Stock Market Fall: भारतीय शेयर बाजार में आई गिरावट कई दिग्गज स्टॉक पहुंचे अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर पर
Stock Market Fall : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की, मेक्सिकन और कनाडाई वस्तुओं पर उनके प्रस्तावित 25% टैरिफ 4 मार्च से लागू होंगे। जिसके बाद वैश्विक बाजारों में बिकवाली के बीच शुक्रवार, 28 फरवरी, 2025 को निफ्टी और सेंसेक्स में लगातार 8वें दिन गिरावट जारी रही। शुक्रवार, 28 फरवरी को 52 सप्ताह के निचले स्तर पर 657 स्टॉक पहुंच गए।
आज के सत्र के दौरान Nifty में करीब 1.86% की गिरावट देखी गई और वहीं Sensex 1.90% की गिरावट देखी गई, आज के सत्र में IT स्टॉक सबसे अधिक बिकवाली के दबाव में रहे।
10 प्रमुख IT कंपनियों के प्रदर्शन को ट्रैक करने वाले Nifty IT में करीब 4.19% की गिरावट आई जो गिर कर 37,313.40 पर आ गई हैं। आज की गिरावट 17 अप्रैल, 2023 के बाद से इंडेक्स की सबसे बड़ी इंट्राडे गिरावट भी हैं, उस टाइम पर यह 4.71% गिरा था। इंडेक्स सभी कंपनी वर्तमान में लाल निशान में करोबार कर रहे हैं, जिसमें Tech Mahindra और Mphasis ने 5–6% का गिरावट दर्ज किया है। इंडेक्स की और भी स्टॉक्स Persistent System, Wipro, Infosys, TCS, HCL Technologies और LTIMindtree ने भी आज गिरावट दर्ज किया है।
अब एक नजर उन स्टॉक्स पर डालते है जो 52 सप्ताह के निचले स्तर को छुआ हैं |
Read Also:

Fii And Dii: Dii ने 2025 में अब तक शेयरों में 1 लाख करोड़ रूपये से अधिक का निवेश किया हैं।
Stock Market Fall: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS)
IT की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में शुक्रवार को 3.58% की गिरावट देखी गई जिसके बाद NSE पर 3,457 प्रति शेयर के अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। TCS के शेयर में गिरावट का लगातार चौथा सत्र है। पिछले महीने का डेटा देखा जाए तो पिछले महीने में भी शेयर की कीमत में 15% से अधिक की गिरावट आई हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि कनाडा और मैक्सिको से आयात पर 25% का टैरिफ 4 मार्च से लागू किया जाएगा। यह वैश्विक आर्थिक विकास को जोखिम में डालता हैं, जो IT कंपनियों के लिए नकारात्मक हैं।
Tata Technologies
Tata Technologies Ltd, शुक्रवार को 6.08% की गिरावट के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को कंपनी अपना 52 सप्ताह के निचले स्तर ₹664.45 प्रति शेयर पर आ गई हैं। पिछले एक महीने में शेयर में करीब 15% और पिछले एक साल में करीब 36% की गिरावट आई है।
Jio Financial Services
Jio Financial services के शेयर शुक्रवार को 6.36% गिर कर ₹207 प्रति शेयर पर आ गई हैं जो 52 सप्ताह का सबसे निचला स्तर है। पिछले एक महीने में शेयर में 12% की गिरावट आई और पिछले एक साल में 31% की गिरावट आई हैं।
Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य सिर्फ जानकारी देना है। इसके आधार पर कोई भी निवेश निर्णय ना लें। कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
- Bitcoin के Long-Term Holder अब भी मुनाफे में बने हुए हैं: Glassnode रिपोर्ट
- Polygon और Jio की साझेदारी से 450 Million भारतीयों को Web3 की दुनिया में लाने की तैयारी
- Bitcoin की अस्थिरता में बड़ी गिरावट: क्या जल्द आएगा बड़ा ब्रेकआउट?
- Dogecoin गिरा 3%, लेकिन Bitcoin बना रहा $85K पर! मंदी के डर से Traders सतर्क
- Bitcoin का नया टारगेट 1 लाख Dollar! Options Market दिखा रहा है बड़ी तेजी का संकेत