अगर आप एक बाइक लवर हो तो आपने रॉयल एनफील्ड का नाम तो जरुर सुना होगा। और वहीं अगर बुलेट की बात आए तो यह सिर्फ एक बाइक नहीं बल्कि कितने लोगों की धड़कन भी है, रॉयल एनफील्ड वालों ने बुलेट को पहले से ज्यादा दमदार बना कर लाई है। बुलेट का एक नया अवतार Royal Enfield bullet 650। यह बाइक अपने पुराने क्लासिक लुक को बरकरार रखते हुए यह भारत के बाजार में अपना पहला कदम अप्रैल 2026 (सम्भवतः) रखेंगी। यह बाइक खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो लोग रॉयल फील के साथ बाइक का पावरफुल परफॉर्मेंस भी चाहते हैं। यह बाइक देखने में आज भी वही पुरानी रॉयल अंदाज में दिखती है, लेकिन अंदर से यह पूरी तरह नई मशीन है।
इंजन और परफॉर्मेंस
अगर इसके इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो नई Bullet 650 में 648cc पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा। यह वही इंजन है जो interceptor 650 में मिलता हैं, लेकिन इस बुलेट के लिए अलग ट्यून किया गया है ताकि राइटिंग के समय यह स्मूथ और आरामदायक हो, अगर इसकी पावर की बात करें तो लगभग 46bhp की पावर और इसके साथ ही इसमें 6-Speed गियरबॉक्स भी दिए गए हैं। इसका मतलब है कि यह बाइक तेज दौड़ने के लिए नहीं बल्कि यह लंबी दूरी तय करने के लिए बनाई गई है जिसके कारण चलने वाले को आरामदायक लगे और किसी लम्बे सफर की यात्रा बाड़े आराम से कर सके।
Read Also: भारत मे BMW G310RR के है सभी दीवाने जाने इसकी कीमत, वैरिएंट्स और ऑन-रोड कीमत
डिजाइन और फीचर्स
अगर इसकी डिजाइन और फीचर्स की बात करें तो नई bullet 650 में आपको एक क्लासिक और मॉडर्न का मिश्रण देखने को मिलेगा जो लोगों को यह अपनी तरफ अट्रैक्ट करेगा। क्योंकि इसका डिजिटल-एनालॉग मीटर और क्लासिक राउंड हैडलाइट + LED लोग को यह और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगेगी। और साथ ही इसमें फोन चार्ज करने के लिए USB Type-C charging भी दी गई है। और इसमें क्रोम फिनिश और ट्विन एग्जॉस्ट भी दी गई हैं। और इसमें खास बात यह भी है कि इसमें ट्रेडिशनल बुलेट स्टाइल सीट जिससे लॉन्ग टूर करने वाले को और पीछे बैठने वाले को काफी आरामदायक फील होगा। देखने में तो यह वही पुरानी बुलेट लगेगी, लेकिन यह बिल्कुल नई है
राइडिंग कम्फर्ट
इसकी राइडिंग कम्फर्ट की बात करे तो इसकी सीट की हाइट 800 mm होगी और इसका वजन लगभग 243kg की हो सकती है। और वही बुलेट 350 और हंटर 350 की वजन लगभग 185-195 के बीच है इसका मतलब bullet 650 की वजन बुलेट 350 और हंटर 350 से काफी अधिक है। और हम इसके फ्यूल टैंक की बात करें तो इसमें 14.8 लीटर का टैंक भी देखने को मिलेगा। जो काफी बड़ा भी है। यह लॉन्ग टूर में आपकी बहुत सहायता भी करेगा। अगर bullet 650 में फ्रंट व्हील और रियर व्हील की बात करें तो इसमें फ्रंट: 19 इंच का व्हील और रियर: 18 इंच का देखने मिलेगा। इन सब के साथ ही इस बाइक में सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम को इंडियन रोड के लिए डिजाइन किया गया है, मतलब खराब सड़क पर भी इस बाइक को आराम से चलाया जा सकता है।
आखिर कितनी होगी कीमत और कितनी देगी माइलेज
हम इस बाइक की कीमत की बात करें तो इसका ex-showroom price 3.4 लाख से 3.6 लाख के बीच हो सकता है। अगर वही हम बुलेट 350 की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 1.62 लाख से शुरू होकर 2.04 लाख (ex-showroom price) तक जाती है। इसके रंग के आधार पर इसकी कीमत में बदलाव आता है। और अगर इसके माइलेज की बात करें तो Bullet 650 की औसत माइलेज लगभग 23 kmpl देगी। और वही हाइवे पर इसकी माइलेज 30 kmpl तक जा सकती है। जबकि शहर में यह 15-20 kmpl तक गिर सकती है। जो आपकी राइटिंग स्टाइल और ट्रैफिक पर निर्भर करेगा।
आखिर आपको Royal Enfield bullet 650 में क्या-क्या मिलेगा
बुलेट 650 सिर्फ बाइक नहीं है, बल्कि बाइक लवर्स की पहली पसंद बनने वाली है। क्योंकि यह सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि लेजेंड का अपग्रेड है। आप सोच रहे होंगे कि इसमें हमें क्या नया मिलेगा।
- पहले तो इसमें आपको एक क्लासिक लुक देखने को मिलेगा।
- दमदार इंजन
- मॉडर्न फीचर्स
- रॉयल फील
अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जो कि भीड़ में अलग दिखे और देखने वाले भी तारीफ करें तो Royal Enfield Bullet 650 आपकी एक बेहतर चॉइस हो सकती है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.