2026 Hyundai Verna की 5 सबसे खास बातें: क्यों यह सेडान, सेगमेंट में सबसे अलग हैं?

नई Hyundai Verna की 5 सबसे खास बातें जो इसे सेगमेंट की दूसरी गाड़ियों से अलग बनाती है। 

अभी भारत के अंदर SUV का क्रेज बहुत ही ज्यादा है इसके बावजूद सेडान सेगमेंट में अभी भी हुंडई अच्छी सेल करती है। Verna लंबे समय से भारत की पॉपुलर सेडान में रही हैं। और अब नई वरना बाजार में और ज्यादा तहलका मचाने वाली है क्यों कि New Generation Verna के साथ Hyundai ने डिजाइन, परफॉर्मेंस और टेक्नोलॉजी पर बड़ा फोकस किया है नई वरना सिर्फ Facelift नहीं है बल्कि ये एक पूरी तरह नया जनरेशन अपग्रेड है। 

2026 Hyundai Verna में क्या मिलता है?

2026 Hyundai Verna के इंटीरियर में काफी बड़े बदलाव किए गए हैं बहुत सारे नए फीचर्स डाले गए हैं, पुरानी Verna से नई Verna फीचर्स और टेक के मामले में काफी आगे है इसमें मिलने वाले फीचर्स की लिस्ट काफी लंबी है।

  • Dual 10.25-inch infotainment system + digital cluster 
  • D-cut steering wheel 
  • ड्राइवर सीट में मेमोरी के साथ आठ तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट की सुविधा है 
  • यात्री के लिए चार तरफ इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट वॉक-इन डिवाइस के साथ 
  • Ventilated front seats
  • Rear sunshade 
  • 528 लीटर बूट स्पेस 
  • वायरलेस चार्जिंग 
  • 70 से अधिक ब्लू लिंक कनेक्ट फीचर और 350 से ज्यादा वॉइस कमांड 
  • और सबकी पसंदीदा इलेक्ट्रिक सनरूफ 

Read Also: 2026 नई Hyundai Verna लॉन्च हो गई, फीचर्स और डिजाइन आपका दिल जीत लेगी। 

New Hyundai Verna की 5 सबसे खास बातें।

  1. बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन 
5 highlights of the 2026 Hyundai Verna

नई Hyundai Verna का डिजाइन कोई पुरानी सेडान जैसी नहीं लगती है बल्कि एक फ्यूचरिस्टिक लुक देती है इसके फ्रंट में LED कनेक्टेड लाइट इसके लुक को काफी ऊपर लेकर जाती है गाड़ी की शार्प और स्पोर्टी स्टाइल एक प्रीमियम रोड प्रेजेंस देती है जो इस सेगमेंट में दूसरी और कोई गाड़ी नहीं दे पाती हैं। और सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है इसकी पीछे की डिजाइन जो बिल्कुल एक महंगी और स्पोर्ट्स कार जैसी लगती हैं। 

  1. पावरफुल टर्बो पैट्रोल इंजन 

यह सेगमेंट की सबसे पावरफुल सेडान में से एक मानी जाती हैं क्यों कि इसमें आपको दो इंजन ऑप्शन देखने को मिलता है: 

1.5L Turbo GDi Petrol – 6MT / 7-DCT जिसकी मैक्स पावर 160 PS (158 bhp) 5,500 rpm

1.5L MPi Petrol – 6MT / IVT जिसकी मैक्स पावर 115 PS (113 bhp) 6,300 rpm

  1. प्रीमियम इंटीरियर 

ब्रांड ने नई वरना के केबिन को काफी प्रीमियम बनाया है इसमें सॉफ्ट टच मेट्रियल और मॉडर्न डैशबोर्ड लेआउट दे कर प्रीमियम बनाया है जिससे प्रीमियम सेडान खरीदारों को भी ये अपनी तरफ अट्रैक्ट करता हैं। इसके केबिन में Dual 10.25-inch infotainment system + digital cluster, ड्राइवर सीट में मेमोरी के साथ आठ तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट की सुविधा और ventilated front seats जैसी सुविधा मिलती है।

  1. एडवांस सेफ्टी फीचर्स 

कंपनी ने सेफ्टी के मामले में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है इसमे:

  • 7 एयरबैग्स 
  • Dashcam
  • 360-degree camera 
  • Surround view monitor 
  • Blind spot view monitor 
  • ESC और Hill अशिष्ट 
  • TPMS और ISOFIX माउंट
  • ADAS Level 2, 20 फीचर्स के साथ
  1. आरामदायक यात्रा और स्मूथ ड्राइविंग 

कंफर्ट की बात हो और वरना का नाम ना आए ऐसा हो नहीं सकता। वरना में लॉन्ग व्हीलबेस और सस्पेंशन ट्यूनिंग की वजह से शहर और हाईवे दोनों पर यात्रा तो आरामदायक होती ही हैं साथ में स्मूथ ड्राइविंगन का भी फील देती है। 

Read Also: 2026 Hyundai Verna: जानिए कब होगी नई सेडान कार की बुकिंग स्टार्ट? कितने रुपए में और डिलीवरी कब मिलेगी?

Verna किसके लिए सही कार है 

जो लोग एक प्रीमियम सेडान चाहते हैं भरपूर फीचर्स के साथ जिनको काफी ज्यादा हाईवे पर गाड़ी भगानी है और साथ मे शहर मे भी चलनी है और कंफर्ट और परफॉर्मेंस दोनों का कॉम्बिनेशन चाहिए, उनके लिए Verna 2026 सही साबित हो सकती है। 

Leave a Comment