Nissan भारत में 7 अक्टूबर 2025 को अपनी बिल्कुल नई C-segment SUV का डिजाइन पेश करने वाली है, Nissan काफी लंबे समय के बाद भारत मे बड़ी SUV लॉन्च करने जा रही है।
अगर आप भारतीय SUV बाजार में कुछ नया देखना चाहते है, तो Nissan भारत में 7 अक्टूबर 2025 को अपनी बिल्कुल नई C-segment SUV का डिजाइन पेश करने वाली है। ये SUV सिर्फ कॉन्सेप्ट नहीं बल्कि पूरी तैयारी के साथ लॉन्चिंग की तरफ बढ़ रही है, Nissan काफी लंबे समय के बाद भारत मे बड़ी SUV लॉन्च करने जा रही है। यह गाड़ी सीधे तौर पर Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Victoris और Skoda Kushaq जैसी जोड़ीदारों को चुनौती देगी।
डिजाइन और प्लेटफॉर्म में नए ट्रेंड
नई Nissan C-SUV Renault Duster के नए जेनरेशन प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है, लेकिन कंपनी इसे पूरी तरह अलग पहचान देने पर जोर दे रही है। क्यों की इसकी डिजाइन बिल्कुल अलग होगी, कुछ रिपोर्ट और लीक तसवीर से पता चलता है सामने की तरफ बड़ी ग्रिल, Nissan का लोगो, L-शेप्ड LED DRLs, और चौड़ा, सॉलिड बोनट डिजाइन। साइड में बॉक्सी सिल्हूट, फ्लेयर्ड व्हील आर्च, 17-18 इंच के अलॉय व्हील और C-पिलर में छुपे हैंडल इसकी डिज़ाइन को प्रीमियम वनाते हैं। रियर में स्पॉयलर, शार्क फिन एंटीना, लैम्प्स और रूफ रेल पूरी SUV को ग्लोबल फील देते हैं।
Read Also: नई Maruti Dzire On Road Price जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
इंटीरियर और फीचर्स का स्तर
इंटीरियर जानकारी की बात करें तो—कंपनी मिड वेरिएंट में तीन-स्पोक स्टीयरिंग, डिजिटल क्लस्टर, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, हाइट-एडजस्ट ड्राइवर सीट जैसी बेसिक्स देगी। तीन स्क्रीन सेटअप बड़ी 10.1” टचस्क्रीन, वायरलेस Apple CarPlay व Android Auto, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और LEVEL-2 ADAS जैसे हाई-टेक फीचर्स मिल सकते हैं।
इंजिन, पावरट्रेन और परफॉर्मेंस
लॉन्च के वक्त पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है, 1.3L टर्बो पेट्रोल (150+PS, 250Nm टॉर्क, 7-speed DCT) और 1.2L mild hybrid का विकल्प। मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेंगे, और AWD वर्जन टॉप मॉडल्स में दिया जा सकता है। कंपनी भविष्य में CNG और हाइब्रिड वेरिएंट्स भी ला सकती है, जिससे मार्केट में ज्यादा डाइवर्सिटी मिलेगी लेकिन इन पर अभी कोई अपडेट नहीं है की ये वेरिएन्ट कब लॉन्च होगी।
Read Aslo: Mahindra XUV 3XO Price: जानिए इसके कीमत एक्स-शोरूम से ऑन-रोड तक!
Nissan के लिए क्यों है ये SUV अहम?
अगर देखा जाए तो भारत में फिलहाल Nissan सिर्फ थोरे-बहुत Magnite बेच रही है इसके अलावा इसकी एक और SUV है Nissan X-Trail जो बिल्कुल भी नहीं बिकती है। इसलिए ये नई C-SUV ब्रांड के लिए ‘कमबैक’ प्रोडक्ट साबित हो सकता है और काफी लंबा गेमप्लान है। Duster के साथ साझेदारी, लोकल प्रोडक्शन और 65 देशों में एक्सपोर्ट का प्लान इस SUV को ग्लोबल लेवल पर भी अहम बनाएगा। ये SUV भारत 2026 मे लॉन्च होगी।
निष्कर्ष
मिड-साइज SUV में Creta, Seltos और Grand Vitara जैसी गाड़िया राज करती है। लेकिन Nissan के नए SUV लॉन्च के बाद ये सेगमेंट के सभी गाड़ियों को सीधा चुनौती देगी और अगर डिटेल्स में कंपनी वाकई कुछ हटके लेकर आई, तो ये SUV भारत के सबसे चर्चित मॉडल्स में शामिल हो सकती है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.