₹10 लाख से कम में भारत की 5 सबसे ज़्यादा Safe Car जानिए कौन-कौन सी हैं!

यहां हम बात करेंगे 10 लाख के अंदर मिलने वाली 5 सबसे Safe Car की, जो ना सिर्फ अच्छे रेटिंग्स के साथ आती हैं

अगर आप 10 लाख रुपये के बजट में ऐसी कार लेना चाहते हैं, जिसमें सेफ्टी से कोई समझौता न करना पड़े, तो आज की इंडियन मार्केट में  आपको कई अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे। सेफ्टी अब सिर्फ महंगी गाड़ियों की खासियत नहीं रही, कई बजट फ्रेंडली मॉडल्स भी इंटरनेशनल सेफ्टी स्टैंडर्ड्स (जैसे Global NCAP, Bharat NCAP) की कसौटी पर खरे उतर रहे हैं। यहां हम बात करेंगे 10 लाख के अंदर मिलने वाली 5 सबसे Safe Car, जो ना सिर्फ अच्छे रेटिंग्स के साथ आती हैं बल्कि रोजाना के चलते-फिरते सफर में दिल को तसल्ली भी देती हैं। और सभी कार को 5 स्टार सेफ़्टी रेटिंग भी मिली हुई है 

1. Tata Punch

Tata Punch ने अपनी मजबूती और सुरक्षा में शानदार उदाहरण पेश किया है। इसे Global NCAP टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। मेरे हिसाब से सबसे काम कीमत मे सबसे ज्यादा सेफ और स्टाइलिश गाड़ी है। इसकी मजबूत बिल्ड और ऊँची ग्राउंड क्लीयरेंस इसे रोज़ाना के साथ-साथ खराब सड़कों पर भी बेस्ट बनाती है। इसमें ड्यूल एयरबैग, ABS-EBD, रियर पार्किंग सेंसर्स और ISOFIX जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स आपको मिलते हैं। और इसमे आपको गाड़ी जैसे प्रीमियम इन्टीरीअर के साथ Sunroof भी मिल जाता है। 

  • कीमत: ₹6.20 लाख से शुरू
  • Global NCAP: 5 स्टार

Read Also: क्या Toyota की नई 3-Row SUV Fortuner को भी पीछे छोड़ देगी? देखें Exclusive Details

2. Tata Altroz

Altroz भारत की उन चुनिंदा हैचबैक में है, जिसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। ALFA आर्किटेक्चर पर बनी इस कार की मजबूती खूब चर्चा में है। 6 एयरबैग्स, ABS-EBD, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX, और मजबूत फ्रेम इसे सेफ्टी पसंद करने वालों के लिए सटीक चॉइस बनाते हैं।

  • कीमत: ₹6.50 लाख से शुरू
  • Global NCAP: 5 स्टार

3. Tata Nexon

Tata Nexon ने बजट SUV सेग्मेंट में सेफ्टी का बेंचमार्क सेट किया है। इस कार की कमज़ोरी ढूँढना मुश्किल है—फाइव स्टार एनसीएपी रेटिंग, 6 यरबैग, ट्रैक्शन कंट्रोल, ESC और ISOFIX जैसे फीचर्स इसमें मिलते हैं। Nexon पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक, सभी वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जो इसे ऑलराउंडर बनाता है। और साथ ही इसका डिजाइन और फीचर्स दीवाना बना देगा। 

  • कीमत: ₹7.99 लाख से शुरू
  • Global NCAP: 5 स्टार

4. Mahindra XUV 3XO

अगर आप एक ऐसी SUV चाहते हैं जिसमें सेफ्टी के साथ-साथ फीचर्स की भरमार हो, तो Mahindra XUV 3XO (पहले XUV300) पर भरोसा कर सकते हैं। इसे भी 5 स्टार क्रैश टेस्ट मिला है। इसमें 6 एयरबैग्स, Electronic Stability Control, 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 ADAS जैसे मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स आते हैं।

  • कीमत: ₹7.99 लाख से शुरू
  • Global NCAP: 5 स्टार

5. Kia Syros

Kia Syros शायद नई है, लेकिन सेफ्टी पॉइंट्स पर ये सेक्टर में दमदार तरीके से आई है। Bharat NCAP में 5 स्टार रेटिंग, 6 एयरबैग्स, ESC और लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे हाई-टेक सेफ कार बनाते हैं। Syros शहरी परिवारों के लिए सॉलिड ऑप्शन है।

  • कीमत: ₹9 लाख से शुरू
  • Global NCAP: 5 स्टार

Read Also: Mahindra BE 6 Batman Edition: EV में पहली बार बैटमैन जैसा स्टाइल – बुकिंग शुरू! 

आख़िर में मेरी राय…

आजकल लोग सिर्फ लुक्स और माइलेज पर नहीं, बल्कि सेफ्टी को अपनी सबसे पहली प्राथमिकता दे रहे हैं। ऊपर बताई गई हर कार में न सिर्फ फाइव स्टार रेटिंग है, बल्कि प्रैक्टिकल फीचर्स, रोजमर्रा के सफर के लिए भरोसा और माइंड में सुकून दोनों मिलते हैं साथ है एक अच्छी डिजाइन के साथ, खुद या अपने परिवार के लिए नई कार ले रहे हैं, तो सिर्फ ब्रांड या एडवरटाइजिंग पर मत जाइए—यह भी देखिए कि छोटी सी कीमत में आपको सबसे ज़्यादा सुरक्षित क्या मिल सकता है। 

Leave a Comment