Budget 2025 Halwa Ceremony: क्या है Halwa Ceremony, और इसकी परंपरा

Budget 2025 Halwa Ceremony: भारतीय बजट पेश करने से पहले हर साल एक खास परंपरा निभाई जाती हैं, जिसे हलवा समारोह (Halwa Ceremony) कहा जाता हैं। 

केंद्रीय बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2025 को पेस किया जाएगा।

भारतीय बजट पेश करने से पहले हर साल एक खास परंपरा निभाई जाती हैं, जिसे हलवा समारोह (Halwa Ceremony) कहा जाता हैं। इस साल भी केंद्रीय बजट पेश करने से पहले 24 जनवरी शुक्रवार को हलवा समारोह मनाया गया हैं।

लेकिन सोचने वाली बात ये है की केंद्रीय बजट से हलवा समारोह का क्या लेना देना है। और क्यों इसे हर साल बजट से पहले मनाया जाता हैं। तो चलिए इसके परंपरा और महत्व को समझते हैं।

Read Aslo: Budget 2025: मिल सकता है Tax में राहत

Budget 2025 Halwa Ceremony

केंद्रीय बजट 2025 के पहले वित मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इस सामरोह को आयोजित किया गया। शुक्रवार शाम 24 जनवरी को केंद्रीय सचिवालय के नॉर्थ ब्लॉक में इस समारोह को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी।

Budget 2025 Halwa Ceremony

क्या है हलवा समारोह (Halwa Ceremony)

हलवा समारोह हर साल मनाया जाने वाला एक वार्षिक परंपरा है।  जो केंद्रीय बजट के ‘लॉक इन’ चरण से पहले आयोजित किया जाता है, इस परंपरा के दौरान एक कढ़ाई में ‘हलवा’ भारत का एक लोकप्रिय मिठाई तैयार किया जाता है। जिसे वित्त मंत्री तैयार करते है, और बजट बनाने की प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों को वित्त मंत्री द्वारा परोसा जाता है। ये परंपरा वित्त मंत्रालय के सभी अधिकारियों के कड़ी मेहनत मान्यता देती है।

Budget 2025 Halwa Ceremony: महत्व

हलवा समारोह (Halwa Ceremony) का काफी महत्व है। क्यों की बजट पेश से पहले बजट के सभी दस्तावेजों के छपाई का प्रतीक है। हलवा समारोह के बाद कर्मचारियों को वित्त मंत्रालय में ‘लॉक इन’ किया जाता हैं ये बजट के गुप्त होने को सुनिश्चित करने का एक अहम कदम है। या आप आसान भाषा में ये भी समझ सकते है की हलवा समारोह के बाद वित्त मंत्रालय के अंदर सख्त लॉकडाउन हो जाता है। अगर एक बार लॉकडाउन शुरू हो जाता है, तो बजट प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों को सांसद में बजट पेस हो जाने तक वित्त मंत्रालय परिसर को छोड़ने की अनुमति नहीं होती हैं।

Leave a Comment