अब आम लोग भी केवल 4 Dollar में Uranium खरीद सकते हैं। Blockchain की मदद से, Uranium.io यूरेनियम को टोकन के रूप में पेश किया है। जानिए यह कैसे काम करता है।
क्या आपने कभी सोचा है कि यूरेनियम जैसी महंगी और सख्त निगरानी में रहने वाली चीज़ में सिर्फ $4 में निवेश किया जा सकता है? Paris Blockchain Week 2025 में ये मुमकिन होता दिखा, जहाँ Uranium.io के प्रोडक्ट हेड बेन एल्विज ने एक ऐसा टोकनाइजेशन प्रोजेक्ट पेश किया, जिससे अब आम लोग भी सिर्फ 4 Dollar जितनी छोटी रकम से यूरेनियम में निवेश कर सकते हैं।
यूरेनियम में निवेश करना अब तक इतना आसान क्यों नहीं था?
यूरेनियम की ट्रेडिंग अब तक बहुत ही ज्यादा मुश्किल थी। ये आमतौर पर बहुत बड़े-बड़े सौदों में (लगभग 1 लाख पाउंड) होती है, जिसकी कीमत लगभग 6 Million Dollar (करीब ₹50 करोड़) तक हो सकती है।
बेन एल्विज ने बताया, “यूरेनियम एक बहुत ही जरूरी और मूल्यवान वस्तु है, लेकिन अभी तक आम लोगों के लिए इसमें निवेश करना लगभग नामुमकिन था।”
Read Also: Bitcoin के Long-Term Holder अब भी मुनाफे में बने हुए हैं: Glassnode रिपोर्ट
Read Also: Bitcoin का नया टारगेट 1 लाख Dollar! Options Market दिखा रहा है बड़ी तेजी का संकेत
Uranium.io का समाधान: टोकन के रूप में यूरेनियम
Uranium.io ने Tezos Foundation के साथ मिलकर एक बहुत ही अनोखा समाधान पेश किया है:
- उन्होंने यूरेनियम की एक छोटी मात्रा खरीदी
- उसे एक सुरक्षित और प्रमाणित गोदाम (Cameco) में रखा
- और फिर उसे टोकन में बदल दिया, जिसे ब्लॉकचेन पर खरीदा-बेचा जा सकता है
इससे ये फायदा होगा की अब कोई भी व्यक्ति जो इसमे निवेश करने की योजना बना रहा था अब वो Metamask वॉलेट और USDC के ज़रिए सीधे 4 Dollar में इसका टोकन खरीद सकता है।
यह काम कैसे करती है?
Uranium.io ने अंग्रेजी सामान्य कानून के तहत एक ऐसा कानूनी ढांचा तैयार किया है जिसमें हर टोकन, असली यूरेनियम के एक हिस्से का मालिकाना हक देता है।
यूरेनियम को Cameco नाम की कंपनी के पास स्टोर किया गया है। यह दुनिया की तीन ऐसी जगहों में से एक है जहाँ यूरेनियम को कानूनी रूप से स्टोर किया जा सकता है। बाकी दो गोदाम अमेरिका और फ्रांस में हैं।
प्लेटफ़ॉर्म पर टोकन खरीदते समय ऑन-चेन एनालिटिक्स सिस्टम हर लेन-देन पर निगरानी रखता है।
यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है, तभी पूरा KYC (पहचान सत्यापन) ज़रूरी होता है। ये टोकन केवल वर्चुअल नहीं हैं। अगर किसी के पास उचित लाइसेंस और परमिशन है तो वह यूरेनियम की वास्तविक डिलीवरी भी ले सकता है।
पारदर्शिता और रियल-टाइम Pricing
अब तक यूरेनियम की कीमतें केवल ब्रोकर्स की रिपोर्टिंग पर आधारित होती थीं और दिन में केवल कुछ घंटों में अपडेट होती थीं।
अब Uranium.io के प्लेटफ़ॉर्म पर रियल-टाइम ट्रेडिंग से असली मार्केट वैल्यू पता चलती है।
बेन एल्विज बताया, “हम सिर्फ टोकन बनाने के लिए टोकन नहीं बना रहे। हमारा मकसद है – एक ऐसी चीज को सभी के लिए खोलना जो पहले केवल अमीरों और संस्थानों के लिए थी।”
इसका फायदा क्या होगा?
इस यूरेनियम टोकनीकरण से काफी फायदा होने वाला है जैसे,
- Retail investors (आम निवेशक) को छोटी रकम में निवेश का मौका मिलता है
- Utility providers और fuel buyers को ज्यादा liquidity और सटीक मूल्य मिलते हैं
कानूनी और सुरक्षा पहलू
यूरेनियम जैसी वस्तु पर सरकारों की सख्त नज़र रहती है, इसलिए Uranium.io ने एक ऐसा ढांचा बनाया है जो:
- किसी SPV (Special Purpose Vehicle) पर निर्भर नहीं करता
- टोकन को सिक्योरिटी की तरह classify नहीं करता
- और हर country के नियामकों से सतर्क तरीके से तालमेल रखता है
Read Also: Bitcoin 1 लाख Dollar के पार जा सकता है! ये 4 संकेत दिखा रहे हैं तेजी का इशारा
Read Also: Crypto Gaming और Gambling वाले विज्ञापन सबसे महंगे, एक यूज़र पर ₹730 तक ख़र्च
यूरेनियम में निवेश का सही समय क्या हैं?
यूरेनियम की मांग और सप्लाई में बड़ा अंतर है:
- साल 2023 में यूरेनियम की मांग 194 मिलियन पाउंड (₹2,037 करोड़)
- 2023 में सप्लाई सिर्फ 155 मिलियन पाउंड (₹1,627.5 करोड़)
साथ ही, Microsoft, Google, और Amazon जैसी बड़ी कंपनियाँ अब परमाणु ऊर्जा में निवेश कर रही हैं।
बेन एल्विज कहते हैं, “यूरेनियम का बिटकॉइन, गोल्ड, तेल या S&P 500 से कोई सीधा संबंध नहीं है। इसलिए यह एक Uncorrelated Asset है – यानी आपके पोर्टफोलियो को स्थिर रखने में मदद कर सकता है।”
Uranium.io ने एक ऐसा रास्ता दिखाया है जहाँ तकनीक और निवेश का मिलन किसी भी बड़े बदलाव से कम नहीं। ब्लॉकचेन के ज़रिए अब यूरेनियम जैसी भारी और नियंत्रित संपत्ति को भी आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।