड़ी बैटरी पर पैसा खर्च करना, यानि अगर आपकी जरूरत बड़ी बैटरी कि नहीं है आप उतना ज्यादा ड्राइव नहीं करते हो आपकी जरूरत सिर्फ सिटी के अंदर है तो ज्यादा बड़ी बैटरी पर पैसा लगाने से अच्छा है की छोटी बैटरी वाली गाड़ी ही ले लो मतलब सबसे पहले अपनी जरूर देखनी है कि आप गाड़ी कितना चलाते हैं।
तीनों में से कौन सी गाड़ी ले?
तीनों ही गाड़ियां अपनी जगह पर अच्छी है लेकिन अगर आप मुझसे पूछो तो मेरा जवाब होगा Tata Punch EV क्योंकि यह सबसे कम कीमत पर बड़ी बैटरी, अच्छा रेंज और जरूरी के सभी फीचर्स देती है। ये शहर के ट्रैफिक से लेकर हाइवे तक सब जगह पर अच्छा साथ देगी इस गाड़ी को लेकर अगर लॉन्ग ट्रिप पर भी निकल जाओ तो रेंज का उतना ज्यादा टेंशन नहीं होगा।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.