2026 Hyundai Exter Facelift की 5 सबसे बड़ी कमियां, खरीदने से पहले जान ले ये सच्चाई

Hyundai ने हाल ही में अपनी Exter का 2026 फेसलिफ्ट को रिवील किया है और इसकी बुकिंग भी स्टार्ट हो गई है सिर्फ ₹11,000 रुपए में, कंपनी Exter में कई सारे नए फीचर्स और अपडेट दिए हैं। लेकिन आज आपको इसकी पांच ऐसी कमियों के बारे में बताऊंगा जो आपको निराश कर सकती हैं। कंपनी इसमें नए फीचर डाले है इसके एक्सटीरियर पर काम किया है और इसके इंटीरियर पर भी लेकिन इसके बाद भी कुछ ऐसी कमियां रह गई जो कंपनी को दूर करनी चाहिए थी। 

Hyundai Exter Facelift की 5 कमियां 

पुराना इंजन और परफॉर्मेंस
Hyundai अभी भी वही 1.2L Kappa पेट्रोल इंजन इस्तेमाल कर रही है, जो भरोसेमंद तो है लेकिन परफॉर्मेंस के मामले में अब पुराना लगने लगा है। हाईवे पर ओवरटेक करते समय पावर की कमी साफ महसूस होती है, खासकर जब मुकाबले में Nissan Magnite, Renault Kiger और Tata Punch जैसे टर्बो इंजन वाले विकल्प मौजूद हैं।

रियर सीट स्पेस (चौड़ाई की कमी)
कार में हेडरूम अच्छा मिलता है, लेकिन चौड़ाई कम होने की वजह से पीछे तीन लोगों का बैठना काफी टाइट हो जाता है। लंबी यात्रा के दौरान यह और ज्यादा दिक्कत देता है, इसलिए यह कार असल में 4 लोगों के लिए ज्यादा आरामदायक साबित होती है। वैसे थोड़ी-बहुत दूरी तय करने में जायद दिक्कत नहीं होगी। 

बड़े फीचर्स की कमी:
फेसलिफ्ट के बावजूद इसमें कई जरूरी प्रीमियम फीचर्स नहीं दिए गए हैं जो इसके कंपटीशन के दूसरी गाड़ियां में मिलता हैं, जैसे 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स, जो अब इस सेगमेंट में आम हो रहे हैं लेकिन यहां नहीं मिलते। इसके अलावा जहां LED लाइट्स की उम्मीद की जाती है, वहां अब भी हैलोजन लैम्प्स ही मिलता है जो मुझे निराश करने वाला सबसे बड़ा प्वाइंट लगा।

डीजल या टर्बो ऑप्शन नहीं:
इस सेगमेंट के कई ग्राहक डीजल इंजन के टॉर्क या टर्बो पेट्रोल की परफॉर्मेंस चाहते हैं। लेकिन Hyundai ने इसे सिर्फ नैचुरली एस्पिरेटेड 1.2L इंजन तक सीमित रखा है, जिससे परफॉर्मेंस चाहने वाले और हाईवे ड्राइव करने वाले इसे लेना पसंद नहीं करेंगे, और अगर कंपनी इसमें डीजल ऑप्शन भी लाती तो सेल्स नंबर काफी बढ़ सकते थे क्यों कि इस सेगमेंट में कोई ऐसी गाड़ी नहीं है जो डीजल ऑप्शन देता।

AMT की झटकेदार ड्राइव:
ऑटोमैटिक वेरिएंट में अभी भी AMT दिया गया है। Hyundai का AMT बेहतर है, लेकिन फिर भी गियर बदलते समय हल्का झटका यानी “हेड-नोड” महसूस होता है, जो ट्रैफिक में बार-बार ड्राइव करते समय थोड़ा परेशान कर सकता है और फेसलिफ्ट में कंपनी ने इसके ऊपर भी कोई अपडेट नहीं दिया है। 

Read Also: एक ऐसी SUV जो Creta और Seltos को भी टेंशन देने वाली है, कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख से शुरू

2026 Hyundai Exter में नया क्या मिलता है?

नई Hyundai Exter में इन कमियों के बावजूद इसमें कई फीचर्स और टेक्नोलॉजी ऐड किए गए हैं जैसे:

Features और Technology

FeatureDetails
Built-in Dashcamसेगमेंट-फर्स्ट फीचर, सेफ्टी और रिकॉर्डिंग के लिए
Wireless ConnectivityWireless Android Auto और Apple CarPlay (mid & top variants)
Rear USB Type-C Portपीछे बैठने वालों के लिए नया चार्जिंग पोर्ट
Connected Car Tech60+ Bluelink फीचर्स, 300+ वॉइस कमांड (बिना इंटरनेट भी काम करता है)
Standard ComfortDriver seat height adjust + rear headrests सभी वेरिएंट में

Interior

FeatureDetails
Interior Themeनया dual-tone Navy Blue + Grey
Dashboard Finish3D carbon-pattern डिजाइन
Steering & PedalsD-cut steering + metal pedals (sporty feel)
ConvenienceTop variants में folding driver armrest

Exterior

FeatureDetails
Front Designनया bumper, silver skid plates, बड़ा ग्रिल
Wheelsनए 15-inch diamond-cut alloy wheels
Rear Designwing-type spoiler, updated tailgate, new C-pillar garnish
New ColorsGolden Bronze (Beige), Titanium Black Matte

Safety

FeatureDetails
Standard Safety6 airbags, ESC, Hill-Start Assist सभी वेरिएंट में
Safety Suite45+ फीचर्स, TPMS, rear-view camera (higher variants)
Engine1.2L petrol (83 PS / 114 Nm) + CNG option (पहले वाला)
CNG SetupDual-cylinder + underbody spare wheel (≈225L boot space)
2026 Hyundai Exter Facelift

इस फेसलिफ्ट का क्या मतलब है?

अगर सीधे बोलूँ तो यह अपडेट अच्छे हैं, लेकिन ये ज्यादा feature upgrade हैं, कोई बड़ा mechanical या performance अपडेट नहीं है। लेकिन कंपनी को इस पर ध्यान देना चाहिए था क्यों कि इस सेगमेंट में इसकी सबसे बड़ी टक्कर नई Tata Punch से होने वाली है जो कहीं न कहीं इससे ज्यादा फीचर्स, पावर, कंपर्ट और सेफ्टी देता हैं। 

Leave a Comment