2026 की Tata Punch Facelift कई नई खूबियों और refreshed look के साथ आई है, लेकिन 5 ऐसी कमिया जो जो रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में इस्तेमाल पर महसूस हो सकती है।
2026 की Tata Punch Facelift कई नई खूबियों और refreshed look के साथ आई है, और सभी लोग इसकी बहुत तारीफ कर रहे है की गाड़ी बहुत अच्छी है और काफी सारे अड्वान्स फीचर्स मिलते है लेकिन जैसा की आपको पता है की किसी चीज की अच्छाई होती है तो उसमे कुछ कमी भी होती है। यह SUV अब turbo-petrol और CNG-AMT जैसे options के साथ आती है और safety भी strong है, Punch Facelift को Bharat NCAP में 5-star rating भी मिली है।
लेकिन रियल-world में हर कार perfect नहीं होती। चाहे showroom मे कितना ही feature-rich क्यों न लगे, जब रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में इस्तेमाल करो तो कुछ कमीयाँ जरूर सामने आती हैं। नीचे मैं उन 5 सबसे बड़ी कमियों के बारे मे बताया है जो रोज़मर्रा की ज़िन्दगी में इस्तेमाल पर महसूस हो सकती है।
इंजन शोर और refinement
Turbo-petrol जो punch model में है, वो ज़्यादातर reviewers ने अच्छा बताया है, लेकिन पुराने NA petrol वाले variants में engine noise और refinement अभी भी tight point है। engine highway पर चलाते समय अंदर से काफी loud लगता है और smooth feel उतना premium नहीं है जितना expectations थे।
Read Also: Tata Punch Facelift की 5 ऐसी बातें जो आपको जाननी चाहिए।
Automatic gearbox (AMT) अभी भी पुराना लगता है
अगर देखा जाए तो Punch facelift का feature list थोड़ा modern लगता है, लेकिन gearbox experience उतना smooth नहीं है जितना आज कल लोग expect करते हैं। Punch में जो AMT gearbox मिलता है, वो थोड़ा jerky shifts देता है और smooth feel मिस करता है, खासकर city traffic में। आज के कई rivals (जैसे torque converter AT या dual-clutch) की तुलना में यह transmission थोड़ा पुराना महसूस होता है।
Interior fit-and-finish
वैसे टाटा की कई गाड़ियों मे fit-and-finish मे कमी होता ही है जैसे हाल ही मे लॉन्च हुई Tata Sierra मे भी ये कमी थी। Punch facelift के इंटरियर में बड़े upgrades आए हैं, जैसे बड़ा touchscreen और अच्छा tech panel, लेकिन fit-and-finish quality expectations तक नहीं पहुंचती। पिछले Punch owners और user reviews में कुछ लोगों ने बताया है कि अंदर-बाहर कुछ plastic quality और finishing areas कुछ कड़े लगते हैं, वो “premium” experience जैसा नहीं लगता। और ये मैंने भी थोड़ा-बहुत फ़ील किया है।
Rear visibility/driver visibility
Punch की cabin layout और A-pillar design कुछ drivers को आकर्षित नहीं कर रहा है। कई पुराने Punch owners ने feedback दिया है और मैंने भी ऐसा देखा है कि driver visibility के कुछ blindspot areas हैं, खासकर शहर के चौराहों पर। SUV होने के बावजूद कुछ flex-points visibility के कारण confidence कम कर सकते हैं।
Upper trims में value vs price फैक्टर debated रहता है
Facelift में काफी बदलाव आये हैं, लेकिन upper variants की pricing जब सीधे rivals के साथ compare की जाती है तो debate hot होता है। Punch की कीमत range लगभग ₹5.59 लाख से ₹10.5+ लाख (ex-showroom) तक है, और higher trims में feature additions उतने justify नहीं करते जितना price jump होता है।
Read Also: Tata Punch On-Road Price Patna: जानिए कितने पैसे देने होंगे आपको इसके लिए?
Punch Facelift अच्छा है, लेकिन perfect नहीं
समग्र रूप से Punch facelift एक ठोस और सुरक्षित micro-SUV है इसमे कोई सोचने वाली बात नहीं है और safety पर 5-star rating जैसी achievements इसे strong contender बनाती हैं। जो एक बहुत अच्छी बात है। अगर आपकी जरूरत सिटी मे और थोड़ा बहुत लंबी दूरी है तो आपके लिए tata punch बेहतर ऑप्शन हो सकती है लेकिन खरीदने से पहले test drive के साथ ऊपर बताई गई चीज़ों को खासकर ध्यान से महसूस करें।

Hi, I’m Prince Raj, an automobile enthusiast and content creator passionate about cars and bikes. I cover the latest launches, news, specs, and tips to help readers make smart vehicle choices. All information is sourced from trusted auto industry updates, press releases, and market research.