MG Majestor को देखकर साफ लगता है कि कंपनी premium SUV segment में बड़ा खेल खेलने आई है आखिर MG Majestor में ऐसा क्या खास है जो ये सीधा Toyota Fortuner जैसी गाड़ी को टक्कर देगी।
भारत में full-size SUV segment लंबे समय से कुछ गिनी-चुनी गाड़ियों के आसपास ही घूमता रहा है। जैसे अभी Fortuner और Scorpio N जैसी full-size SUV इस segment में राज करती हैं। लेकिन अब MG Motor ने अपनी नई flagship SUV MG Majestor के साथ इस सेगमेंट में बड़ा दांव खेला है। यह SUV सिर्फ एक नई गाड़ी नहीं है, बल्कि MG की अब तक की सबसे बड़ी और सबसे premium गाड़ी बनकर सामने आ रही है।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आखिर MG Majestor में ऐसा क्या खास है जो ये सीधा Toyota Fortuner जैसी गाड़ी को टक्कर देगी, तो आइए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियों को जानते है।
बड़ा साइज और दमदार रोड प्रेजेंस
MG Majestor को D+ segment SUV के रूप में पेश किया गया है और कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे लंबी, चौड़ी और ऊंची SUVs में से एक है। इसका बड़ा बॉडी साइज सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है बल्कि इसमे cabin space ज्यादा मिलता है और सड़क पर एक commanding presence बनती है।
लगभग 5 मीटर से ज्यादा लंबाई वाली यह SUV सीधे Toyota Fortuner जैसी गाड़ियों को टक्कर देने के लिए बनाई गई है। मतलब साफ है यह SUV उन लोगों के लिए है जिन्हें “बड़ी गाड़ी” का असली एहसास चाहिए।
Read Also: क्या सच में New Renault Duster Hybrid भारत की सबसे रोमांचक SUV बन सकती है? जानिए 2026 का पूरा प्लान
ट्विन-टर्बो डीजल इंजन और असली SUV परफॉर्मेंस
MG Majestor में 2.0-लीटर twin-turbo diesel इंजन दिया गया है, जो करीब 213 bhp पावर और 478 Nm टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 8-speed automatic gearbox के साथ आता है और 4WD सिस्टम का विकल्प भी मिलता है।
इसका मतलब है:
- highway overtaking आसान
- heavy SUV होने के बावजूद strong acceleration
- off-road driving में ज्यादा confidence
यानी यह सिर्फ luxury SUV नहीं, बल्कि performance और capability दोनों का combination है।
ऑफ-रोडिंग के लिए खास तैयार
MG Majestor सिर्फ शहर की SUV नहीं है। इसमें All-Terrain System और कई off-road modes (जैसे mud, sand, snow आदि) दिए गए है, जिससे अलग-अलग terrain पर driving आसान हो जाती है।
कंपनी ने इसे extreme conditions में test भी किया है, जिससे साफ होता है कि MG इसे adventure-friendly SUV के रूप में position करना चाहती है।
अगर आप long road trips या rough roads पर driving पसंद करते हैं, तो यह SUV उस use case को ध्यान में रखकर बनाई गई लगती है।
लग्जरी इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स
Majestor का cabin इस SUV की सबसे बड़ी highlight में से एक है। इसमें premium leather interior, बड़ी 12.3-inch touchscreen infotainment system, fully digital instrument cluster और connected car technology दी गई है।
इसके अलावा:
- ventilated और massage seats
- panoramic sunroof
- multi-zone climate control
- ambient lighting
जैसे features इसे traditional ladder-frame SUVs से ज्यादा luxury-focused बनाते हैं। यह SUV family comfort और long drives को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।
एडवांस सेफ्टी और ADAS टेक्नोलॉजी
Modern buyers के लिए safety अब सबसे बड़ा factor बन चुका है, और MG Majestor इस मामले में पीछे नहीं है। इसमें Level-2 ADAS, 360-degree camera, ESC, TPMS और कई advanced driver-assist systems मिलने की जानकारी सामने आई है।
इसका फायदा यह है कि:
- highway driving ज्यादा सुरक्षित
- parking आसान
- long drives में driver fatigue कम
यानि यह SUV सिर्फ ताकतवर ही नहीं, बल्कि smart भी है।
Read Also: भारत में जल्द आ रही ये Hybrid Cars, बाकी गाड़ियों की तो हो जाएगी अब छुट्टी।
MG Majestor क्यों चर्चा में है?
MG Majestor को देखकर साफ लगता है कि कंपनी premium SUV segment में बड़ा खेल खेलने आई है। यह SUV तीन चीजों का मिश्रण बनने की कोशिश करती है:
- बड़ी और मजबूत road presence
- powerful diesel performance
- luxury + technology का modern experience
लगभग ₹40–45 लाख की expected price range में यह सीधे Fortuner, Jeep Meridian और Skoda Kodiaq जैसी SUVs को चुनौती देने वाली है अगर आपको ऐसी SUV चाहिए जो rugged भी हो, luxury भी दे और technology में भी आगे हो, तो MG Majestor आने वाले समय में segment का सबसे interesting option बन सकती है।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.