सोने की कीमत छू रही हैं आसमान; 100 डॉलर के पार जा सकती हैं..

सोने की कीमत छू रही हैं आसमान 

सोने की कीमत छू रही हैं आसमान : कई रिपोर्ट के अनुसार, इस साल यानी 2025 से अब तक सोने की कीमतों में 11% की वृद्धि हुई हैं, जो ये दर्शाती है सोना, इक्विटी और बिटकॉइन से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं, Etnownews के एक रिपोर्ट में ये अनुमान लगाया गया हैं। सोना जल्द ही 3,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता हैं। और इस साल की पहली तिमाही में 3,080 डॉलर को पार कर सकता हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दूं की औंस का मतलब, औंस वजन का एक इकाई है जिसका उपयोग ज्यादातर कीमती धातुओं जैसे सोना और चांदी जैसी धातुओं का वजन करने में किया जाता हैं। 1 औंस 28 ग्राम के बराबर होता हैं।

सोने की कीमत छू रही हैं आसमान

सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, ज्वेलर्स और रिटेलर्स की भारी खरीदारी के कारण गुरुवार 13 फरवरी, को भारत में सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम का मूल्य 89,400 रूपये पहुंच गया। जो सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया हैं। 13 फरवरी को भारत में सोने की कीमतों में 1,300 रूपये की तेजी आई। इससे पहले, 99.9 % शुद्ध सोना 88,100 रूपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। और, 99.5 % शुद्धता वाले सोने में भी तेज उछाल आया और यह पिछले भाव 87,700 रूपये से बढ़कर 89,000 रूपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने की तेजी भाव के दौर में, चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिल रही हैं। शुक्रवार को चांदी की कीमत में 2,000 रूपये की तेजी आई और यह चार महीने के उच्चतम स्तर 1 लाख रूपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया हैं। गुरुवार को इसकी भाव 98,000 रूपये प्रति किलोग्राम था।

Read Also: Jio Financial Services Share Price में आई बड़ी गिरावट!

सोने की कीमत छू रही हैं आसमान क्या है कारण?

कमजोर डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी टैरिफ नीतियों से लगातार समर्थन के कारण सोने की कीमतों में तेजी जारी रही। MCX पर सोने में तेजी आई,  जबकि Comex पर सोना बढ़कर 2,935 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। ऐसा LKP सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट – कमोडिटी एंड करेंसी, जतिन त्रिवेदी का कहना हैं।

Etnownews के एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय बैंकों ने 2024 में 1,045 टन सोना खरीदा, जो लगातार तीसरा साल है जब उन्होंने 1,000 टन से ज्यादा सोना खरीदा है। अगर पिछले 3 सालों की बात करें तो 2022 से पहले 6 सालों की तुलना में ज्यादा सोना खरीदा है।

Leave a Comment