5 ऐसी कार के बाड़े मे जिसकी बिल्ड क्वालिटी और सेफ़्टी बिल्कुल ही बेकार है, अगर आप ऐसी कार खरीदने का प्लान बना रहे है तो खरीदने से पहले आपको उनकी सुरक्षा की असली कहानी जान लेनी चाहिए।
आप और मै कार खरीदते समय अपनी बचत और बजट के हिसाब से छोटी कारें खरीदते हैं, लेकिन कई बार इनमें से कुछ ऐसी कारें हैं जो ज़िंदगी की सबसे बड़ी चीज सुरक्षा, के मामले में नाकाम साबित होती हैं। जैसे अभी के समय मे भारतीय बाजार मे कुछ ऐसी कार्स मौजूद है जो बहुत ज्यादा बिकती है और मिडल क्लास के लोगों के ये सबसे पहली नंबर पर होती है। लेकिन जब आप इसके सेफ़्टी फीचर्स के बाड़े मे जानेंगे तो आपके होस उड़ जाएंगे, क्यों की इन कारों मे मिलते है ज़ीरो स्टार सेफ़्टी इससे अब आप अंदाजा लगा सकते है की इन गाड़ियों मे बैठना कितना ज्यादा खतरनाक है। चलिए आपको 5 ऐसी कार के बाड़े मे जिसकी बिल्ड क्वालिटी और सेफ़्टी बिल्कुल ही बेकार है। और अगर आप ऐसी कार खरीदने का प्लान बना रहे है तो खरीदने से पहले आपको उनकी सुरक्षा की असली कहानी जान लेनी चाहिए।
Maruti Suzuki S-Presso: ज़ीरो स्टार
S-Presso ने Global NCAP क्रैश टेस्ट में ज़ीरो स्टार रेटिंग हासिल की है। इसका मतलब है कि एक तेज़ दुर्घटना में यह कार अपने यात्रियों को ज़्यादा सुरक्षा नहीं दे पाती। इसमें सिर्फ ड्राइवर एयरबैग है, पैसेंजर एयरबैग नहीं, और स्ट्रक्चरल इंटेग्रिटी भी कमज़ोर है। बच्चों की सुरक्षा के मामले में तो यह बिल्कुल खतरनाक साबित होती है।

Maruti Suzuki Wagon R: सिर्फ एक स्टार, बच्चों के लिए खतरा
Wagon R को Global NCAP ने सिर्फ एक स्टार दिया है। इसमें ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए एयरबैग हैं, लेकिन स्ट्रक्चर और बॉडी शेल कमज़ोर हैं। बच्चों की सुरक्षा के लिए इसे ज़ीरो स्टार मिला है, क्योंकि चाइल्ड सीट सिस्टम और स्ट्रक्चरल सुरक्षा बहुत कमज़ोर है।

Read Also: 2025 की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी Tata Nexon, लेकिन क्यों?
Renault Kwid: एक स्टार, खासकर बच्चों के लिए खतरनाक
Kwid भी Global NCAP टेस्ट में सिर्फ एक स्टार रेटिंग हासिल कर पाया है। ड्राइवर एयरबैग तो है, लेकिन पैसेंजर एयरबैग नहीं। चेस्ट प्रोटेक्शन कमज़ोर है और बच्चों के लिए तो यह बहुत खतरनाक है चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन में दिक्कतें आती हैं और स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी भी कमज़ोर है।

Maruti Suzuki Ignis: एक स्टार, बच्चों के लिए खतरा
Ignis ने भी सिर्फ एक स्टार रेटिंग हासिल की है। इसमें ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए एयरबैग हैं, लेकिन बच्चों के लिए इसकी सुरक्षा बहुत कमज़ोर है। स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी और बॉडी शेल की ताकत भी निराशाजनक है।

Citroen eC3: ज़ीरो स्टार, बच्चों के लिए खतरा
Citroen eC3 ने Global NCAP क्रैश टेस्ट में ज़ीरो स्टार रेटिंग पाई है। इसमें ड्राइवर और पैसेंजर दोनों के लिए एयरबैग हैं, लेकिन चेस्ट प्रोटेक्शन कमज़ोर है और बच्चों के लिए यह बहुत खतरनाक है। चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन और स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी दोनों ही निराशाजनक हैं।
ये कारें क्यों खतरनाक हैं?
- कमज़ोर स्ट्रक्चर: इन कारों का बॉडी शेल तेज़ दुर्घटना में नहीं टिकता।
- एयरबैग और सेफ्टी फीचर्स की कमी: कई मॉडल्स में पैसेंजर एयरबैग तक नहीं है।
- बच्चों की सुरक्षा: चाइल्ड सीट इंस्टॉलेशन और स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी बहुत कमज़ोर है।
- स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी: दुर्घटना में कार का फ्रंट और फुटवेल एरिया कमज़ोर होता है, जिससे यात्रियों को ज़्यादा नुकसान हो सकता है।
क्या ज्यादा एयरबैग होने से कार सुरक्षित है?
नहीं, ऐसा नहीं होता है की अगर कार मे 6 एयरबैग है तो कार पूरी तरह से सुरक्षित है, एयरबैग कुछ मामलों मे यात्रियों को काफी सुरक्षा प्रदान करता है। लेकिन अगर गाड़ी की बिल्ड क्वालिटी, स्ट्रक्चरल स्टेबिलिटी अच्छा नहीं है तो 6 एयरबैग हो कर भी ज्यादा सुरक्षा प्रदान नहीं कर पाएगी। अगर कार का बॉडी शेल अच्छे क्वालिटी का होगा तो दुर्घटना के दौरान कार के अंदर कम इम्पैक्ट आएग जिससे यात्रियों को ज्यादा सुरक्षा मिलेगा।
निष्कर्ष: सस्ती कार, महंगी कीमत
ये कारें बजट के हिसाब से तो अच्छी लगती हैं, लेकिन ज़िंदगी की सुरक्षा के मामले में ये बहुत खतरनाक साबित हो सकती हैं। अगर आप अपने परिवार के लिए कार खरीद रहे हैं, तो सुरक्षा की रेटिंग ज़रूर चेक कर लें। कम सुरक्षा वाली कार खरीदना आपकी ज़िंदगी के लिए बहुत बड़ा जोखिम हो सकता है। भले ही 6 महीने बाद कार खरीदे लेकिन अच्छी सेफ़्टी वाली। सुरक्षित ड्राइविंग करे और हमेसा गति सीमा का पालन करे।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.